App

Aaj Ka Panchang: गणेश चतुर्थी और नवरात्र का चौथा दिन आज, सुबह से ही शुरू होगा सर्वार्थ सिद्धि योग, देखें 14 अक्‍टूबर का पंचांग

Today Panchang: 14 अक्‍टूबर 2026, बुधवार को नवरात्र का चौथा दिन है. साथ ही आश्विन मास के शुक्‍ल पक्ष की गणेश चतुर्थी है. जिसे कपर्दिश चतुर्थी कहते हैं. आज सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है. देखें 14 अक्‍टूबर 2026, बुधवार का पंचांग.

Aaj Ka Panchang: गणेश चतुर्थी और नवरात्र का चौथा दिन आज, सुबह से ही शुरू होगा सर्वार्थ सिद्धि योग, देखें 14 अक्‍टूबर का पंचांग
Image Credit: 14 अक्‍टूबर 2026, बुधवार का दैनिक पंचांग. (Photo: Zee News)

Aaj Ka Panchang 14  October 2026: नवरात्र के चौथे दिन मां कुष्‍मांडा की पूजा होती है. अत्‍यंत तेजस्‍वी रूप वाली सिंह पर सवार मां कुष्‍मांडा आरोग्‍य देने वाली देवी हैं. साथ ही आज गणेश चतुर्थी व्रत भी रखा जाएगा. इस शुभ मौके पर सुबह 05:55 बजे सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है. इसके अलावा आयुष्‍मान योग भी बन रहा है. हालांकि दोपहर 12:16 बजे से भद्रा काल रहेगा. वहीं बुधवार रहने से आज कोई अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा. देखें, आज का दैनिक पंचांग.

14 अक्‍टूबर 2026 का पंचांग

आज की तिथि - 14 अक्‍टूबर को पूरे दिन आश्विन मास के शुक्‍ल पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी.

आज का वार - बुधवार.

आज के व्रत-त्‍योहार - नवरात्र का चौथा दिन, कपर्दिश गणेश चतुर्थी व्रत.

आज के ग्रह गोचर - चंद्रमा पूरे दिन वृश्चिक राशि में रहेंगे.

आज का नक्षत्र - 13 व 14 अक्‍टूबर की रात 01:42 बजे से पूरे दिन अनुराधा नक्षत्र रहेगा.

आज के योग - रात 08:38 बजे तक आयुष्‍मान योग रहेगा. इसके बाद सौभाग्‍य योग प्रारंभ होगा.

सूर्य व चंद्रमा का समय

सूर्योदय - सुबह 06:27 बजे 
सूर्यास्त - शाम 05:58 बजे 
चन्द्रोदय - 14 अक्‍टूबर की सुबह 09:36 बजे 
चन्द्रास्त - रात 08:21 बजे 
(शहर के हिसाब से उदय व अस्त के समय में कुछ मिनट या सेकेंड का अंतर देखा जा सकता है)

आज के शुभ काल

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:51 बजे से 05:39 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त - Nil
अमृत काल - शाम 04:37 बजे से 06:23 बजे तक

आज के अशुभ काल

राहुकाल - दोपहर 12:12 बजे से 01:39 बजे तक
यम गण्ड - सुबह 07:53 बजे से 09:20 बजे तक
कुलिक - सुबह 10:46 बजे से दोपहर 12:12 बजे तक
दुर्मुहूर्त - सुबह 11:49 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक
वर्ज्यम् - सुबह 06:05 बजे से 07:50 बजे तक

करण

वणिज - दोपहर 12:17 बजे तक
विष्टि - दोपहर 12:17 बजे से 14 व 15 अक्‍टूबर की देर रात 01:13 बजे तक

(Disclaimer- यह जानकारी पारंपरिक पंचांग गणनाओं पर आधारित है. स्थान एवं गणना पद्धति के अनुसार समय और विवरण में अंतर संभव है.)
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More