SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Aaj Ka Panchang: सर्व पितृ अमावस्‍या आज, सुबह से ही लग जाएगा राहुकाल, देखें 10 अक्‍टूबर का पंचांग

Today Panchang: 10 अक्‍टूबर 2026, शनिवार को सर्व पितृ अमावस्‍या है. इस साल पितरों को कई शुभ योगों में विदाई दी जाएगी. हस्‍त नक्षत्र और इन्‍द्र योग रहेगा. देखें आज का पंचांग.

Written By Shraddha Jain
Published: Oct 10, 2026, 04:06 AM IST | Updated: Oct 10, 2026, 04:10 AM IST
Image Credit: 10 अक्‍टूबर 2026, शनिवार का दैनिक पंचांग. (Photo: Zee News)
Join

Aaj Ka Panchang 10 October 2026: आज पितृ पक्ष का आखिरी दिन है, आश्‍विन मास की अमावस्‍या को पितरों को विदाई दी जाती है और सभी भूले-बिसरे पूर्वजों के लिए तर्पण करते हैं इसलिए इसे सर्व पितृ अमावस्‍या कहते हैं. आज सर्व पितृ अमावस्‍या पर इंद्र योग बन रहा है. हालांकि सुबह राहुकाल रहेगा. साथ ही आज चंद्रमा कन्‍या राशि में संचरण करेंगे. सुबह 09:19 बजे से राहुकाल प्रारंभ हो जाएगा, जो कि 10:46 बजे तक रहेगा. प्रोकेरला पंचांग और द्रिक पंचांग की गणनाओं के आधार पर 10 अक्‍टूबर 2026 का पंचांग.

10 अक्‍टूबर 2026 का पंचांग

आज की तिथि - 10 अक्‍टूबर की रात 09:19 बजे तक आश्विन कृष्‍ण अमावस्‍या रहेगी. इसके बाद आश्विन शुक्‍ल पक्ष प्रतिपदा तिथि प्रारंभ होगी.

आज का वार - शनिवार.

आज के व्रत-त्‍योहार - सर्व पितृ अमावस्‍या,

आज के ग्रह गोचर - चंद्रमा पूरे दिन कन्‍या राशि में रहेंगे.

आज का नक्षत्र - रात 09:42 बजे तक हस्‍त नक्षत्र रहेगा और इसके बाद चित्रा नक्षत्र प्रारंभ होगा.

आज के योग - रात 10:02 बजे तक इन्‍द्र योग रहेगा और इसके बाद वैधृति योग रहेगा.

सूर्य व चंद्रमा का समय

सूर्योदय - सुबह 06:25 बजे 
सूर्यास्त - शाम 06:02 बजे 
चन्द्रोदय - सुबह 05:51 बजे 
चन्द्रास्त - शाम 05:44 बजे

(शहर के हिसाब से उदय व अस्त के समय में कुछ मिनट या सेकेंड का अंतर देखा जा सकता है)

आज के शुभ काल

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:49 बजे से 05:37 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:50 बजे से दोपहर 12:37 बजे तक
अमृत काल - दोपहर 03:35 बजे से शाम 05:13 बजे तक

आज के अशुभ काल

राहुकाल - सुबह 09:19 बजे से 10:46 बजे तक
यम गण्ड - दोपहर 01:40 बजे से 03:08 बजे तक
कुलिक - सुबह 06:25 बजे से 07:52 बजे तक
दुर्मुहूर्त - सुबह 07:58 बजे से 08:44 बजे तक
वर्ज्यम् - सुबह 05:51 बजे से 07:28 बजे तक, सुबह 05:58 बजे से 07:37 बजे तक

करण

चतुष्पद - सुबह 09:24 बजे से
नाग - सुबह 09:24 बजे से देर रात 09:20 बजे तक
किस्तुघन - रात 09:20 बजे से 11 अक्‍टूबर की सुबह 09:22 बजे तक

(Disclaimer- यह जानकारी पारंपरिक पंचांग गणनाओं पर आधारित है. स्थान एवं गणना पद्धति के अनुसार समय और विवरण में अंतर संभव है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES