SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

शोर से निकालकर मन की शांति की ओर ले जाता है यह शक्तिशाली मंत्र, इसे जपने के फायदे और नियम जान लें!

'ऊं नमः शिवाय' मंत्र किसी के भी जीवन को बदलकर रख सकता है. यह मंत्र मानसिक शांति देता है, तनाव मुक्त करता है और व्यक्ति को खुद का आध्यात्मिक विकास करने के लिए प्रेरित करता है.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Oct 14, 2026, 01:16 PM IST | Updated: Oct 14, 2026, 01:19 PM IST
Join

हमारे जीवन में कई बार वो समय भी आता है जब कुछ भी अच्छा नहीं होता. मन बेचैन रहता है और चाहकर भी काम नहीं बन पाता है. अनचाही चिंताएं घेरे रहती हैं और मन स्थिर नहीं रहता है. ऐसे में भगवान की शरण लेना ही एक रास्ता दिखाई देता है. हालांकि, कुछ लोग मन की शांति के लिए ध्यान करते हैं, मंत्र जाप करते हैं या दान-पुण्य कर परेशानियों से निकलने की कोशिश करती हैं. इसी तरह से एक प्रभावशाली मंत्र का जाप करना भी जीवन की परेशानियों को दूर कर सकता है. यह मंत्र है शिव जी को समर्पित 'ॐ नमः शिवाय'. इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति खुद को अध्यात्म से जोड़ पाता है. बाहरी दुनिया के शोर-शराबे से निकलकर मन की शांति पाने की ओर खुद को आगे बढ़ाता है. 'ऊं नमः शिवाय' मंत्र के बारे में विस्तार से जानें.

'ऊं नमः शिवाय' मंत्र का अर्थ

'ऊं नमः शिवाय' मंत्र का सीधा अर्थ है- 
पहला अर्थ- 'मैं भगवान शिव को नमन करता हूं'
दूसरा अर्थ- 'मैं अपने भीतर की दिव्यता का सम्मान करता हूं.'

108 बार मंत्र जपने के लाभ

'ऊं नमः शिवाय' मंत्र का 108 बार जाप करने से मानसिक शांति मिलती है, ओवरथिंकिंग कम होती है और मन का भय दूर होता है.
'ऊं नमः शिवाय' मंत्र के जाप से एकाग्रता बढ़ती है और जीवन में स्थिरता आती है. मन अनुशासन में रहता है.
'ऊं नमः शिवाय' मंत्र के जाप से नकारात्मक ऊर्जा का जीवन में संचार होता है और वातावरण में एक हल्कापन आता है.
'ऊं नमः शिवाय' मंत्र के जाप से शारीरिक स्वास्थ्य ठीक होता है और प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है.
'ऊं नमः शिवाय' मंत्र के जाप से व्यक्ति को अपनी इंद्रियों पर काबू पाने में मदद मिलती है.

'ऊं नमः शिवाय' मंत्र के जाप से कैसे बदलता है जीवन?

'ऊं नमः शिवाय' मंत्र का हर दिन जाप और अभ्यास करने से इसका जीवन पर जल्द ही शुभ असर दिखने लगता है. भावनात्मक स्थिरता आती है और विचार शुद्ध होते हैं. मन की तीव्रता कम होती है और जीवन में संतुलन आता है. ध्यान रखें कि ऐसे किसी मंत्र का जाप अपने ज्योतिषाचार्य और पंडित जी की सलाह पर ही करें.

मंत्र का जाप करने का नियम

'ऊं नमः शिवाय' मंत्र का जाप करते समय हमेशा शुद्धता, सही उच्चारण और धार्मिक नियमों का विशेष ध्यान रखें. स्वच्छ और हल्के रंग के या सफेद कपड़े पहनकर इस मंत्र का जाप करें. जाप के समय मुख उत्तर या पूर्व दिशा की ओर रखें और शांत जगह पर बैठें. सुखासन या पद्मासन में बैठें और रीढ़ की हड्डी सीधी रखें. इस मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला पर कर सकते हैं.

(Disclaimer: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारी पर आधारित है, किसी भी उपाय से पहले अपने गुरु या ज्योतिषी से सलाह अवश्य लें.)

और पढ़ें- Angel Number Meaning: क्या आपको भी हर जगह दिख रहे हैं एंजल नंबर, एल्गोरिदम का खेल या इसके पीछे है कोई और रहस्य?

और पढ़ें- पाक अधिकृत कश्मीर में है महाशक्ति पीठों में से एक पीठ, जिसका शंकराचार्य से है गहरा संबंध, पढ़ें मंदिर का इतिहास और कथा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES