SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नवरात्रि कलश विसर्जन के नियम: पूजा के बाद नारियल, जल और जवारों का क्या करें? जानिए सही तरीका

शारदीय नवरात्रि पूजा के समापन पर कलश विसर्जन के नियम जानना जरूरी है. इस खबर में कलश के नारियल, जल, जवारे और चावल का क्या करना चाहिए उसके बारे में डिटेल से बताएंगे.

Written By Harsh Singh
Published: Oct 19, 2026, 06:10 PM IST | Updated: Oct 19, 2026, 06:17 PM IST
Join

 नवरात्रि का समय चल रहा है. इस त्योहार को 9 दिनों तक बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. त्योहार के पहले ही दिन शुभ मुहूर्त में घर में कलश की स्थापना की जाती है.

लेकिन क्या आपको पता है नवरात्रि के आखिरी दिन कलश और विसर्जन से जुड़े नियमों का पालन करना जरूरी होता है.

लोगों के मन में ये सवाल हमेशा रहता है कि, कलश के नीचे रखे चावल जल, नारियल और जवारों का क्या करना होता है.

आज इस खबर में आपको इनसे जुड़े नियमों के बारे में डिटेल से बताएंगे.

कलश के नीचे रखे चावल से घर में आएगी बरकत

जब भी कलश की स्थापना की जाती है तो उसके नीचे चावल रखे जाते हैं. वो बहुत पवित्र  चावल होते हैं.

नवरात्रि के बाद इन चावलों के दानों को घर के कोनों में छिड़क देना चाहिए. ऐसा करने से घर में मौजूद नेगेटिव एनर्जी कम होती है.

इतना ही नहीं घर में खुशहाली भी आती है. इसके अलावा आप कुछ दानों को अपने जेब में रख सकते हैं.

इससे माता की कृपा बनी रहती है और पैसों कभी कमी नहीं होती है. बाकी बचे हुए दानों को गमले में डाल देना चाहिए.

कलश में रखे नारियल का ऐसे करें उपयोग

अब आपके मन में होगा कि नारियल का क्या करें? तो नारियल को बहुत शुभ और लाभदायी माना जाता है.

उस नारियल को नवरात्री खत्म होते माता रानी के सामने फोड़ देना चाहिए. इसके बाद कन्या पूजन के दिन लड़कियों में बाट देना चाहिए.

पवित्र जल को पूरे घर में छिड़कना है बेहद शुभ

कलश के अंदर का पानी तो सबसे ज्यादा लाभदायी होता है. उसमें पूरे 9 दिन की ऊर्जा समाहित होती है.

उस जल को आम के पत्ते से घर के हर कोने में छिड़कना चाहिए. ऐसा करने से घर माहौल मस्त हो जाएगा.

अगर पानी फिर भी बच जाता है तो आपको उस पानी को किसी गमले में डाल देना चाहिए.

पूजा के जवारों का इस तरह करें सही इस्तेमाल

कलश के पास जवारे भी उगाए जाते हैं. वो माता रानी का आशीर्वाद होते हैं. इनको अलग से निकाल लेना चाहिए.

जवार को अपने पर्स में रख लेना चाहिए. साथ में अगर परिवार के लोगों को भी दे दो तो अच्छा रहेगा.

कुछ जवारे को छिपा के रख देना चाहिए. जहां किसी की नजर न पड़े. बाकी जो बचे आपको नदी में बहा देना चाहिए.

नियमों के पालन से मिलेगा व्रत का पूरा फल

पूजा का फल तभी मिलेगा जब आप विसर्जन की प्रक्रिया पूरे विधी विधान से करेंगे. पूजा में बची चीजों का कही सही जगह इस्तेमाल किया जाए तो उससे घर में खुशहाली आती है.

(Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं, परंपराओं और शास्त्रों के नियमों पर आधारित है.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष धर्म और ज्योतिष से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया के धार्मिक आयोजनों, अध्यात्म और ज्योतिषीय गणनाओं से जुड़े जरूरी अपडेट्स दर्शकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ धर्म-कर्म और ऐस्ट्रो की दुनिया के खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES