)
Masik Durga Ashtami 2026: मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व भगवती मां दुर्गा की उपासना के लिए समर्पित है. हर माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली अष्टमी तिथि पर मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत रखने का विधान है. इस व्रत पर भक्त मां दुर्गा की विशेष पूजा करते हैं और कुछ विशेष नियमों का पालन कर व्रत का संकल्प करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मां दुर्गा की पूजा करने से भक्त की शक्ति बढ़ती है और मन शांत होता है. जीवन की सकारात्मकता बढ़ती है. आइए जानें नवंबर 2026 में मासिक दुर्गाष्टमी का मुहूर्त और पूजा विधि क्या है.
पंचांग के अनुसार कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का प्रारंभ 17 नवंबर 2026 को सुबह 4 बजकर 19 मिनट से होगा और तिथि का समापन 18 नवंबर 2026, सुबह 6 बजकर 4 मिनट पर होगा. इस तरह कार्तिक माह में मासिक दुर्गाष्टमी व्रत 17 नवंबर, मंगलवार को रखा जाएगा.
अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:45 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक.
अमृत काल- शाम 05:11 बजे से शाम 06:56 बजे तक.
योग- वृद्धि योग सुबह 07:54 बजे तक.
व्रत वाले दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान आदि कर साफ कपड़े पहनें.
पूजा स्थल को साफ कर लें.
एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करें.
मां दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें.
लाल चुनरी, अक्षत और कुमकुम चढ़ाएं.
माता रानी को फल चढ़ाएं और मिठाइयों का भोग अर्पित करें.
मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाएं. धूप भी जला लें.
अब मन को शांत कर दुर्गा चालीसा का पाठ करें.
दुर्गा सप्तशती का भी पाठ कर सकते हैं.
अब मां दुर्गा की आरती कर पूजा को संपन्न करें.
परिवार की सुख-समृद्धि के लिए हाथ जोड़कर माता से प्रार्थना करें.
मासिक दुर्गाष्टमी व्रत वाले दिन घर और पूजा स्थल की सफाई जरूर करें.
पूजा में बासी फूल या खराब फल को न रखें.
तामसिक भोजन जैसे मांस, मछली और शराब का सेवन इस दिन वर्जित है.
व्रत रखने वाले लोग किसी का अपमान न करें. कटु वचन न बोलें और झगड़ा न करें.
पूजा करते समय मन में नकारात्मक विचार न रखें और मां के लिए श्रद्धा भाव रखें.
(Disclaimer - यह लेख सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है, इसे अंतिम सत्य न मानें. व्रत, पूजा विधि और तिथियों के लिए स्थानीय पंचांग व विद्वान ब्राह्मण से सलाह लें.)