)
हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि पितरों के तर्पण के लिए समर्पित है, इस तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा करने का भी विशेष महत्व है. इस साल मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि 8 दिसंबर को है. इस दिन गंगा नदी में स्नान करना या पास के ही किसी पवित्र नदी में स्नान करना अति शुभ फलदायी होता है. इस दिन स्नान करने के बाद दान और पूजा करने से जीवन के पाप कटते हैं. मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि पर शुभ समय पर पितरों का तर्पण करना भी शुभ होता है. आइए जानें मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि इस साल कब है, इस दिन स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और का पितरों के तर्पण का समय क्या है.
पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि 8 दिसंबर को सुबह 04:12 बजे शुरू होगी और तिथि का समापन 9 दिसंबर को सुबह 06:21 बजे होगा. उदयातिथि के अनुसार स्नान-दान के लिए मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि 8 दिसंबर 2026 को मान्य होगी.
मार्गशीर्ष अमावस्या पर पितरों के तर्पण का विशेष महत्व है. इस तरह इस साल की मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि पर तर्पण और श्राद्ध कर्म का समय सुबह 11:30 बजे से लेकर दोपहर 02:30 बजे तक होगा. यह समय पितरों के तर्पण के लिए उत्तम होगा.
मार्गशीर्ष महीना श्रीकृष्ण को अति प्रिय है. भगवान गीता में कहते हैं मैं महीनों में मार्गशीर्ष हूं. ऐसे में इस माह में श्री कृष्ण और भगवान विष्णु की उपासना करने का विशेष महत्व है. वहीं, इस माह की अमावस्या तिथि पर स्नान-दान करने और पितरों का तर्पण व श्राद्ध करने से घर से पितृदोष दूर होता है. इन कार्यों से पितर शांत होकर परिवार पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं. घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.
(Disclaimer- इस टॉपिक के हिसाब सेयह लेख मार्गशीर्ष अमावस्या और पंचांग आधारित मुहूर्तों पर आधारित है, इसमें दी गई जानकारी सामान्य श्रद्धा से जुड़ी है, कृपया सटीक समय के लिए स्थानीय पंचांग से पुष्टि करें.)