SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Ramayana: 14 साल का वनवास फिर हजारों साल का रामराज्य, अयोध्या लौटकर भगवान राम ने क्या-क्या किया?

भगवान राम ने वनवास में 14 साल बिताए, ये बात भारत का बच्‍चा-बच्‍चा जानता है लेकिन वनवास से लौटने के बाद उन्‍होंने अयोध्‍या पर कितने साल राज्‍य किया? इस सवाल का जवाब अधिकांश लोगों को पता नहीं होगा. जानिए भगवान राम के राज्‍य से जुड़ी अहम बातें.

Written By Shraddha Jain
Published: Nov 12, 2026, 09:45 AM IST | Updated: Nov 12, 2026, 09:53 AM IST
Image Credit: भगवान राम ने अयोध्‍या पर कई हजार साल शासन किया और उनके राज्‍य में कोई जीव दुखी नहीं रहा, न किसी के साथ अन्‍याय हुआ. (Photo:AI)
Join

माता कैकेयी के आदेश पर 14 साल के लिए वनवास गए भगवान राम जब अयोध्‍या लौटे तो राजगद्दी संभाली. उनके राज्याभिषेक के साथ ही शुरू हुआ आदर्श शासन यानी 'रामराज्य'. जिसकी मिसाल युगों-युगों बाद आज भी दी जाती है. वाल्मीकि रामायण हो या रामचरितमानस सभी में भगवान राम द्वारा अयोध्‍या का राजकाज संभालने का विस्‍तृत वर्णन मिलता है.

राज्‍याभिषेक और सहयोगियों की विदाई

अयोध्‍या लौटने पर भगवान राम का गुरु वशिष्‍ठ समेत कई ऋषि-मुनियों की मौजूदगी में विधि-विधान से राज्‍याभिषेक हुआ. इस समय लंका में हुए युद्ध के सहयोगी भी भगवान राम के साथ मौजूद रहे. जिनमें हनुमान जी, सुग्रीव, विभीषण, अंगद और जामवंत समेत वानर सेना शामिल है. राज्‍याभिषेक के बाद भगवान राम ने इन सभी का वनवास के दौरान और रावण से युद्ध में सहयोग करने के लिए आभार जताया और फिर उन्‍हें बहुमूल्‍य उपहार देकर सम्‍मान से विदा किया. वहीं हनुमान जी उनके पास अयोध्‍या में ही रहे, क्‍योंकि उन्‍होंने आजीवन अपने आराध्‍य राम की सेवा करने का वचन लिया था.

(यह भी पढ़ें: 14 साल पैदल चले फिर वापसी पुष्‍पक विमान से क्‍यों? भगवान राम को किसकी अग्नि समाधि का था डर?) 

रामराज्‍य की स्‍थापना

हमेशा धर्म का पालन करने वाले मर्यादा पुरुषोत्‍तम राम ने राज्‍य भी धर्म का पालन करते हुए चलाया. उन्‍होंने बतौर राजा प्रजा के सुख और कल्याण को सर्वोपरि रखा. न्याय व्यवस्था और धर्म की स्थापना के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए.

भगवान राम के राज्‍य में कोई व्‍यक्ति या जीव कभी दुखी नहीं रहा. कर व्‍यवस्‍था बहुत आसान और न्‍यायपूर्ण थी. सारी व्‍यवस्‍थाएं सही तरीके से चल रही हैं या नहीं यह जांचने के लिए प्रभु राम वेश बदलकर प्रजा के बीच जाते थे. वहीं उन्‍होंने अपने तीनों छोटे भाइयों भरत, लक्ष्‍मण और शत्रुघ्‍न को भी राजकाज से जुड़ी कई जिम्‍मेदारियां सौंपी हुईं थीं.

कराया अश्‍वमेध यज्ञ

इतना ही नहीं भगवान राम ने अपने लंबे कार्यकाल में राज्‍य की सुख-समृद्धि के लिए कई यज्ञ-अनुष्‍ठान भी कराए, जिसमें अश्‍वमेध यज्ञ शामिल है. इनके जरिए पड़ोसी राज्‍यों से मैत्रीपूर्ण और शांतिपूर्ण संबंध बनाए.

(यह भी पढ़ें: सीता माता की 'अग्नि परीक्षा' का वो सच, जो 99% लोग नहीं जानते! वो 1 नहीं 3 बार गईं थीं अग्नि में) 

हजारों साल किया शासन

वाल्‍मीकि रामायण के अनुसार भगवान राम ने करीब 11 हजार साल तक अयोध्‍या पर शासन किया. वहीं कई अन्‍य ग्रंथों में भी भगवान राम के 10 हजार साल से ज्‍यादा शासन करने का उल्‍लेख मिलता है. बाद में उन्‍होंने भाई लक्ष्‍मण के साथ सरयू नदी में जल समाधि लेकर वैकुंठ धाम में प्रस्‍थान किया.  

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों पर आधारित है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES