App

कौन बनेगा MP का अगला DGP? 12 सीनियर IPS की सूची दिल्ली पहुंची, 20 तारीख को UPSC की बैठक में लगेगी अंतिम मुहर

मध्य प्रदेश के नए डीजीपी (DGP) के नाम पर मंथन जारी है और इसको लेकर दिल्ली 20 तारीख को दोपहर 3 बजे एक अहम बैठक होगी, जिसमें 12 आईपीएस अफसरों में तीन नामों के पैनल पर मुहर लगेगी.

कौन बनेगा MP का अगला DGP? 12 सीनियर IPS की सूची दिल्ली पहुंची, 20 तारीख को UPSC की बैठक में लगेगी अंतिम मुहर
Image Credit: मौजूदा डीजीपी कैलाश मकवाणा का कार्यकाल 30 नवंबर को खत्म हो रहा है.

मध्य प्रदेश के नए पुलिस मुखिया यानी पुलिस महानिदेशक (DGP) के चयन को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है और अगले डीजीपी के नाम पर मंथन जारी है. अब इसको लेकर 20 नवंबर को यूपीएससी की अहम बैठक होगी, जिसमें अंतिम मुहर लग सकती है. मध्य प्रदेश सरकार की ओर से पहले ही राज्य के 12 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की सूची पहले ही यूपीएससी को भेजी जा चुकी है. यूपीएससी की बैठक में इसमें से तीन नामों के पैनल को अंतिम रूप दिया जाएगा. इसी पैनल में से किसी एक वरिष्ठ अधिकारी के नाम पर मुहर लगेगी, जो सूबे के नए पुलिस महानिदेशक की कमान संभालेंगे.

20 नवंबर को दिल्ली में दोपहर 3 बजे होने वाली उच्च स्तरीय बैठक में यूपीएससी (UPSC) के चेयरमैन डॉ. अजय कुमार या उनके प्रतिनिधि के अलावा मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय शुक्ला और वर्तमान डीजीपी कैलाश मकवाणा विशेष रूप से मौजूद रहेंगे. बैठक में 12 नामों में से 3 नाम चुने जाएंगे, जिनमें से किसी एक आईपीएस अफसर को मध्य प्रदेश का नया डीजीपी बनाया जाएगा.

एमपी सरकार ने भेजे इन 12 अफसरों के नाम

मध्य प्रदेश सरकार ने नए डीजीपी के चुनाव के लिए होने वाली बैठक से पहले जिन 12 वरिष्ठ अफसरों के नाम यूपीएससी को भेजे हैं, उनमें वरुण कपूर, उपेंद्र जैन, प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, आदर्श कटियार, जी अखेतो सेमा, अनिल कुमार, रवि गुप्ता, अनंत कुमार सिंह, मनमीत नारंग, राजाबाबू सिंह और डीपी गुप्ता के नाम शामिल हैं. इसमें से मनमीत नारंग अभी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पोस्टेड हैं.

इन 3 नामों पर लग सकती है मुहर

यूपीएससी की बैठक में जिन तीन नामों पर मुहर लगने की संभावना सबसे ज्यादा है, उसमें वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव शामिल हैं. हालांकि, अगर बैठक में इन तीनों में से किसी नाम पर सहमति नहीं बनती है, तो वरिष्ठता के आधार पर चौथे नंबर पर शामिल पंकज श्रीवास्तव के नाम पर भी चर्चा हो सकती है. मौजूदा डीजीपी कैलाश मकवाणा का कार्यकाल 30 नवंबर को खत्म हो रहा है और संभावना है कि 23 नवंबर को विदेश यात्रा पर जाने से पहले सीएम डॉ. मोहन यादव डीजीपी के पैनल में शामिल 3 नामों में से किसी एक पर मुहर लगा सकते हैं.

प्रज्ञा ऋचा का चयन हुआ, तो MP को मिलेगी पहली महिला DGP

मध्य प्रदेश के नए डीजीपी की रेस में 1991 बैच की आईपीएस अधिकारी प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव का भी नाम है. अगर प्रज्ञा ऋचा का चयन होता है तो वह मध्य प्रदेश की पहली महिला डीजीपी हो सकती हैं. वर्तमान में प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव मध्य प्रदेश होमगार्ड की महानिदेशक हैं और वो 2028 में रिटायर होने वाली हैं. उन्होंने मध्य प्रदेश के कई जिलों में पुलिस प्रमुख के रूप में काम किया है. इसके अलावा पुलिस मुख्यालय में महिला सेल और अन्य महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं. वरिष्ठता क्रम में उपेंद्र जैन और वरुण कपूर के बाद तीसरे स्थान पर आती हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Sumit Rai

Sumit Rai

न्यूज़ मीडिया में 13 सालों से अधिक के अनुभव के साथ सुमित राय एक डिजिटल पत्रकार हैं. वर्तमान में सुमित राय Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम के लीड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, क्राइम और हाइपरलोकल मुद्दों के सटीक और गहरे विश्लेषण पर उनकी मजबूत पकड़ है.भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद सुमित ने मीडिया जगत में अपनी पहचान बनाई. अपने करियर के दौरान उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और लोकमत हिंदी जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ जटिल राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रमों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' और 'ओपिनियन' लिखना उनकी मुख्य पहचान है. वे न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट और क्वालिटी एश्योरेंस के उच्च मानकों को बनाए रखते हैं, ताकि पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित खबरें ही पहुंचे.सुमित राय से संपर्क करने के लिए आप उन्हें sumit2.kumar@zeemedia.com पर ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप एक्स (ट्विटर), फेसबुक और लिंक्डइन पर उनके हैंडल @imSumitKRai के जरिए उनसे सीधे जुड़ सकते हैं.
Read More