)
Nvidia के CEO Jensen Huang इन दिनों अपने किसी नए AI चिप या टेक्नोलॉजी की वजह से नहीं, बल्कि अपनी सीक्रेट लव लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं. पहले एक चीनी महिला के साथ रिश्ते की बात कबूल करने के बाद अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है. न्यूयॉर्क टाइम्स की एक ताजा रिपोर्ट ने सिलिकॉन वैली में हड़कंप मचा दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक 63 साल के Huang का अपनी ही कंपनी की एक सीनियर एग्जीक्यूटिव Kimberly Powell के साथ भी अफेयर चल रहा था. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों ही पहले से शादीशुदा हैं और अब इस स्कैंडल के चलते Huang की कुर्सी भी खतरे में पड़ गई है.

कौन हैं Kimberly Powell?
48 साल की Kimberly Powell कोई आम कर्मचारी नहीं हैं, बल्कि Nvidia की सबसे ताकतवर महिलाओं में से एक हैं. कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक वह Nvidia के ग्लोबल हेल्थकेयर बिजनेस की वाइस प्रेसिडेंट (VP) हैं. वह सीधे CEO Jensen Huang को रिपोर्ट करती हैं. Huang को सीधे रिपोर्ट करने वाले करीब 60 टॉप लोगों की लिस्ट में Kimberly का नाम शामिल है. मेडिकल इमेजिंग डिवाइस से लेकर दवाइयों की खोज (Drug Discovery) और हेल्थकेयर एनालिटिक्स में इस्तेमाल होने वाले AI और हार्डवेयर प्लेटफॉर्म की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है.
Nvidia में कैसा रहा Kimberly का सफर
Kimberly Powell का करियर ग्राफ काफी शानदार रहा है. उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार उन्होंने साल 2008 में Nvidia जॉइन किया था. शुरुआत में उनका काम मेडिकल इमेजिंग मशीनों के लिए Nvidia के GPUs को एक मजबूत प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित करना था. अपनी मेहनत के दम पर वह कंपनी में लगातार ऊपर चढ़ती गईं. साल 2016 में उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बिजनेस डेवलपमेंट का सीनियर डायरेक्टर बनाया गया.
इसके ठीक एक साल बाद यानी 2017 के आखिर में उन्हें प्रमोशन देकर हेल्थकेयर विभाग का वाइस प्रेसिडेंट बना दिया गया. इससे पहले वह कंपनी के हायर एजुकेशन, रिसर्च बिजनेस, NVIDIA AI Labs और NVIDIA Inception जैसे बड़े प्रोग्राम्स भी संभाल चुकी हैं. Nvidia जॉइन करने से पहले Kimberly ने DOME इमेजिंग सिस्टम्स में हार्डवेयर इंजीनियर के तौर पर काम किया था और फिर पांच साल से ज्यादा समय तक Planar Systems के मेडिकल बिजनेस यूनिट का हिस्सा रहीं.
होटल में कैमरे में कैद हुई नजदीकियां
Kimberly Powell अक्सर दुनिया भर के बड़े टेक इवेंट्स में Nvidia का चेहरा बनकर जाती हैं और स्पीच देती हैं. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में एक बेहद चौंकाने वाले वाकये का जिक्र किया गया है. इसी साल मार्च में सैन होजे (San Jose) में Nvidia की सालाना डेवलपर कॉन्फ्रेंस GTC हुई थी. इस इवेंट में Kimberly ने हेल्थकेयर और बायोलॉजी में AI के इस्तेमाल पर एक प्रेजेंटेशन दिया था, जिसमें उन्होंने अपने बॉस Jensen Huang के कार्टून कैरेक्टर्स का इस्तेमाल किया था.
लेकिन असली ड्रामा स्टेज के पीछे चल रहा था. कॉन्फ्रेंस के दौरान Nvidia के बड़े अधिकारी पास के ही एक होटल में रुके थे. वहां Jensen Huang और Kimberly Powell को एक-दूसरे के साथ काफी करीब और रोमांटिक अंदाज में देखा गया. वहां मौजूद एक आम शख्स ने इस पूरे पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया. जैसे ही Huang की सिक्योरिटी टीम को इस बात की भनक लगी, उन्होंने तुरंत उस शख्स को पकड़ लिया. मामले को दबाने के लिए सिक्योरिटी टीम ने उस व्यक्ति से एक नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट (NDA) साइन करवाया ताकि यह बात बाहर न निकल सके. इस घटना की जानकारी रखने वाले तीन लोगों ने न्यूयॉर्क टाइम्स को यह पूरी कहानी बताई है.
पहला अफेयर और चीनी जासूस वाला कनेक्शन
Kimberly Powell से जुड़ा यह खुलासा ऐसे समय में हुआ है जब Jensen Huang पहले से ही एक बड़े विवाद में फंसे हुए हैं. हाल ही में वॉल स्ट्रीट जर्नल ने एक रिपोर्ट छापी थी, जिसमें बताया गया था कि Huang का सिंगापुर की डेटा सेंटर कंपनी Megaspeed की सीनियर एग्जीक्यूटिव Alice Huang के साथ रिश्ता था. 2024 और 2025 में दोनों की ताइपे (Taipei) में साथ तस्वीरें भी खींची गई थीं. यह मामला तब और गंभीर हो गया जब अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने एक मेमो जारी कर दावा किया कि Alice Huang असल में चीन के मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्योरिटी की एक एजेंट यानी जासूस है.
विवाद बढ़ता देख रविवार को Jensen Huang ने अपने कर्मचारियों को एक नोट लिखा और अपनी गलती मान ली. उन्होंने साफ शब्दों में लिखा कि उन्होंने अपनी पत्नी को धोखा दिया है. बता दें कि सरनेम एक होने के बावजूद Alice Huang और Jensen Huang के बीच कोई पारिवारिक रिश्ता नहीं है.
अब दांव पर लगी Jensen Huang की कुर्सी
एक के बाद एक दो अफेयर सामने आने के बाद Nvidia के भीतर बगावत जैसे हालात बन गए हैं. वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी का बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स अब Jensen Huang को CEO पद से हटाने की तैयारी कर रहा है. उनके भविष्य पर फैसला लेने के लिए बोर्ड की एक इमरजेंसी मीटिंग भी बुलाई गई है.
यह गिरावट इसलिए भी बड़ी है क्योंकि कुछ ही समय पहले तक Huang कामयाबी के शिखर पर थे. AI के बढ़ते क्रेज ने Nvidia के शेयरों को आसमान पर पहुंचा दिया था. पिछले ही महीने वह अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के साथ व्हाइट हाउस में नजर आए थे, जहां ट्रंप ने उन्हें नेशनल मेडल ऑफ साइंस से सम्मानित किया था. वह Elon Musk, Jeff Bezos और Mark Zuckerberg जैसे दिग्गजों के साथ दुनिया के सबसे ताकतवर टेक लीडर्स की लिस्ट में शामिल थे.
शेयर बाजार में हाहाकार और निवेशकों का गुस्सा
इस निजी स्कैंडल का सीधा असर कंपनी के कारोबार पर पड़ा है. जब से Huang ने अपने अफेयर की बात कबूली है, तब से Nvidia के शेयरों में भारी गिरावट देखी जा रही है. कंपनी के शेयरहोल्डर्स खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. निवेशकों ने Huang और कंपनी के खिलाफ एक क्लास एक्शन मुकदमा भी दायर कर दिया है. उनका आरोप है कि कंपनी ने इतने संवेदनशील रिश्तों की जानकारी निवेशकों से छिपाकर रखी, जिससे अब उनके पैसों को भारी नुकसान हो रहा है. गेमिंग के लिए 3D विजुअल्स वाले GPUs बनाने से शुरुआत करने वाली और TSMC के साथ मिलकर दुनिया के सबसे एडवांस चिप डिजाइन करने वाली यह कंपनी आज अपने ही फाउंडर की गलतियों की वजह से सबसे बुरे दौर से गुजर रही है.