)
चूरू जिले के निकटवर्ती गांव सहजूसर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) की ओर से विशाल जनसभा का आयोजन किया गया. जनसभा को पार्टी सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने जिला परिषद और पंचायत समिति के चौथे चरण के चुनाव में मैदान में उतरे RLP प्रत्याशियों के पक्ष में लोगों से समर्थन मांगा. उन्होंने मतदाताओं से पार्टी उम्मीदवारों को वोट देकर जीताने की अपील की.
भाजपा और कांग्रेस पर लगाए आरोप
जनसभा में हनुमान बेनीवाल ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस बारी-बारी से सत्ता में रहकर प्रदेश को लूटने का काम करती रही हैं. दोनों पार्टियों ने आम लोगों के हितों की अनदेखी की है. बेनीवाल ने कहा कि अब जनता के पास अपने क्षेत्र के विकास और हक-अधिकारों की आवाज उठाने का मौका है. ऐसे में मतदाताओं को इस बार RLP प्रत्याशियों का समर्थन करना चाहिए.
पंचायत चुनाव में RLP उम्मीदवारों के लिए मांगा समर्थन
हनुमान बेनीवाल ने ग्रामीणों से अपील की कि वे RLP प्रत्याशियों को जिताकर पंचायत समिति और जिला परिषद में भेजें. उन्होंने कहा कि पार्टी के उम्मीदवार क्षेत्र की जनता के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे. उन्होंने चौथे चरण के मतदान में पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में वोट डालने की अपील करते हुए कहा कि जनता के समर्थन से ही पार्टी प्रत्याशियों को मजबूती मिलेगी. जनसभा में उन्होंने स्थानीय मतदाताओं से चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और RLP उम्मीदवारों को समर्थन देने का आह्वान किया.
21 किलो की फूलों की माला पहनाकर किया स्वागत
जनसभा से पहले सहजूसर पहुंचने पर हनुमान बेनीवाल का पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ स्वागत किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें 21 किलो की फूलों की माला पहनाकर अभिनंदन किया. जनसभा में बेनीवाल ने अपने संबोधन के जरिए पंचायत चुनाव में RLP प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे चौथे चरण के चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए उनका साथ दें.