)
Laddu Gopal Seva Niyam: हिंदू धर्म में हर सुबह स्नान आदि कर पूजा-पाठ करने का नियम है. इसी तरह कुछ घरों में स्नान करने के बाद लोग लड्डू गोपाल की उपासना करते हैं. उन्हें अपने घर के बच्चे की तरह स्नान आदि कराते हैं और फिर उनका साजो शृंगार करते हैं. धार्मिक मान्यता है कि घर में विराजमान लड्डू गोपाल की सेवा मौसम देखकर करनी चाहिए. जिस घर के लोग लड्डू गोपाल की नियम अनुसार सेवा करते हैं, वहां पर सुख-सौभाग्य में वृद्धि तो होती ही है, इसके साथ ही घर के लोगों में प्रेम-लगाव बना रहता है.
जल्द ही ठंड बढ़ने लगेगी ऐसे में जिस तरह छोटे बच्चे को ठंड लगती है, मान कर चलें कि आपके लड्डू गोपाल को ही उतनी ही ठंड लगती है. ऐसे में बिल्कुल एक बच्चे की तरह ठंड में उनकी देखरेख करें. उनके वस्त्र ऊनी हों और उनके भोग में गर्म सामग्री हो, इसका ध्यान रखें. आइए इस लेख में जानें कि लड्डू गोपाल की सेवा ठंड के मौसम में किस तरह करें.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ठंड में लड्डू गोपाल को सुबह जल्दी न जगाएं. उन्हें थोड़ा अधिक सोने दें.
लड्डू गोपाल जी को गर्म पानी से स्नान कराएं. पानी में कुछ बूंदे गुलाबजल के मिलाएं और एक तुलसी पत्ता भी डाल दें.
लड्डू गोपाल जी को गर्म और ऊनी वस्त्र, टोपी और जुराब पहनाएं, गर्म कंबल से ढंक दें.
ठंड के मौसम में लड्डू गोपाल को ज्यादा बाहर न निकालें, उन्हें ठंड लग सकती है.
ठंड में लड्डू गोपाल जी को गद्दे पर सुलाएं और कंबल जरूर ओढ़ाएं.
लड्डू गोपाल जी के भोजन का विशेष ध्यान रखें. ठंड में गर्म चीजों का भोग लगाएं.
ठंड के मौसम में लड्डू गोपाल को गर्म चीजों का ही भोग लगाएं. जैसे-
केसर और हल्दी वाला गर्म दूध
बादाम-काजू-किशमिश वाला दूध
मूंगफली और गुड़ की चिक्की
पंजीरी, तिल और गुड़ से बने लड्डू,
मलाई-मालपुआ, रबड़ी
सरसों या पालक जैसे तरह-तरह के साग
मूंग दाल का हलवा, गोंद के लड्डू
ध्यान रहे भोग की थाली में तुलसी के कुछ पत्ते जरूर डालें.
(डिस्क्लेमर: यह लेख धार्मिक मान्यताओं, परंपराओं और सामान्य जानकारी पर आधारित है. इसका उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है, किसी मान्यता को थोपना नहीं है. सेवा के नियम श्रद्धा अनुसार अपनाएं.)