SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कब मनाई जाएगी लाभ पंचमी? जानें क्या है इस दिन चोपड़ा पूजन का शुभ मुहूर्त और विधि-विधान!

Labh Panchami 2026 Date: कार्तिक शुक्ल पंचमी तिथि पर लाभ पंचमी पर्व मनाया जाता है. आइए इस लेख में जानें कि उदयातिथि के अनुसार इस लाभ पंचमी पर्व कब मनाया जाएगा और इस दिन पूजा करने के लिए शुभ मुहूर्त क्या है. साथ ही जानेंगे कि इस दिन मां लक्ष्मी-भगवान गणेश की पूजा और चोपड़ा पूजन की विधि क्या है.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Nov 11, 2026, 10:09 PM IST | Updated: Nov 11, 2026, 10:11 PM IST
Join

हिंदू धर्म में लाभ पंचमी पर्व का विशेष महत्व है. यह पर्व एक ऐसा अवसर होता है जब दिवाली के बाद मां लक्ष्मी और गणेश जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है. इस दिन व्यापारियों के द्वारा चोपड़ा पूजन करने का बहुत महत्व है. लाभ पंचमी पर्व मुख्य रूप से गुजरात और राजस्थान में मनाया जाता है. जहां इस दिन को व्यापारिक नववर्ष मानकर विधि-विधान से पूजा की जाती है. मान्यता के अनुसार यह दिन सौभाग्य लेकर आता है. आइए जानें इस साल लाभ पंचमी की तिथि और शुभ मुहूर्त क्या है और इस दिन किस विधि से पूजा करें.

लाभ पंचमी 2026 तिथि और मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक शुक्ल पंचमी तिथि पर लाभ पंचमी पर्व मनाने का विधान है. ऐसे में आइए देखें तिथि कब शुरू हो रही है और इसका समापन कब हो रहा है. इसके साथ ही लाभ पंचमी पर्व की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है.

पंचमी तिथि कब शुरू होगी- 13 नवंबर 2026 को रात 08:42 बजे
पंचमी तिथि का समापन कब होगा- 14 नवंबर 2026 को रात 11:23 बजे
उदयातिथि में 14 नवंबर 2026 शनिवार 2026 को लाभ पंचमी मनाई जाएगी.
लाभ पंचमी की पूजा का शुभ मुहूर्त- सुबह 06:43 बजे से लेकर सुबह 10:18 बजे तक.
अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:12 बजे से लेकर सुबह 11:56 बजे तक.
विजय मुहूर्त- दोपहर 01:23 बजे से लेकर दोपहर 02:07 बजे तक.

लाभ पंचमी पूजा विधि

लाभ पंचमी के दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान करके साफ कपड़े पहनें.
भगवान का ध्यान करें और पूजा का संकल्प लें.
घर के मंदिर, दुकान या पूजा वाली जगह को अच्छे से साफ कर लें. 
एक चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाकर गणेश जी और माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें.
भगवान के सामने घी का दीपक जलाएं और भगवान गणेश को तिलक लगाएं.
दूर्वा, सिंदूर, अक्षत और फूल चढ़ाएं और भोग में मोदक और लड्डू अर्पित करें.
माता लक्ष्मी को लाल फूल, कुमकुम, अक्षत चढ़ाएं.
अब चोपड़ा पूजा करें और फिर आरती कर पूजा को संपन्न करें.

चोपड़ा पूजन विधि

लाभ पंचमी पर व्यापारियों के लिए चोपड़ा पूजन का विशेष महत्व है. इस दिन व्यापारी अपने बही-खातों की पूजा करते हैं. इसी दिन से नई बही या रजिस्टर को शुरू करते हैं लेकिन उससे पहले पूजा स्थल पर उसे रखकर उसकी पूजा कर लेते हैं. चोपड़ा पूजा में खाते पर कुमकुम से स्वस्तिक बनाया जाता है और उसके पहले पन्ने पर शुभ-लाभ लिखा जाता है. इसके बाद भगवान गणेश और मां लक्ष्मी का ध्यान किया जाता है. अब भगवान गणेश और माता लक्ष्मी के कुछ विशेष मंत्रों का जाप किया जाता है. इसके बाद देवी-देवताओं की आरती कर पूजा को संपन्न किया जाता है. अब पूरे परिवार को प्रसाद बांटा जाता है.

(Disclaimer- यह लेख सामान्य जानकारी पंचांग और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है इसे अंतिम निर्णय न मानें पूजा मुहूर्त के लिए अपने स्थानीय पंचांग और विद्वानों से सलाह अवश्य लें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES