करवा चौथ पर 'अर्नब' का ग्रहण! दिल्ली-यूपी समेत दर्जन भर राज्यों में नहीं दिखेगा चांद, कैसे खुलेगा व्रत?
Arnab Toofan Karwa Chauth Moon: इस साल करवा चौथ के चांद पर ग्रहण लगाने के लिए अर्नब साइक्लोन सक्रिय हो गया है. जिसके चलते दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में चांद के न दिखने की स्थिति बन सकती है. ऐसे में सुहागिनें व्रत कैसे खोलेंगी?
करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा और शाम को पूजा होगी. फिर रात में चांद देखकर उसे अर्घ्य देकर व्रत खोला जाएगा. लेकिन ये सारी पूजा विधि और नियम शायद इस साल फॉलो न हो पाएं. वजह है अर्नब तूफान. जो आंध्र प्रदेश और ओडिशा में तबाही मचा रहा है लेकिन इसका असर देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहा है. अर्नब तूफान के चलते कल कई राज्यों में बारिश होने और बादल छाए रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है. ऐसे में कई जगहों पर करवा चौथ की रात चांद दिखने की संभावना कम है, तब व्रती महिलाएं बिना चांद देखे व्रत कैसे खोलेंगी, ये चिंता का विषय है.
इन राज्यों में चांद देखने में होगी मुश्किल
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अर्नब तूफान के कारण 29 अक्टूबर को भी आंध्र प्रदेश, ओडिशा, केरल, पश्चिम बंगाल बारिश होने की पूरी संभावना है. तटीय इलाकों में तो भारी बारिश हो रही है जो जारी रह सकती है. वहीं अर्नब तूफान के चलते दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, बंगाल, मराठवाड़ा, महाराष्ट्र, रायलसीमा, कर्नाटक, असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा और मणिपुर में भी बारिश का येलो अलर्ट है. लिहाजा इन राज्यों के कई स्थानों पर चांद के न दिखने से समस्या हो सकती है.
(यह भी पढ़ें: करवा चौथ पर बालत्व दोष! नई दुल्हनों को व्रत रखना है या नहीं? ज्योतिषी से जानें)
प्रमुख शहर में करवा चौथ का चांद दिखने का समय
दिल्ली: रात 8:17 बजे
नोएडा: रात 8:16 बजे के आसपास
गुरुग्राम: रात 8:18 बजे के आसपास
चंडीगढ़: रात 8:12 बजे
लखनऊ: रात 8:06 बजे
पटना: रात 7:52 बजे
प्रयागराज- रात 08:06 बजे
गया- रात 07:55 बजे
जयपुर: रात 8:28 बजे
कोलकाता: रात 7:47 बजे
भोपाल: रात 8:31 बजे
इंदौर: रात 8:39 बजे
अहमदाबाद: रात 8:52 बजे
मुंबई: रात 9:00 बजे
पुणे: रात 8:58 बजे
हैदराबाद: रात 8:41 बजे
बेंगलुरु: रात 8:55 बजे
चेन्नई: रात 8:44 बजे
नागपुर: रात 8:29 बजे
रायपुर: रात 8:18 बजे
कानपुर: रात 8:05 बजे
रीवा- रात 08:11 बजे
जम्मू- रात 08:14 बजे
अमृतसर- रात 08:18 बजे
हरिद्वार- रात 08:09 बजे
वडोदरा- रात 08:51 बजे
राजकोट- रात 09:01 बजे
कन्या कुमारी- रात 09:07 बजे
अमृतसर: 8:13 बजे से 8:18 बजे
(मौसम के चलते चांद दिखने के समय में अंतर हो सकता है, साथ ही स्थानीय पंचांगों में भी समय को लेकर भेद संभव है.)
घने बादलों में छिपेगा चांद, कैसे खोलें व्रत?
ऐसे में चांद घने बादलों के बीच छिप जाए या बारिश के कारण नजर न आए तो सुहागिनें अपना व्रत कैसे खोलेंगी? क्या बिना चांद देखे व्रत पूरा माना जाएगा? इसे लेकर कुछ ज्योतिषियों का कहना है कि करवा चौथ पर चांद देखना प्रतीक है, मजबूरी नहीं. अगर बादलों के कारण चांद नहीं दिख रहा तो घबराने की जरूरत नहीं. चंद्रोदय समय के बाद चांद निकलने की दिशा की ओर मुख करके चंद्र देव को अर्ध्य दें, मंत्र पढ़ें, पूजा आरती करें. फिर पति और परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर व्रत का पारण करें.
(यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2026: अक्टूबर की आखिरी संकष्टी चतुर्थी बेहद खास, व्रत से मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान, घर-घर होगी पूजा)
यदि चांद देख कर ही व्रत का पारण करना चाहती हैं तो अन्य जगहों पर रह रहे अपने रिश्तेदारों, दोस्तों से वीडियो कॉल के जरिए वहां के चांद के दर्शन कर सकती हैं. लेकिन ध्यान रखें कि शाम की पूजा में कोई कमी न होने दें. करवा माता, भगवान गणेश, गौरी-शंकर की पूजा पूरे विधि-विधान से करें, कथा पढ़ें, आरती करें. इसके साथ-साथ भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान चांद के दर्शन करके भी व्रत खोल सकते हैं.
(Disclaimer: यह खबर मौसम विभाग की फोरकास्ट और ज्योतिषाचार्यों से बातचीत पर आधारित है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता. चंद्रोदय का समय स्थानीय पंचांग और भौगोलिक स्थिति के अनुसार बदल सकता है. व्रत-त्योहार से जुड़े किसी भी नियम को मानने से पहले अपने स्थानीय पंडित से सलाह जरूर लें. )