Kartik Maah 2026: कार्तिक माह में चुपके से कर दें इन 5 चीजों का दान, दूर होगा मंगल दोष और विष्णु जी की बरसेगी कृपा!
Purnima Purnima 2026: कार्तिक माह में दान करने का विशेष महत्व है. इस दिन किन 5 चीजों का दान कर ग्रहों को मजबूत कर सकते हैं और साथ ही भगवान विष्णु की कृपा पा सकते हैं? आइए इस लेख में विस्तार से जानें.
सनातन धर्म में कार्तिक माह का बड़ा महत्व बताया गया है. यह महीना भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित है. इसका मतलब ये है कि इस माह में अगर कुछ जरूरी उपाय करें तो दोनों की कृपा एक साथ पा सकते हैं. इस साल कार्तिक माह की शुरुआत 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार से होगी. माह का समापन 24 नवंबर 2026, मंगलवार के दिन होगा. आइए इस लेख में जानें कि कार्तिक माह में किन चीजों का दान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होकर पूरे महीने अपनी विशेष कृपा बरसा सकते हैं. इसके साथ ही मंगल दोष भी दूर हो सकता है.
कार्तिक माह में इन चीजों का करें दान
मंगल दोष के लिए दान
मंगल दोष को दूर करने के लिए कार्तिक महीने के किसी भी एक दिन मंगल ग्रह से जुड़ी कुछ चीजों का दान करें. इस माह में बिना किसी को बताए जरूरतमंदों में गुड़, मूंगफली से लेकर मसूर दाल, लाल मिर्च का दान करें तो मंगल देव प्रसन्न होंगे और अपने दोष का प्रभाव कम करेंगे.
शुक्र ग्रह को मजबूत करने का दान
कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करते ही धन की वृद्धि होती है और सौदर्य बढ़ता है. ऐसे में कार्तिक महीने में अगर भगवान विष्णु की पूजा करके जरूरतमंदों में चुपके से चावल, दूध, चीनी से लेकर आटा और मैदा जैसी सफेद चीजों का दान करें तो शुभ परिणाम प्राप्त होंगे.
बुध ग्रह मजूबत करने का दान
कारोबार में तरक्की की चाह पूरी नहीं हो पा रही है तो कार्तिक महीने में पूजा के बाद अगर साबुत मूंग, हरी सब्जी व मौसमी फल का दान करें. इससे कुंडली में बुध ग्रह मजूबत होगा और फिर व्यापार में तेजी से तरक्की और बड़े लाभ होंगे.
सूर्य को मजूबत करने का दान
ऐसा लगता है कि सम्मान में कमी हो गई है और आपकी बातों को कोई वैल्यू नहीं दे रहा है तो सेब का दान करें. इस दान से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होगी. जिससे सम्मान प्रतिष्ठा आदि बढ़ेगा.
भगवान विष्णु को प्रसन्न का दान
भगवान विष्णु को प्रसन्न कर उनकी विशेष कृपा पाने के लिए कार्तिक माह में कुछ जरूरी वस्तुओं का दान करें. इस माह के गुरुवार के दिन पीले रंग के कपड़े, हल्दी, बेसन का दान करें. इस दिन पका केला और पपीता दान करने से भी लाभ होता है. सम्मान और पद बढ़ता है. साथ ही घर में सुख बढ़ता है और भाग्य का साथ प्राप्त होता है.
(डिस्क्लेमर- यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और पंचांग पर आधारित है. ग्रह-दान उपायों को आस्था के रूप में देखें, व्यक्तिगत परिणाम भिन्न हो सकते हैं.)