SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गोपाष्टमी पर पहली बार श्रीकृष्ण ने चराई थीं गायें, जानिए इस साल कब मनेगा यह पर्व?

भगवान कृष्‍ण और गायों की पूजा का पर्व गोपाष्‍टमी कार्तिक शुक्‍ल अष्‍टमी तिथि को मनाते हैं. धार्मिक मान्‍यता है कि गोपाष्‍टमी के दिन ही पहली बार भगवान कृष्‍ण गाएं चराने के लिए गए थे.

Written By Shraddha Jain
Published: Nov 16, 2026, 10:17 IST | Updated: Nov 16, 2026, 10:20 IST
Image Credit: गोपाष्‍टमी का पर्व इस साल 17 नवंबर 2026, मंगलवार को मनाया जाएगा. इस दिन पूजा के लिए 2 शुभ मुहूर्त हैं. (Photo:AI)
Join

सनातन धर्म में गाय को माता माना गया है और गाय की पूजा के कई पर्व मनाए जाते हैं. गोपाष्‍टमी पर्व भी इसमें से एक है. गोपाष्‍टमी के दिन गाय-बछड़ों की और भगवान कृष्‍ण की विशेष पूजा करते हैं. यह दिन इसलिए भी विशेष है क्‍योंकि माना जाता है कि पहली बार छोटे से नंद लाला, बाल गोपाल कृष्‍ण इसी दिन गायें चराने के लिए ग्‍वालों के साथ गए थे. तभी से इस दिन भगवान कृष्‍ण और गायों की पूजा की परंपरा जारी है. कार्तिक शुक्‍ल अष्‍टमी को गोपाष्‍टमी पर्व मनाते हैं, जो कि इस साल 17 नवंबर 2026, मंगलवार को है. खासतौर पर पूरे ब्रज क्षेत्र में इस पर्व की धूम अलग ही होती है.

गोपाष्‍टमी पर पूजा मुहूर्त

प्रोकेरला पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्‍ल अष्‍टमी तिथि 17 नवंबर 2026 की सुबह 04:19 बजे से प्रारंभ होगी और 18 नवंबर 2026 की सुबह 06:05 बजे समाप्‍त होगी. उदयातिथि के आधार पर 17 नवंबर को गोपाष्‍टमी मनाई जाएगी. गोपाष्‍टमी पर पूजा के लिए 2 शुभ मुहूर्त हैं. 
सुबह का शुभ मुहूर्त : सुबह 06:45 बजे से 10:30 बजे तक 
अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:45 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक

गोपाष्‍टमी की कहानी

पौराणिक कथाओं और प्रचलित मान्‍यताओं के अनुसार, भगवान कृष्‍ण जब बहुत छोटे थे और रोजाना तरह-तरह की बाल लीलाएं करते थे, तब एक दिन वे अपनी यशोदा से कहने लगे कि वे भी ग्‍वालों के साथ गायें चराने के लिए जाएंगे. भगवान कृष्‍ण को गाय-बछड़ों से बहुत प्रेम था. साथ ही गाय के दूध से बनने वाला मक्‍खन और दही तो उन्‍हें प्रिय था.

जब भगवान कृष्‍ण की जिद माता यशोदा ने सुनी तो उन्‍होंने कहा कि कान्हा अभी आप बहुत छोटे बालक हैं. कुछ दिन ठहरकर गायें चराने के लिए जाना. लेकिन कान्‍हा अपनी जिद पर अड़े रहे. तब उनके पिता नंद बाबा ने इस विषय पर ऋषियों से परामर्श लिया और शुभ मुहूर्त निकलवाया. ऋषियों द्वारा निकाले गए शुभ मुहूर्त के आधार पर कार्तिक शुक्‍ल अष्‍टमी के दिन ही पहली बार भगवान कृष्‍ण गायें चराने के लिए गए थे, तभी से यह तिथि गोपाष्‍टमी कहलाने लगी.

मान्‍यता है कि गोपाष्‍टमी के दिन भगवान कृष्‍ण और गायों की पूजा करने से कृष्‍ण जी प्रसन्‍न होते हैं और खूब सुख-समृद्धि देते हैं. चूंकि गायों में सभी देवी-देवताओं का वास माना जाता है. इसलिए उन सभी की भी कृपा प्राप्‍त होती है. इस दिन गायों को चारा खिलाना, उनकी सेवा करना, गौशाला में दान करना बेहद शुभ फल देता है.

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और पंचांग की गणनाओं पर आधारित है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी धार्मिक अनुष्ठान या उपाय को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES