SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

इस दिवाली मां लक्ष्मी को कमल समेत चढ़ाएं ये 5 फूल, बिना बाधा पूरे होंगे सभी आर्थिक काम और बढ़ेगा घर का धन!

Maa Laxmi Favorite Flowers: दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा कर रहे हैं तो इस दौरान मां लक्ष्मी को 5 फूल अर्पित कर उनकी विशेष कृपा पा सकते हैं. आइए इस लेख में विस्तार से जानें कि इस दिवाली मां लक्ष्मी को कौन से 5 फूल चढ़ाएं.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Nov 04, 2026, 04:47 PM IST | Updated: Nov 04, 2026, 04:56 PM IST
Join

दिवाली के शुभ मौके पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के कुछ आसान उपाय करें तो जीवन में धन, वैभव और सुख-समृद्धि का आगमन हो सकता है. इन्हीं में से एक आसान उपाय है मां लक्ष्मी को पूजा के समय उनके प्रिय फूल अर्पित करना. मान्यता है कि दिवाली पर्व पर सच्चे मन से मां लक्ष्मी की पूजा करें और उनके प्रिय फूल अर्पित करें तो घर में धन की कभी कमी नहीं होती है. शास्त्रों के अनुसार मां लक्ष्मी को कुछ खास फूल अति प्रिय हैं जैसे चंपा और गुलाब आदि.

आइए इस लेख में विस्तार से जानें कि कौन से 5 फूल मां लक्ष्मी को अर्पित करें. यहां हम उन फूलों के बारे में जानेंगे जो मां लक्ष्मी को अति प्रिय हैं और जिन्हें पूजा में अर्पित करने से अनेक लाभ होते हैं.

कमल का फूल चढ़ाने के फायदे

मां लक्ष्मी का सबसे प्रिय फूल कमल है. मां लक्ष्मी कमल के फूल पर ही विराजमान होती हैं. ऐसे में जब माता लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाया जाता है तो वे अति प्रसन्न होती हैं और घर में स्थायी रूप से वास करती हैं. माता की कृपा से घर में वैभव और शांति का संचार होता है. आय के नये रास्ते खुलते हैं. दिवाली के दिन पूजा के समय मां लक्ष्मी को ताजे गुलाबी या सफेद कमल का फूल अर्पित करें. घर से दरिद्रता दूर होती है और सभी तरह के कर्ज दूर होते हैं.

गुलाब का फूल चढ़ाने के फायदे

गुलाब का फूल प्रेम, सुंदरता और शक्ति को दर्शाता है. देवी लक्ष्मी के प्रिय फूलों में से एक गुलाब का फूल भी है. दिवाली के शुभ मौके पर जब मां लक्ष्मी को गुलाब का फूल अर्पित किया जाता है तो उनकी कृपा पूरे घर पर बनी रहती है. शास्त्रों और पुराणों की मानें तो देवी लक्ष्मी की साधना के दौरान जब लाल गुलाब का फूल चढ़ाया जाता है तो घर में आर्थिक स्थिरता आती है. दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को 7 लाल गुलाब चढ़ाने से दांपत्य जीवन सुखमय होता है. सभी आर्थिक काम बनते हैं.

चंपा का फूल चढ़ाने के फायदे

चंपा का फूल माम लक्ष्मी को अर्पित करने से आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ती है. चंपा का फूल चढ़ाने से मां लक्ष्मी सौंदर्य का आशीर्वाद देती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. सफेद या पीले चंपा का फूल अर्पित करने से देवी लक्ष्मी पारिवारिक सुख की कामना पूर्ति करती हैं और व्यक्ति के रुके हुए कार्य पूरे होते हैं. व्यापार हो या नौकरी, घर के सदस्य तेजी से तरक्की करते हैं. अविवाहित युवक-युवतियां के लिए विवाह का रास्ता खुलता है. घर से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और मानसिक शांति मिलती है.

गेंदे का फूल चढ़ाने के फायदे

गेंदे का फूल मां लक्ष्मी को अति प्रिय है. दिवाली के पर्व पर मां लक्ष्मी को जब चटकीले पीले रंग और तीव्र सुगंध वाले गेंदे के फूल चढ़ाए जाते हैं तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ती है और घर में धन और समृद्धि का स्थायी वास होता है. व्यवसाय में लाभ और नौकरी में तरक्की होती है. मां लक्ष्मी को जब गेंदे के फूल अर्पित करते हैं तो घर से वास्तु दोष दूर हो जाता है और दरिद्रता का नाश होता है. मानसिक तनाव भी दूर होता है और घर के लोगों का आपसी सामंजस्य बढ़ता है. दिवाली की रात को पीले वस्त्र धारण करें और पूजा के समय गेंदे के 11 फूल मां लक्ष्‍मी को अर्पित करें.

मोगरे का फूल चढ़ाने के फायदे

मोगरे का फूल मां लक्ष्मी को अर्पित करने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती हैं. मां लक्ष्मी को यह फूल अति प्रिय है. जब यह फूल मां को चढ़ाया जाता है तो घर में क्लेश नहीं रहता है और परिवार के लोगों में प्रेम बना रहता है. बीमारी और भय का भी नाश होता है. घर में धन, सुख और शांति आती है और आय के नये रास्ते खुलते हैं. व्यापार में वृद्धि होती है और नई नौकरी पाने में सफलता मिलती है. पूजा के बाद चढ़ाए हुए मोगरे का फूल अपने ऑफिस में रखें, करियर में तरक्की होगी.

(Disclaimer- यह लेख केवल धार्मिक मान्यताओं, पौराणिक कथाओं और सामान्य जानकारी पर आधारित है. इसका उद्देश्य किसी अंधविश्वास को बढ़ावा देना नहीं है. आर्थिक या धार्मिक निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञों, विद्वानों और वित्तीय सलाहकारों से सलाह अवश्य लें। पाठक अपने विवेक से ही इसे समझें.)

और पढ़ें- दिवाली पर घर ला रहे हैं श्रीयंत्र: जानें कैसे करें असली-नकली की पहचान, क्या है इसे स्थापित करने की सही दिशा और पूजा विधि!

और पढ़ें- त्रिभंग से अभय तक... देवी-देवताओं की हर मुद्रा देती है खास संदेश, इनमें छिपा है ब्रह्मांड का गहरा रहस्य

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES