SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

धनतेरस पर सिर्फ खरीदारी ही नहीं, परिवार की खुशहाली के लिए करें भारत के इन प्रसिद्ध धन्वंतरि मंदिरों के दर्शन

इस धनतेरस 2026 पर खरीदारी के साथ-साथ आप अच्छी सेहत का भी आशीर्वाद ले सकते हैं. इस खबर में हम तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल में स्थित भारत के उन फेमस धन्वंतरि मंदिरों के बारे में जहां दर्शन करने से लंबी उम्र और अच्छी सेहत का आशीर्वाद मिलता है.

Written By Harsh Singh
Published: Nov 04, 2026, 12:22 PM IST | Updated: Nov 04, 2026, 12:44 PM IST
Join

दिवाली को पांच दिवसीय त्योहार की तरह मनाया जाता है. शुरुआत इसकी धनतेरस से होती है. इस बार ये त्योहार 6 नवंबर को है.

जैसा कि हम सबको मालूम है कि इस दिन लोग सोना, चांदी, नए बर्तन और गाड़ियां खरीदते हैं.

लेकिन कुछ ही लोगों को पता होगा कि धनतेरस के दिन भगवान विष्णु के अवतार और आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की भी पूजा होती है.

आपको देश के कुछ फेमस  धन्वंतरि मंदिरों के दर्शन जरूर करना चाहिए. क्योंकि इनके दर्शन से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है.

इन्हें आयुर्वेद का जनक भी माना जाता है तो इस दिन इनकी पूजा करने से बीमारियों से मुक्ति मिलेगी.

श्री धन्वंतरि आरोग्य पीठम

तमिलनाडु के चेन्नई शहर में एक बहुत भव्य धन्वंतरि मंदिर स्थित है. जहां दर्शन करने के लिए भक्तों की बहुत भीड़ लगती है.

धनतेरस के पावन अवसर पर यहां खास पूजा और अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है. वहां दर्शन करने वाले लोग भगवान को प्राकृतिक औषधीय जड़ी-बूटियों की माला बनाकर चढ़ाते हैं.

अगर आप हमेशा बीमार रहते हैं तो ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर में पूजा करने से गंभीर बीमारियों से मुक्ति मिलती है और लंबी उम्र का फल प्राप्त होता है.

तिरुमला धन्वंतरि मंदिर

तिरुमला में भी एक भव्य धन्वंतरि मंदिर स्थित है. ये मंदिर अपनी परंपराओं के लिए जाना जाता है. धनतेरस के दिन यहां अपने अंदर पॉजिटिव एनर्जी के फ्लो और सेहत के लिए खास अनुष्ठान किए जाते हैं.

यहां श्रद्धालु दूर-दूर से आकर भगवान को प्राकृतिक जड़ी-बूटियां अर्पित करते हैं. इस दिन पूरे मंदिर परिसर को सुंदर और महकते हुए ताजे फूलों से सजाया जाता है, जिससे पूरा माहौल अच्छा हो जाता है.

त्रिशूर धन्वंतरि मंदिर

केरल राज्य के त्रिशूर जिले में अगर आपको कभी भी जानें का मौका मिला, तो आपको यहां के धन्वंतरि मंदिर का दर्शन जरूर करनी चाहिए.

क्योंकि ये मंदिर भारत के सबसे प्रमुख धन्वंतरि धामों में से एक है.  यहां आने वाले भक्त निरोगी जीवन के लिए खास मंत्रों का जाप करते हैं और पूजा में भाग लेते हैं.

इस दिन भगवान को खासतौर पर गाय के शुद्ध देसी घी और तुलसी के पत्तों का भोग लगाया जाता है, जिसे बाद में सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद के रूप में बांटा जाता है.

थोट्टुवा धन्वंतरि मंदिर

केरल में एक थोट्टुवा नामक गांव है. जो घूमने के लिए भी बहुत खूबसूरत है. यहां भी आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि के लिए एक मंदिर बनाया गया है.

यहां आस-पास के राज्य के लोग भी दर्शन करने के लिए आते हैं. धनतेरस के शुभ अवसर पर यहां सुबह तड़के से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी लाइनें लग जाती हैं.

लोग अपनी-अपनी बारी का इंतजार करके भगवान के दर्शन करते हैं और उन्हें ताजी प्राकृतिक चीजें व जड़ी-बूटियां अर्पित करते हैं.

यहां आने वाले सभी लोग अपने परिवार के बेहतर सेहत और सुखी जीवन के लिए प्रार्थना करते हैं.

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं धार्मिक मान्यताओं, पौराणिक कथाओं और स्थानीय परंपराओं पर आधारित हैं. हम इसकी शत-प्रतिशत सटीकता या सत्य होने का दावा नहीं करते हैं। किसी भी जानकारी को मानने से पहले संबंधित विशेषज्ञ या पंडित की सलाह जरूर लें.

ये भी पढे़ं: Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष धर्म और ज्योतिष से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया के धार्मिक आयोजनों, अध्यात्म और ज्योतिषीय गणनाओं से जुड़े जरूरी अपडेट्स दर्शकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ धर्म-कर्म और ऐस्ट्रो की दुनिया के खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES