SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

धनतेरस आज: पूजा से लेकर सोना-चांदी खरीदने और कार डिलीवरी तक, देखें धनतेरस के सबसे शुभ मुहूर्त

धनतेरस आज है और पूजा से लेकर सोने-चांदी की शॉपिंग, कार डिलीवरी, यम का दीपक जलाने का समय गूगल पर सबसे ज्‍यादा सर्च किया जाएगा. जानें यह हर एक डिटेल.

Written By Shraddha Jain
Published: Nov 06, 2026, 05:54 AM IST | Updated: Nov 06, 2026, 05:55 AM IST
Image Credit: धनतेरस पर खरीदारी, पूजा और यम दीपक जलाने के शुभ मुहूर्त. (Photo:AI)
Join

कार्तिक महीने की त्रयोदशी तिथि पर आज धनतेरस पर्व मनाया जाएगा. नाम से ही जाहिर है कि यह त्‍योहार धन की कामना करने का है. साथ ही आरोग्‍य और सुख देने वाला है. इसलिए आज धन की देवी मां लक्ष्‍मी, धन के देवता कुबेर और धन्वंतरि की पूजा करते हैं. साथ ही सदियों पुरानी मान्‍यता है कि धनतेरस के दिन खरीदी गईं कुछ खास चीजें घर में समृद्धि लाती हैं. जैसे- सोना-चांदी, गाड़ी, बर्तन, घर बुक करना आदि. जानिए इस साल धनतेरस पर पूजा, शॉपिंग और यम दीपक जलाने के लिए शुभ मुहूर्त कब-कब हैं.

धनतेरस तिथि

द्रिक पंचांग के अनुसार, सुबह 10:30 बजे तक द्वादशी तिथि है और उसके बाद त्रयोदशी तिथि प्रारंभ होगी, जो कि 7 नवंबर की सुबह 06:37 बजे तक रहेगी. चूंकि धनतेरस की पूजा शाम को स्थिर लग्‍न वृष में करना सबसे शुभ माना जाता है इसलिए धनतेरस 6 नवंबर यानी कि आज मनाई जाएगी.

धनतेरस पूजा मुहूर्त  

ज्‍योतिषाचार्य आचार्य राज मिश्रा के अनुसार, धनतेरस की पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त : शाम 06:01 बजे से 07:56 बजे तक है. इस समय वृष लग्‍न है, जो कि लक्ष्‍मी जी की पूजा करने और उनका आह्वान के लिए अतिउत्‍तम माना गया है.

धनतेरस पूजा का रात का मुहूर्त : 09:10 बजे से 10:20 बजे तक है.

धनतेरस पर खरीदारी के शुभ मुहूर्त

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त : शाम 04:20 बजे से 06:40 बजे तक है 
(सुबह 10:30 बजे से ही त्रयोदशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी, लिहाजा पूरे दिन शॉपिंग की जा सकेगी.)

कार डिलीवरी के लिए शुभ मुहूर्त: सुबह 11:50 बजे से दोपहर 01:33 बजे तक

संपत्ति से जुड़ी डील फाइनल करने के लिए शुभ मुहूर्त : सुबह 11:10 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक है.

दीपावली की पूजा के लिए लक्ष्‍मी जी गणेश जी की मूर्ति खरीदने का धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त : शाम को 06:20 बजे से 07:20 बजे तक

धनतेरस पर यम का दीपक जलाने का शुभ मुहूर्त : शाम 07:56 बजे से रात 8:10 बजे तक है.

इस बात का रखें विशेष ध्‍यान

धनतेरस के दिन खरीदी गईं चीजों का पूरा फल तभी मिलता है, जब उन्‍हें शाम को लक्ष्‍मी जी की पूजा में उनके चरणों में अर्पित करें. इसलिए इस दिन केवल शुभ चीजें ही खरीदी जाती हैं. लिहाजा पहले शॉपिंग कर लें और फिर विधि-विधान से पूजा करें, इसके बाद दक्षिण दिशा में यम दीपक जलाएं.  

धनतेरस पर चौघड़िया मुहूर्त

लाभ चौघड़िया: सुबह 7:54 से 9:17 बजे तक

अमृत चौघड़िया: सुबह 9:17 से 10:38 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 से 12:45 बजे तक

चर चौघड़िया: दोपहर 4:11 से शाम 5:33 बजे तक

शुभ समय: शाम 6:03 से 7:19 बजे तक

लाभ मुहूर्त: रात 8:49 से 10:27 बजे तक

धनतेरस पर ये 7 चीजें खरीदना सबसे शुभ

सोना-चांदी
तांबा-पीतल
झाड़ू
धनिया के बीज 
गोमती चक्र 
गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति
संपत्ति में निवेश करना

(यह भी पढ़ें: धन-समृद्धि और मां लक्ष्‍मी की जगह घर में आ जाएंगे शनि, धनतेरस शॉपिंग में न करें ये सबसे बड़ी गलतियां) 

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी ज्योतिषाचार्यों और पारंपरिक पंचांग गणनाओं पर आधारित है. स्थान और गणना पद्धति के अनुसार मुहूर्त के समय में कुछ मिनट का अंतर संभव है. किसी भी पूजा, खरीदारी या उपाय को करने से पहले अपने स्थानीय पंडित या ज्योतिषाचार्य से अवश्य सलाह लें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES