App

कल उगते सूर्य को उषा अर्घ्य देकर व्रती करेंगे पारण, जानें अर्घ्य का सही समय!

Chhath Puja 2026 Usha Arghya: कल यानी 16 नवंबर को छठ महापर्व का चौथा और आखिरी दिन है. इस दिन उषा अर्घ्य दिया जाएगा और पारण कर 36 घंटे के कठिन व्रत को पूर्ण किया जाएगा.

कल उगते सूर्य को उषा अर्घ्य देकर व्रती करेंगे पारण, जानें अर्घ्य का सही समय!

हिंदू धर्म में कई तीज-त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाए जाते हैं, इसी तरह छठ महापर्व भी मनाने का विधान है. कार्तिक शुक्ल सप्तमी तिथि पर यानी 16 नवंबर को छठ व्रत का चौथा और अंतिम दिन है. इस दिन व्रती उगते सूर्य देव को अर्घ्य देंगे और छठी मैया की पूजा कर उन्हें विदा करेंगे. मूल रूप से छठ पर्व बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है. चार दिवसीय इस पर्व के आखिरी दिन यानी सुबह के अर्घ्य के बाद व्रती पारण कर 36 घंटे के व्रत को पूर्ण करेंगे. आइए जानें उषा अर्घ्य का समय और पारण विधि क्या है.

उषा अर्घ्य की विधि

चौथे दिन छठ महापर्व पर सुबह सूर्यदेव अपनी पत्नी 'उषा' के साथ होते हैं. इस समय उनकी पूजा करने और अर्घ्य देने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है. व्रती इस दिन पवित्र स्नान कर नदी या तालाब के घाट जाते हैं और फिर छठी मैया की पूजा करते हैं. इसके बाद उगते हुए सूर्यनारायण को अर्घ्य देकर परिक्रमा करते हैं.

उषा अर्घ्य का समय

पंचाग के अनुसार 16 नवंबर को सुबह उषा अर्घ्य देने का समय-
पटना में उषा अर्घ्य- सुबह 6:07 बजे
गया में उषा अर्घ्य - सुबह 6:06 बजे
रांची में उषा अर्घ्य - सुबह 6:03 बजे
लखनऊ में उषा अर्घ्य - सुबह 6:26 बजे
वाराणसी में उषा अर्घ्य - सुबह 6:16 बजे
प्रयागराज में उषा अर्घ्य - सुबह 6:20 बजे
गोरखपुर में उषा अर्घ्य - सुबह 6:17 बजे
नई दिल्ली में उषा अर्घ्य - सुबह 6:44 बजे
कोलकाता में उषा अर्घ्य - सुबह 5:50 बजे

प्रसाद ग्रहण पारण

परंपरा के अनुसार, व्रती कल अर्घ्य देने के बाद कच्चे दूध और जल का शरबत पीकर, अदरक और गुड़ खाकर व्रत का पारण करेंगे. इसके बाद ठेकुआ प्रसाद खाएं. कुछ लोग पारण में अंकुरित चने और फल भी खाते हैं.

(डिस्क्लेमर - यह लेख सामान्य धार्मिक जानकारी पर आधारित है तिथि मुहूर्त पंचांग के अनुसार दिए गए हैं पूजा से पहले पुजारी या पंचांग से पुष्टि करें यह अंतिम निर्णय नहीं है.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Padma Shree Shubham

Padma Shree Shubham

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More