)
छत्तीसगढ़ में 15 अक्टूबर से धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू चुकी है. इसकी तैयारियां साय सरकार की तरफ से पहले ही पूरी कर ली गई हैं. इस बार प्रदेशभर में 3 हजार 100 केंद्रों पर धान की खरीदी की जा रही है. हालांकि, सरकार ने इस बार कई बड़े बदलाव भी किए हैं, जिसके साथ ही धान की खरीदी हो रही है. इस साल प्रदेश के 27 लाख 50 हजार से ज्यादा किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की व्यवस्था की गई है.
साथ ही बलरामपुर जिले में पहले दिन खरीदी की बोहनी हुई. जिला मुख्यालय के धान उपार्जन केंद्र में ऑनलाइन टोकन लेकर पांच किसान धान बेचने पहुंचे, जिनमें से तीन किसानों का कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया. इस साल जिले में 3 लाख 43 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है. बाहरी राज्यों से अवैध धान की आवक रोकने के लिए 24 चेकपोस्ट बनाए गए हैं.
अंतर की राशि सीधे उसके खाते मेंवहीं, सरकार ने फैसला लिया है कि यदि किसी किसान की एक एकड़ में 21 क्विंटल धान की पैदावार नहीं होती है, तो शेष अंतर की राशि सीधे उसके खाते में भेजी जाएगी. वहीं धान खरीदी में पारदर्शिता के लिए किसानों से 40 किलो 600 ग्राम धान लेने के साथ-साथ धान खरीदी केंद्रों से धान का उठाव जनवरी माह के बाद सीधे संग्रहण केंद्रों के लिए किया जाएगा, जिससे अवैध धानों पर रोक लगाई जा सकेगी.
इसके अलावा, कबीरधाम जिले में भी धान खरीदी की शुरुआत हो गई है. यहां पहले दिन 144 धान उपार्जन केंद्रों में किसानों ने बिना किसी परेशानी के धान बेचने की सुविधा मिले, इसके लिए प्रशासन की तरफ से टोकन से लेकर सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं. बता दें कि कबीरधाम जिले में पहले दिन करीब 10 हजार क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है. वहीं कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने अलग-अलग केंद्रों में जाकर निरीक्षण किया. उन्होंने किसानों से मुलाकात कर खरीदी व्यवस्ता का जायजा लिया. साथ ही कलेक्टर ने किसानों का तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत भी किया.
महासमुंद जिले में 202 उपार्जन केंद्रवहीं महासमुंद जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरू हो गई है. सुबह 8 बजे से ही किसान अपनी फसल लेकर धान उपार्जन केंद्र पहुंचने लगे. जिले में कुल 202 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 185 केंद्रों में किसानों के लिए टोकन जारी किए गइ हैं. झालखमहरिया धान उपार्जन केंद्र पर जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद ने पूजा अर्चना कर धान खरीदी की शुरुआत की. दावा है कि जिला प्रशासन की तरफ से धान खरीदी को लेकर पूरी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं. जिले में 15 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक 1 लाख 62 हजार 566 पंजीकृत किसानों से धान खरीदी जाएगा.
राजनांदगांव में धान की खरीदी जारीराजनांदगांव जिले के 122 धान उपार्जन केंद्रों पर किसानों ने अपनी धान की फसल बेची है. इस दौरान किसानों में काफी उत्साह नजर आ रहा है. जिले के ग्राम गठुला स्थित धान खरीदी केंद्र में चार किासनों को टोकन जारी किया गया है. इस केंद्र पर 1450 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है. वहीं पूरे जिले की बात करें तो इस साल करीब 1 लाख 35 हजार से ज्यादा किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है. सरकार की तरफ से राजनांदगांव जिले में 70 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य दिया गया है.
छत्तीसगढ़ सरकार की कृषक उन्नति योजना को लेकर भी किसानों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. किसानों को उम्मीद है कि समर्थन मूल्य के साथ योजना का लाभ मिलने से उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी. धान खरीदी को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से सभी खरीदी केंद्रों में सभी इंतजाम किए गए हैं. वहीं अवैध धान की बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने खास निगरानी व्यवस्था भी बनाई है, जिले में 6 जगहों पर चेक प्वाइंट भी बनाए हैं, जहां से अवैध धान के परिवहन पर नजर रखी जाएगी.
(ZEE MP-CG असाइमेंट डेस्क की रिपोर्ट)