SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Chanakya Niti: जेब खाली करा देगी इन लोगों को उधार देने की भूल, एक बार पैसा गया तो समझो डूब गया

आचार्य चाणक्य के अनुसार कुछ खास स्वभाव के लोगों को कभी भी पैसे उधार नहीं देने चाहिए. धोखेबाज, लालची, मूर्ख, अहंकारी और झूठे लोगों को पैसे देने से मेहनत की कमाई हमेशा के लिए डूब जाती है.

Written By Harsh Singh
Published: Oct 30, 2026, 02:03 PM IST | Updated: Oct 30, 2026, 02:55 PM IST
Join

आज के समय में लोग पैसे कमाने के लिए क्या नहीं करते हैं. उन्हीं पैसों को आपसे कोई उधार ले और आपको वापस न दें, तो आपके ऊपर क्या बीतेगी.

ऐसी चीजें हम सबके जीवन में आती रहती हैं. ऐसे बड़े धोखे से बचने के लिए आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कई चीजें बताई हैं.

उनकी नीतियां आज भी उतनी ही सही हैं जितना तब हुआ करती थी. उन्होंने पैसे के लेन-देन को लेकर बहुत जरूरी बातें बताई हैं.

उनके मुताबिक कुछ ऐसे लोग होते हैं जिन्हें भूलकर भी पैसे उधार नहीं देने चाहिए. आइए इस खबर में जानते हैं कि वे कौन लोग हैं.

धोखेबाज और फरेबी स्वभाव के लोग

आपके आस-पास ऐसे लोग होते हैं जिनके बारे में आप जानते होंगे कि ये कई लोगों को धोखा दे चुके हैं. ऐसे लोगों पर तो आपको भूलकर भी भरोसा नहीं करना चाहिए.

अगर आपने ऐसे लोगों को पैसे उधार पर दिए हैं, तो मानकर चलिए कि आपके पैसे डूबना तय हैं. ऐसे लोग अपनी बात से तुरंत पलट जाते हैं.

ऐसे लोग पैसों के लेन-देन के मामले में बिल्कुल ईमानदार नहीं होता है. किसी को भी पैसे देने से पहले उसके पुराने व्यवहार और ट्रैक रिकॉर्ड की जांच जरूर कर लेनी चाहिए.

लालची और स्वार्थी प्रवृत्ति के लोग

लालची लोगों से तो जितना हो सके उतना दूर रहें. ऐसे लोग अपने फायदे को सबसे ऊपर रखते हैं. ये न तो आपके एहसास को समझेंगे और न ही आपकी मेहनत को.

ये लोग दूसरे की परेशानी को बिल्कुल नजर अंदाज कर देते हैं. चाणक्य कहते हैं कि ऐसे लोग कभी भी पैसे वापस देने की नीयत नहीं रखते हैं.

इसलिए ऐसे लोगों को पैसे देने से पहले सोच लें. नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है.

मूर्ख और नासमझ किस्म के लोग

मूर्ख और नासमझ लोगों को आर्थिक मामलों की समझ नहीं होती है. वो लोग अगर उधार लेते हैं तो उसे पानी की तरह बहा देते हैं.

जब पैसे वापस करने की बात आती है, तो वो कर्जा वापस नहीं कर पाते हैं. ऐसे लोगों को इस बात का एहसास नहीं होता कि पैसा कमाना कितना कठिन होता है.

अहंकारी और घमंडी इंसान

अहंकारी लोगों को तो बिल्कुल भी पैसा नहीं देना चाहिए. अहंकार इंसान की बुद्धि को भ्रष्ट कर देता है. ऐसे लोग कभी भी अपनी गलती नहीं मानते हैं और न ही किसी के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हैं.

जब आप ऐसे व्यक्ति को पैसे उधार देते हैं, तो वह उसे अपनी शान मान बैठता है. पैसे वापस मांगने पर वह उल्टा आपसे झगड़ा करने पर उतर आता है.

चाणक्य नीति के अनुसार, अहंकारी और अभिमानी स्वभाव के लोगों को कभी भी उधार नहीं देना चाहिए.

झूठ बोलने के आदी लोग

जो इंसान बात-बात पर झूठ बोलता हो, उसके साथ कभी भी पैसों का लेन-देन नहीं करना चाहिए. झूठा व्यक्ति कब आपके पैसे लेकर मुकर जाएगा, इसका कोई भरोसा नहीं होता है.

वो अपनी बात साबित करने के लिए कई तरह के झूठ बोल सकता है. कई बार तो वो ये तक कह देता है कि उसने आपसे कोई पैसे लिए ही नहीं हैं.

इसलिए झूठ बोलने वाले लोगों से हमेशा आर्थिक मामलों में दूरी बनाकर ही रखना समझदारी होती है.

ये भी पढे़ं: Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियां पारंपरिक मान्यताओं और आचार्य चाणक्य की नीतियों पर आधारित हैं. हम इनकी शत-प्रतिशत सटीकता या परिणामों का दावा नहीं करते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष धर्म और ज्योतिष से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया के धार्मिक आयोजनों, अध्यात्म और ज्योतिषीय गणनाओं से जुड़े जरूरी अपडेट्स दर्शकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ धर्म-कर्म और ऐस्ट्रो की दुनिया के खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES