SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

भाग्य रेखा में ये बदलाव करियर में अचानक लाते हैं बड़ा मोड़, सरकारी नौकरी और बिजनेस के संकेत भी जान लें

करियर के बारे में जानने के लिए हस्‍तरेखा में प्रमुख तौर पर भाग्‍य रेखा और सूर्य रेखा की स्थिति देखी जाती है. आज हम कुछ टिप्‍स शेयर करेंगे, जिनकी मदद से आप खुद अपने करियर के बारे में मोटी-मोटी बातें जान सकते हैं.

Written By Shraddha Jain
Published: Sep 21, 2026, 09:00 AM IST | Updated: Sep 21, 2026, 09:58 AM IST
Image Credit: हाथ की रेखाओं से सरकारी नौकरी, करियर में बड़ी सफलता और बिजनेस के योग जानने के आसान तरीके. (Photo:AI)
Join

सरकारी नौकरी लगेगी या प्राइवेट, मेरे लिए बिजनेस सही है या जॉब या करियर में बड़ी सफलता कब मिलेगी? ये वो सवाल हैं जो करियर शुरू करने वाले युवाओं और कामकाजी लोगों के मन में अमूमन होते ही हैं. हस्‍तरेखा में करियर, कारोबार, शोहरत से जुड़े ऐसे कई सवालों के जवाब कुछ खास रेखाओं और पर्वत की स्थिति का एनालिसिस करके दिए जाते हैं. हस्‍तरेखा विशेषज्ञ इंदुबाला शर्मा से जानते हैं हाथ की रेखाओं के जरिए करियर से जुड़ी खास बातें जानने के आसान तरीके.

करियर के मामले में 2 रेखाएं अहम

करियर और भाग्‍य के बारे में जानने के लिए हस्‍तरेखा शास्‍त्र में 
हथेली की 2 रेखाओं का अहम रोल होता है- भाग्‍य रेखा और सूर्य रेखा.

भाग्‍य रेखा हथेली में कहां होती है : हथेली में कलाई के पास या बीच में कहीं से भी शुरू होकर शनि पर्वत तक पहुंचने वाली रेखा को भाग्य रेखा या शनि रेखा कहा जाता है. शनि पर्वत हथेली की सबसे लंबी उंगली के नीचे का उभार होता है. 

सूर्य रेखा हथेली में कहां होती है : सूर्य पर्वत पर खड़ी रेखा को सूर्य रेखा कहा जाता है. रिंग फिंगर के नीचे के उभार को सूर्य पर्वत कहते हैं. 

करियर से जुड़े सवाल और हस्‍तरेखा से जवाब

सरकारी नौकरी का योग - जिस व्‍यक्ति की हथेली में सूर्य रेखा लंबी और बेहद गहरी हो, साथ ही सूर्य पर्वत उभरा हुआ हो, तो ऐसे व्‍यक्ति को सरकारी क्षेत्र से लाभ होने या सरकारी नौकरी मिलने के योग बनते हैं. ध्‍यान रहे कि सूर्य रेखा कटी न हो. 


करियर में बदलाव होने का संकेत - यदि भाग्य रेखा मस्तिष्क रेखा (अंगूठे के पास से शुरू होकर हथेली से बाहर की ओर जाती हुई आड़ी रेखा) पर आकर रुक जाए या उस स्थान पर अपना रास्‍ता बदल दे, तो यह करियर में परिवर्तन का संकेत माना जाता है. यानी ऐसे व्‍यक्ति के करियर में कभी न कभी अहम बदलाव आते हैं. 

करियर में बार-बार रुकावटें आना - यदि भाग्य रेखा को कई आड़ी रेखाएं काटें तो ऐसे व्‍यक्ति के करियर में बार-बार रुकावटें आती हैं. उसे तरक्‍की मिलने में समस्‍या हो सकती है.

(यह भी पढ़ें: लव मैरिज होगी या अरेंज, कितनी बार टूटेगी रिलेशनशिप? हथेली की इन रेखाओं से चल जाएगा पता) 

नौकरी या बिजनेस - यदि हाथ में भाग्य रेखा की शुरुआत जीवन रेखा से होता है तो ऐसी स्थिति में व्‍यक्ति के बिजनेस करने और उसमें सफल होने के योग बनते हैं. जीवन रेखा इंडेक्‍स और अंगूठे के बीच से शुरू होकर कलाई की ओर गोलाई में जाने वाली रेखा होती है. इसके अलावा व्‍यापार में सफलता की स्थिति के लिए सबसे छोटी उंगली के नीचे स्थित बुध पर्वत पर खड़ी लाइनों का अध्‍ययन भी जरूरी होता है. 

35 की उम्र के बाद बड़ी सफलता - जब जातक की हथेली में भाग्य रेखा की शुरुआत मस्तिष्क रेखा से होती है, तो व्‍यक्ति को 35 वर्ष की उम्र के बाद करियर या व्यवसाय में बड़ी सफलता मिलने के योग बनते हैं. 

35 की उम्र के बाद बड़े बदलाव - यदि भाग्य रेखा मस्तिष्क रेखा पर स्थान परिवर्तन करती है, तो 35 वर्ष की उम्र के बाद व्यवसाय या नौकरी में बदलाव का संकेत होता है. इस समय व्‍यक्ति की पर्सनालिटी, सोच और जगह में परिवर्तन के योग बनते हैं. ये सकारात्‍मक होंगे या नकारात्‍मक इसका पता भाग्‍य रेखा समेत अन्‍य स्थितियों के अध्‍ययन से लगाया जाता है.

यदि भाग्य रेखा मस्तिष्क रेखा पर आकर समाप्त हो जाए, तो भी नौकरी या व्यवसाय में परिवर्तन का समय माना जाता है. 

(Disclaimer: हस्तरेखा शास्त्र एक पारंपरिक मान्यता है. हथेली की रेखाओं के आधार पर करियर, सरकारी नौकरी या बिजनेस का भविष्य निश्चित रूप से तय नहीं किया जा सकता.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES