बेटा न होने पर कौन कर सकता है श्राद्ध, जानिए दामाद के लिए क्या हैं गरुड़ पुराण के नियम?
गरुड़ पुराण के अनुसार बेटे की अनुपस्थिति में क्या दामाद सास-ससुर का श्राद्ध कर सकता है. इस स्टोरी में हम पिंडदान के अधिकार और इससे जुड़े जरूरी धार्मिक नियम के बारे में डिटेल से बताएंगे.
27 सितंबर से पितृ पक्ष की शुरूआत हो चुकी है. जैसा की हम जानते हैं हिंदू धर्म में पितृ पक्ष के दौरान पूर्वजों के आत्मा की शांती के लिए श्राद्ध और पिंडदान किया जाता है.
शास्त्रों की माने तो श्राद्ध कर्म करने का अधिकार घर के सबसे बड़े बेटे को होता है. लेकिन अगर घर में बेटा ना हो, या मृत हो चुका हो, तो ऐसे माहौल में श्राद्ध कौन कर सकता है.
इस स्टोरी में हम गरुण पुराण में बताए गए इनसे जुड़े नियमों के बारे में डिटेल से बताएंगे.
श्राद्ध कर्म का पहला अधिकार किसे?
गरुड़ पुराण के मुताबिक पूर्वजों के तर्पण और श्राद्ध का पहला अधिकार हमेशा बेटे का ही होता है. अगर किसी परिवार में बेटा नहीं है, तो बेटे का पुत्र यानी पोता इस धार्मिक कार्य को कर सकता है.
यदि पोता भी न हो, तो बेटी का बेटा यानी नाती पिंडदान करने का अधिकारी माना जाता है. समाज में दामाद को भले ही बेटे के समान दर्जा दिया जाता है, लेकिन श्राद्ध कर्म के मामले में नियम अलग हैं.
सामान्य परिस्थितियों में दामाद को अपने सास-ससुर के लिए श्राद्ध या पिंडदान करने की मनाही होती है. माना जाता है कि ऐसा करने से पितरों को पूर्ण तृप्ति नहीं मिलती है.
दामाद के लिए क्यों है श्राद्ध की मनाही?
शास्त्रों में पुत्र शब्द का गहरा आध्यात्मिक अर्थ बताया गया है. पु का अर्थ होता है पुम-नाम का नरक और त्र का अर्थ होता है उससे रक्षा करने वाला या मुक्ति दिलाने वाला. यानी जो माता-पिता को नरक के दुखों से मुक्त करे, वही पुत्र है.
दामाद को परिवार में बेहद आदरणीय स्थान प्राप्त है, लेकिन वो वंश का उत्तराधिकारी नहीं होता है. इसी वजह से दामाद को सास-ससुर के शव को कंधा देने, अग्नि देने या सामान्य दिनों में श्राद्ध करने की अनुमति नहीं दी जाती है.
मान्यता है कि दामाद के हाथों अंतिम संस्कार या श्राद्ध कराने से मृत आत्मा को अपने कर्मों का पूरा फल नहीं मिल पाता है.
किस खास परिस्थिति में दामाद कर सकता है श्राद्ध?
गरुड़ पुराण में कुछ बेहद खास और असाधारण परिस्थितियों में दामाद को भी श्राद्ध करने की छूट दी गई है. यदि किसी परिवार में कोई पुत्र, पोता या नाती बिल्कुल भी जिंदा या मौजूद न हो, तब ऐसी स्थिति में दामाद श्राद्ध कर सकता है.
लेकिन इसके लिए भी एक शर्त है दामाद के अपने माता-पिता का जीवित होना जरूरी माना जाता है और उसे अपनी पत्नी यानी की मरने वाले के बेटी की सहमति भी लेनी होती है.
ऐसे समय में दामाद को पूरे आदर और भक्ति भाव के साथ सभी धार्मिक रस्मों को निभाना चाहिए. जिससे पितरों को मोक्ष मिल सके.
दामाद को किन बातों का रखना चाहिए ध्यान?
अगर कभी ऐसा समय आता है कि दामाद को अपने सास-ससुर का श्राद्ध या पिंडदान करना पड़े, तो उसे कुछ नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिए.
इस पूजा को बिना किसी मनमुटाव, दबाव या निगेटिव विचारों के पूरी श्रद्धा से की जानी चाहिए. इसके अलावा एक जरूरी नियम ये भी है कि अगर दामाद अपने खुद के माता-पिता का सबसे छोटा बेटा है, तो उसे सास-ससुर का श्राद्ध बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए.
गरुण पुराण की माने तो पूजा के दौरान मन में पवित्रता और पितरों के प्रति आभार का भाव होना सबसे ज्यादा जरूरी माना गया है.
नियमों के पालन से ही मिलेगी पितरों को मुक्ति
धार्मिक ग्रंथों में जो नियम बताए गए हैं. उनके पीछे असली मकसद मृत आत्मा को मोक्ष और शांति दिलाना है.
गरुड़ पुराण के इन नियमों का पालन करने से न केवल पूर्वजों की आत्मा को संतुष्टि मिलती है, बल्कि परिवार पर भी पितरों का आशीर्वाद बना रहता है.
इसलिए जब भी ऐसी स्थिति पैदा हो, तो शास्त्रों में बताए गए नियमों के अनुसार ही श्राद्ध का अधिकारी चुनना चाहिए. सही विधि और सही व्यक्ति द्वारा किया गया पिंडदान ही पितृलोक तक पहुंचता है और घर में सुख-समृद्धि लेकर आता है.
ये भी पढ़ें: उम्मीद की नई किरण: 34 साल बाद खुला ऐतिहासिक शीतलनाथ मंदिर, कश्मीरी पंडितों की घर वापसी की जगी आस
(Disclaimer): यह आलेख गरुड़ पुराण, सनातन धर्म के पारंपरिक नियमों और धार्मिक मान्यताओं के आधार पर तैयार किया गया है. किसी भी विशेष परिस्थिति में अंतिम निर्णय से पहले अपने कुल पुरोहित या धर्मशास्त्री से परामर्श अवश्य लें.