SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गणेश जी को प्रसन्न कर पा सकते हैं व्यापार में तरक्की, कर लें बुधवार की सुबह ये अचूक उपाय तो बनने लगेंगे काम!

Ganesh Ji Ke Achuk Upay: माना जाता है कि गणेश जी की पूजा अगर बुधवार के दिन विधि-विधान से करें और कुछ विशेष उपाय पूजा के दौरान करें तो कार्यों में आ रही बाधाएं दूर हो सकती है और गणेश से सफल होने का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Nov 17, 2026, 20:21 IST | Updated: Nov 17, 2026, 20:27 IST
Join

Ganesh Ji Ke Achuk Upay: हिंदू धर्म में गणेश जी संकटों को दूर करने वाले, बुद्ध बढ़ाने वाले और विघ्नों को दूर करने वाले देवता माने जाते हैं. प्रथम पूज्य भगवान गणेश जी बुधवार दिन के स्वामी हैं. इस दिन उनकी विशेष पूजा अर्चना की जाती है. मान्यता है कि, बुधवार के दिन गणेश जी की विधि-विधान से पूजा करने व कुछ विशेष उपाय करने से बुद्धि में वृद्धि होती है, जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और परेशानियों का अंत होता है. मन की सभी नकारात्मकताएं दूर होती हैं. भगवान गणेश की कृपा से व्यापार में तरक्की होती है. करियर में व्यक्ति हमेशा आगे बढ़ सकता है और हर ओर से सफलता पाने का रास्ता खुलता है. आइए जानें बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करते समय कौन-से उपाय करें.

गणेश जी को मोदक अर्पित करें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बुधवार की सुबह स्नान आदि कर हरा वस्त्र धारण करें. इसके बाद सच्चे मन से भगवान गणेश की पूजा करें. पूजा में भगवान को उनका अति प्रिय भोग मोदक अर्पित करें. इस एक उपाय को करने से गौरी पुत्र अति प्रसन्न होंगे और करियर में अच्छा प्रदर्शन करने का आशीर्वाद दें. इस उपाय को करने से छात्रों को शिक्षा में सफलता मिल सकती है और व्यापार में अच्छी डील हासिल हो सकती है.

गणेश जी को दूर्वा घास अर्पित करें

गणेश जी को पूजा में अगर दूर्वा घास अर्पित करें तो जीवन की सभी बाधाओं का अंत होगा, रुकी हुई इच्छा हो या रुके हुए सभी काम पूर्ण होंगे. हालांकि, इस उपाय का शुभ फल तभी पा सकते हैं जब कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें. जैसे दुर्वा घास हरा और ताजा होना चाहिए, न कि बासी. दूब की गांठ तय संख्या में ही चढ़ाएं. जैसे- दूब की गांठ  21, 11 या 7 की संख्या में ही हो.

गणेश जी को लाल सिंदूर अर्पित करें

अगर आपको ऐसा लग रहा है कि किसी भी काम को करने के लिए आपके भीतर आत्मविश्वास नहीं बचा या फिर आपके किए किसी भी काम का कोई शुभ फल प्राप्त नहीं हो रहा है तो आपको बुधवार के दिन एक सरल उपाय करना चाहिए. इस दिन पूजा के समय लाल सिंदूर भगवान गणेश को जरूर अर्पित करें. इससे सभी परेशानियां दूर होंगी और घर में सुख-समृद्धि आएगी.

मंत्रों का जाप करें

किसी काम को पूरा करने में बार-बार बाधाएं आ रही हैं तो आपको अपने पुरोहित या किसी ज्योतिषाचार्य से सलाह लेकर बुधवार के दिन गणेश जी के कुछ प्रभावशाली मंत्रों का जाप करना चाहिए, इससे काम सफल होंगे और मन भी शांत रहेगा.

मंत्र-1
'वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा ॥'

मंत्र-2
'ॐ ग्लौम गौरी पुत्र,वक्रतुंड,गणपति गुरु गणेश
ग्लौम गणपति,ऋदि्ध पति। मेरे दूर करो क्लेश।।'

(डिस्क्लेमर - यह लेख धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय परंपराओं पर आधारित है, इसका उद्देश्य केवल जानकारी देना है, इसे सलाह या गारंटी न समझें, किसी उपाय से पहले विशेषज्ञों से परामर्श लें.)

और पढ़ें- Vaikuntha Chaturdashi: कब मनाई जाएगी वैकुंठ चतुर्दशी? जानिए इस दिन का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES