App

Vaikuntha Chaturdashi: कब मनाई जाएगी वैकुंठ चतुर्दशी? जानिए इस दिन का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर वैकुंठ चतुर्दशी मनाई जाती है, जो इस साल 23 नवंबर को है. आइए जानते हैं इस दिन का महत्व क्या है और इसे हरि-हर मिलन क्यों कहा जाता है.

Vaikuntha Chaturdashi: कब मनाई जाएगी वैकुंठ चतुर्दशी? जानिए इस दिन का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Vaikuntha Chaturdashi Significance: हिंदू धर्म में वैकुंठ चतुर्दशी पर्व का बहुत बड़ा धार्मिक महत्व है. यह पर्व भगवान विष्णु व भगवान शिव की उपासना के लिए समर्पित है. इस दिन पालनकर्ता श्रीहरि और संहारक शिव जी दोनों की विधि-विधान से पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वैकुंठ चतुर्दशी एक ऐसा पावन पर्व है जिसमें दोनों ही देवताओं का आशीर्वाद एक साथ पाया जा सकता है. हरि-हर मिलन के इस शुभ दिन पूजा करने के लिए क्या शुभ मुहूर्त है, किसी विधि से उपासना करें और इस पर्व का महत्व क्या है? आइए इस बारे में विस्तार से जानें.

वैकुंठ चतुर्दशी 2026 शुभ मुहूर्त

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि प्रारंभ 23 नवंबर 2026 को प्रातः 02:36 बजे होगी. चतुर्दशी तिथि का समापन 23 नवंबर 2026, रात 11:42 बजे होगा. इस तरह उदया तिथि में वैकुंठ चतुर्दशी 23 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी. इस पर्व का विशेष महत्व है क्योंकि इस दिन भगवान शिव सृष्टि की बागडोर भगवान विष्णु को सौंपते हैं.

वैकुंठ चतुर्दशी 2026 शुभ मुहूर्त

सुबह का शुभ मुहूर्त: सुबह 06:21 बजे से लेकर 08:30 बजे तक.
विष्णु पूजा और हरि-हर मिलन के लिए निशीथ काल: रात्रि 11:41 बजे से लेकर 24 नवंबर की रात 12:35 बजे तक.
स्नान और जाप के लिए ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:45 बजे से लेकर सुबह 05:33 बजे तक.

वैकुंठ चतुर्दशी 2026 पूजा विधि

सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कर साफ कपड़े पहनें.
भगवान विष्णु और भगवान शिव का ध्यान कर व्रत का संकल्प करें.
घर के मंदिर में एक चौकी सजाएं.
चौकी पर शिव जी और विष्णु जी की प्रतिमा स्थापित करें.
घी का दिया जलाकर पूजा शुरू करें.
भगवान विष्णु को कमल का फूल अर्पित करें.
शिव जी को बेलपत्र अर्पित करें.
महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें.
विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ कर विष्णु जी को प्रसन्न करें.

वैकुंठ चतुर्दशी मनाने का महत्व

वैकुंठ चतुर्दशी मनाने के पीछे एक बहुत पौराणिक मान्यता है जिसका भगवान विष्णु और भगवान शिव से गहरा संबंध है. चातुर्मास के समय भगवान विष्णु चार माह तक क्षीर सागर में योगनिद्रा में होते हैं. इस समय सृष्टि शिव जी के हाथों में होती है जिसका वे पालन करते है. फिर जब कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी तिथि पर भगवान विष्णु जागते हैं तो महादेव उन्हें सृष्टि का दायित्व फिर से सौंपते हैं. इसी दिव्य प्रसंग को हरि-हर मिलन को रूप में जाना जाता है. इसी दिन चातुर्मास की समाप्ति होती है.

(डिस्क्लेमर: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और पौराणिक कथाओं पर आधारित है. इसका उद्देश्य केवल जानकारी देना है. उपाय से पहले योग्य विद्वान से परामर्श अवश्य लें. यह दावा नहीं करता.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Padma Shree Shubham

Padma Shree Shubham

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More