)
फिलीपींस की राजधानी मनीला में आज क्वाड समिट (Quad Summit) का आयोजन किया गया है. इस हाई-प्रोफाइल बैठक में अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत के शीर्ष नेता एक मंच पर जुटे हैं. जहां वैश्विक मुद्दों पर गंभीर चर्चा चल रही है, वहीं समिट से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे इस मोमेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रध्वज तिरंगे के प्रति अपने गहरे सम्मान को दर्शाते नजर आए.
जमीन पर गिरे या प्रोटोकॉल के तहत तय स्थान पर रखे तिरंगे के सम्मान से जुड़ा यह दृश्य ऐसा था, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. पीएम मोदी के इस सादगी भरे और देशप्रेम से ओत-प्रोत अंदाज को देखकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी हैरान रह गए. यह पल कैमरे में कैद हो गया और अब पूरी दुनिया में इसकी चर्चा हो रही है, जो हर भारतीय के दिल को छू रहा है.
फिलीपींस में QUAD देशों के नेताओं के फोटोशूट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक खास अंदाज देखने को मिला। दरअसल, फोटोशूट के लिए स्पॉट मार्किंग के तौर पर सभी देशों के झंडों वाले स्टिकर जमीन पर लगाए गए थे। जैसे ही पीएम मोदी की नजर तिरंगे पर पड़ी, उन्होंने उसे जमीन से उठाकर सम्मान के साथ अपनी जेब में रख लिया। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी पीएम मोदी के इस कदम पर प्रतिक्रिया देते नजर आए। उन्होंने PM मोदी से कहा, "इसे संभालकर रखिए।" #Philippines #PMModi #NarendraModi #DonaldTrump #QUAD #IndianFlag #Tiranga #ZeeNews
— Zee News (@ZeeNews) November 17, 2026
यह घटना उस समय की है जब क्वाड देशों के तमाम नेता एक भव्य फोटो सेशन के लिए मंच पर पहुंच रहे थे. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मंच पर अपनी तयशुदा जगह की ओर आगे बढ़ रहे थे.
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में यह आम नियम होता है कि नेताओं के खड़े होने की सटीक जगह तय करने के लिए फर्श पर उनके देशों के छोटे-छोटे प्रतीक या झंडे लगाए जाते हैं, ताकि हर कोई अपने निर्धारित स्थान पर ही खड़ा हो. लेकिन जैसे ही पीएम मोदी अपनी तय जगह की तरफ बढ़ रहे थे, उनकी नजर अचानक जमीन पर पड़ी.
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी की नजर जमीन पर रखे भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे पर पड़ी, उन्होंने बिना एक सेकंड की भी देरी किए तुरंत कदम उठाया. वह फौरन नीचे की तरफ झुके, पूरे सम्मान के साथ जमीन से तिरंगे को उठाया और बड़े आदर के साथ उसे अपनी जेब में रख लिया.
इस दौरान उनके बगल में खड़ी जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची भी मौजूद थीं, जिनसे पीएम मोदी ने इस बारे में कुछ बात भी की. अपने देश के राष्ट्रीय ध्वज के प्रति प्रधानमंत्री मोदी का यह अगाध प्रेम और सम्मान देखकर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जमीन से तिरंगे को उठाकर अपनी जेब में सुरक्षित रखने का यह अनूठा और देशभक्ति से भरा अंदाज वहां खड़े अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी देखा. पीएम मोदी की इस त्वरित और सम्मानजनक प्रतिक्रिया को देखकर ट्रंप भी अछूते नहीं रह सके और हैरान नजर आए.
ट्रंप ने बेहद सहज और दोस्ताना अंदाज में आगे बढ़कर पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखा और उनसे कहा, 'इसे संभालकर रख लो.' यह पल कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. क्वाड समिट की इन गंभीर कूटनीतिक बैठकों के बीच पीएम मोदी का यह वीडियो यह साबित करता है कि एक नेता के लिए कूटनीति जितनी जरूरी है, उससे कहीं बढ़कर अपने देश के राष्ट्रध्वज और उसकी अस्मिता का सम्मान सर्वोपरि होता है.