App

समुद्र मंथन में रस्सी बने नागराज वासुकी महादेव के गले का हार कैसे बने, कालसर्प दोष से जुड़ा क्या है अनसुना सच?

Vasuki Nag Story: समुद्र मंथन की कथा में एक मोड़ आता है जब नागराज वासुकी त्याग करते हैं और फिर शिव जी से उन्हें एक विशेष वरदान मिलता है. आइए जानें शिव जी ने नागराज को गले में क्यों धारण किया, कालसर्प दोष और सर्प भय से रक्षा इसका क्या संबंध है.

समुद्र मंथन में रस्सी बने नागराज वासुकी महादेव के गले का हार कैसे बने, कालसर्प दोष से जुड़ा क्या है अनसुना सच?

समुद्र मंथन में जब देवताओं और असुरों ने भाग लिया तो इस कार्य को पूर्ण करने के लिए मंदराचल पर्वत को मथनी के रूप में उपयोग में लाया गया. भगवान विष्णु ने कूर्म रूप में पर्वत को अपनी पीठ पर धारण किया था और नागराज वासुकी ने रस्सी के रूप में समुद्र मंथन के कार्य में अपना योगदान दिया. वैसे तो भगवान शिव की कृपा जगत के हर एक प्राणी पर होती है लेकिन समुद्र मंथन की रस्सी बने नागराज वासुकी को ही महादेव ने अपने गले का हार बनाकर उन्हें विशेष सम्मान क्यों दिया? इसका कालसर्प दोष और सर्प भय से क्या संबंध है? आइए इस लेख में विस्तार से जानें.

भगवान शिव ने क्यों नागराज वासुकी को किया धारण?

पौराणिक मान्यता है कि जब सृष्टि की रक्षा करनी थी और देव-दानव को अमृत प्राप्ति की इच्छा हुई तो समुद्र मंथन की योजना बनाई गई. इसके लिए देवताओं और असुरों ने हिस्सा लिया. मंथन के लिए मंदराचल पर्वत को मथनी बनाया गया और पर्वत के नीचे विष्णु जी ने कछुए के रूप में स्थान लिया. वहीं, रस्सी के रूप में नागराज वासुकी ने अपना योगदान दिया. नागराज वासुकी ने बिना किसी स्वार्थ के अपने पूरे शरीर को रस्सी के रूप में उपयोग करने दिया. समुद्र मंथन के दौरान नागराज वासुकी का शरीर पूरी तरह से लहूलुहान हो गया था. नागराज शिव जी के परम भक्त हैं और शिव जी से अपने भक्त की ऐसी दुखद स्थिति देखी नहीं गई, साथ ही उनके इस योगदान से शिव जी अति प्रसन्न हुए थे. ऐसे में नागराज वासुकी को शिव जी ने अपने गले में हार की तरह धारण किया और फिर उनके शरीर के घाव को दूर किया.

महादेव के परम भक्त हैं नागराज वासुकी

एक और धार्मिक मान्यता है कि वासुकी नागों के सबसे बड़े भाई हैं जो नागलोक के राजा माने गए. नागराज वासुकी भगवान शिव की ऐसी भक्ति में डूबे रहते थे कि शिव जी ने प्रसन्न होकर उन्हें अपने गले में स्थान देकर उन्हें हमेशा के लिए अपने पास रहने दिया. ऐसा माना जाता है कि महादेव के साथ जब नागराज वासुकी की पूजा की जाती है तो नाग दंश का भय दूर होता है और कालसर्प दोष का प्रभाव भी खत्म होता है. भगवान वासुकी की पूजा करने से महादेव अति प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं.

(डिस्क्लेमर: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और पौराणिक कथाओं पर आधारित है. इसका उद्देश्य केवल जानकारी देना है, उपाय से पहले योग्य विद्वान से परामर्श अवश्य लें. यह दावा नहीं करता है.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Padma Shree Shubham

Padma Shree Shubham

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More