)
Ganesh Ji Ke Achuk Upay: हिंदू धर्म में गणेश जी संकटों को दूर करने वाले, बुद्ध बढ़ाने वाले और विघ्नों को दूर करने वाले देवता माने जाते हैं. प्रथम पूज्य भगवान गणेश जी बुधवार दिन के स्वामी हैं. इस दिन उनकी विशेष पूजा अर्चना की जाती है. मान्यता है कि, बुधवार के दिन गणेश जी की विधि-विधान से पूजा करने व कुछ विशेष उपाय करने से बुद्धि में वृद्धि होती है, जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और परेशानियों का अंत होता है. मन की सभी नकारात्मकताएं दूर होती हैं. भगवान गणेश की कृपा से व्यापार में तरक्की होती है. करियर में व्यक्ति हमेशा आगे बढ़ सकता है और हर ओर से सफलता पाने का रास्ता खुलता है. आइए जानें बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करते समय कौन-से उपाय करें.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बुधवार की सुबह स्नान आदि कर हरा वस्त्र धारण करें. इसके बाद सच्चे मन से भगवान गणेश की पूजा करें. पूजा में भगवान को उनका अति प्रिय भोग मोदक अर्पित करें. इस एक उपाय को करने से गौरी पुत्र अति प्रसन्न होंगे और करियर में अच्छा प्रदर्शन करने का आशीर्वाद दें. इस उपाय को करने से छात्रों को शिक्षा में सफलता मिल सकती है और व्यापार में अच्छी डील हासिल हो सकती है.
गणेश जी को पूजा में अगर दूर्वा घास अर्पित करें तो जीवन की सभी बाधाओं का अंत होगा, रुकी हुई इच्छा हो या रुके हुए सभी काम पूर्ण होंगे. हालांकि, इस उपाय का शुभ फल तभी पा सकते हैं जब कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें. जैसे दुर्वा घास हरा और ताजा होना चाहिए, न कि बासी. दूब की गांठ तय संख्या में ही चढ़ाएं. जैसे- दूब की गांठ 21, 11 या 7 की संख्या में ही हो.
अगर आपको ऐसा लग रहा है कि किसी भी काम को करने के लिए आपके भीतर आत्मविश्वास नहीं बचा या फिर आपके किए किसी भी काम का कोई शुभ फल प्राप्त नहीं हो रहा है तो आपको बुधवार के दिन एक सरल उपाय करना चाहिए. इस दिन पूजा के समय लाल सिंदूर भगवान गणेश को जरूर अर्पित करें. इससे सभी परेशानियां दूर होंगी और घर में सुख-समृद्धि आएगी.
किसी काम को पूरा करने में बार-बार बाधाएं आ रही हैं तो आपको अपने पुरोहित या किसी ज्योतिषाचार्य से सलाह लेकर बुधवार के दिन गणेश जी के कुछ प्रभावशाली मंत्रों का जाप करना चाहिए, इससे काम सफल होंगे और मन भी शांत रहेगा.
मंत्र-1
'वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा ॥'
मंत्र-2
'ॐ ग्लौम गौरी पुत्र,वक्रतुंड,गणपति गुरु गणेश
ग्लौम गणपति,ऋदि्ध पति। मेरे दूर करो क्लेश।।'
(डिस्क्लेमर - यह लेख धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय परंपराओं पर आधारित है, इसका उद्देश्य केवल जानकारी देना है, इसे सलाह या गारंटी न समझें, किसी उपाय से पहले विशेषज्ञों से परामर्श लें.)