)
हमारी आदतें सिर्फ पर्सनालिटी के बारे में नहीं बताती हैं, बल्कि ज्योतिष में कुछ बुरी आदतों का सीधा संबंध ग्रहों से जुड़ा हुआ बताया गया है. फिर चाहे वो बात-बात पर झूठ बोलने की आदत हो, आलस हो, फिजूलखर्ची या मुफ्त में सलाह देना हो, बाथरूम गंदा छोड़ना हो या छत पर कबाड़ इकट्ठा करना हो. लेकिन कई बार सामान्य सी लगने वाली ये आदतें जिंदगी में भारी नुकसान दे जाती हैं. प्रैक्टिकली देखें तो ये कई तरह की समस्याओं-कमियों का कारण बनती हैं, वहीं ज्योतिष की नजर से ग्रहों को कमजोर भी करती हैं. आज हम बुरी आदतों और उनसे संबंधित ग्रहों पर होने वाले असर को जानते हैं.
सूर्य : देर तक सोना. बड़ों या पिता का सम्मान न करना.
प्रभाव - आत्मविश्वास कम होता है, जो काम करें उसका भी क्रेडिट नहीं मिलता है.
चंद्र : बैठे-बैठे पैर हिलाना, पानी बर्बाद करना, हर किसी से बेवजह इमोशनल अटैच हो जाना.
प्रभाव - मानसिक तनाव बढ़ता है, निर्णय क्षमता कमजोर होती है.
मंगल : आलस, बार-बार गुस्सा करना, आक्रामक होना.
प्रभाव - झगड़े-विवाद बढ़ते हैं, दुर्घटना के योग बनते हैं.
बुध : झूठ बोलना, चुगली और गॉसिपिंग करना. गाली देना.
प्रभाव - कम्युनिकेशन स्किल खराब होती है, एकाग्रता और याददाश्त पर बुरा असर पड़ता है. करियर में रुकावटें आती हैं.
गुरु : हर किसी को मुफ्त में बिना मांगे ज्ञान बांटना.
प्रभाव - भाग्य कमजोर होता है.
शुक्र : बिखरे गंदे बाल, फटे-बदरंग कपड़े पहनना.
प्रभाव - धन हानि होती है, पर्सनालिटी का आकर्षण कम होता है. जीवन में प्रेम घटता है.
शनि : देर से पहुंचना, अव्यवस्थित रहना. जीवन में अनुशासन की कमी.
प्रभाव - हर काम में देरी होती है, बाधाएं आती हैं. बीमारियां होती हैं.
राहु: गंदगी से रहना, खासतौर पर बाथरूम गंदा छोड़ना, घर की छत पर कबाड़ रखना.
प्रभाव - बुरी आदतें घेर लेती हैं. व्यक्ति गलत काम करने लगता है. जिंदगी के हर क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
केतु: देवी-देवताओं और संतों का अपमान करना, नहाने से बचना, अपनी गलतियों को छुपाने के लिए झूठ बोलना.
प्रभाव - अनजाना डर सताना, भ्रम, बेचैनी, सही-गलत की पहचान खत्म होना. अचानक स्किन संबंधी समस्या होना, जोड़ों का दर्द.
शुक्र: अच्छे और साफ कपड़े पहनें.
सूर्य: हर समय सबके लिए उपस्थित ना रहें.
चंद्र: कुछ समय रात को चंद्रमा की रोशनी में टहलें.
मंगल: अपने शरीर को फिट रखें. वर्कआउट या कोई फिजिकल एक्टिविटी करें.
बुध: लोगो के बीच व्यर्थ में ना बोलें.
गुरु: हर किसी को मुफ्त का ज्ञान ना बांटें.
शनि: जीवन में डिसिप्लिन लाएं.
राहु: किसी भी तरह का एडिक्शन ना पालें.
केतु: कभी कभी लोगो को ना बोलना सीखें.
(Disclaimer- यह जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं और परंपरागत धारणाओं पर आधारित है. इन बातों का वैज्ञानिक प्रमाण नहीं माना जाता. स्वास्थ्य या मानसिक परेशानी होने पर विशेषज्ञ की सलाह लें.)