SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language
LIVE NOW

Rajasthan Panchayat Elections 2026 Live: राजस्थान पंचायत चुनाव का महासंग्राम शुरू, 27 जिलों में वोटिंग, 1.06 करोड़ मतदाता करेंगे फैसला

Rajasthan Panchayat Elections 2026 Live Updates: राजस्थान के 27 जिलों में 3 नवंबर को पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान होगा. 8,166 उम्मीदवारों के लिए 1.06 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डालेंगे. मतदान के लिए 11,869 केंद्र बनाए गए हैं.

Written By Sandhya Yadav
Published: Nov 03, 2026, 06:34 AM IST | Updated: Nov 03, 2026, 08:38 AM IST
Image Credit: Rajasthan Panchayat Elections 2026 Live Updates.
Join

Rajasthan Panchayat Elections 2026 Live Updates: राजस्थान के लिए आज का दिन बेहद खास है. राजस्थान के 27 जिलों में 3 नवंबर को पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान होगा. इस चरण में जिला परिषद के 116 वार्डों में 377 और पंचायत समिति के 2,119 वार्डों में 7,789 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. कुल 8,166 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 1 करोड़ 6 लाख 81 हजार 567 मतदाता करेंगे. प्रदेश की 116 पंचायत समितियों में मतदान के लिए 11,869 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इस चुनाव में कई सीटों पर राजनीतिक परिवारों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, जबकि कुछ जगहों पर स्थानीय नेताओं के बीच वर्चस्व की लड़ाई है. प्रमुख उम्मीदवारों के चुनावी समीकरण, ग्रामीण मतदाताओं के मुद्दे और मतदान प्रतिशत पर सभी की नजर रहेगी. राजस्थान से जुड़ी सभी खबरों से रूबरू रहने के लिए पढ़ते रहें ZEE Rajasthan लाइव ब्लॉग.
 

03 Nov 2026, 8:37 AM

CM भजनलाल शर्मा की मतदान की अपील

सीएम ने लिखा-प्रिय प्रदेशवासियों, आज प्रदेश में पंचायत चुनाव के तृतीय चरण का मतदान होने जा रहा है. लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा ग्रामीण स्वशासन को सशक्त करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण अवसर है. इस अवसर पर प्रदेश के समस्त मतदाताओं से विनम्र आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें. विशेष रूप से प्रथम बार मतदान करने जा रहे युवा मतदाताओं से आह्वान है कि वे पूर्ण उत्साह, जागरूकता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करें तथा अपने परिवारजनों एवं परिचितों को भी मतदान हेतु प्रेरित करें.

03 Nov 2026, 8:33 AM

टोंक में पंचायतीराज चुनाव के लिए मतदान शुरू

जिला परिषद के 17 और 5 पंचायत समितियों के 86 वार्डों में वोटिंग जारी. कुल 301 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला, मतदान के लिए बनाए गए 478 पोलिंग बूथ, 3 हजार से अधिक मतदानकर्मी और 2500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात, सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे मतदाता, लोकतंत्र के महापर्व को लेकर मतदाताओं में दिख रहा उत्साह.

03 Nov 2026, 8:31 AM

मित्रपुरा थाना क्षेत्र के मानपुर में गर्माया चुनावी माहौल

कांग्रेस व बसपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प, झड़प में कांग्रेस कार्यकर्ता रामावतार वर्मा के लगी चोट, गाड़ी रोककर शीशे तोड़कर मारपीट करने का आरोप, सूचना मिलने पर विधायक इंदिरा मीना पहुंची थाना मित्रपुरा , सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता कर रहे नारेबाजी, पंचायत समिती बौंली के वार्ड 19 का है मामला.

03 Nov 2026, 7:46 AM

धौलपुर जिले की तीन पंचायत समितियों में कुल 4,12,371 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें सैपऊ पंचायत समिति में 1,40,229, धौलपुर में 1,33,023 और बाड़ी में 1,39,119 मतदाता शामिल हैं. सैपऊ में 74,076 पुरुष और 66,153 महिला मतदाता हैं. धौलपुर पंचायत सम

धौलपुर जिले में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है. एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में 2,020 पुलिस अधिकारी और जवान सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे. जिला पुलिस के साथ आरएएसी, कोटा पुलिस, होमगार्ड और दूरसंचार के जवानों को भी तैनात किया गया है. जिले के 426 मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. इसके लिए 49 मोबाइल पार्टियां लगातार गश्त करेंगी और संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सशस्त्र बल तैनात रहेगा. सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए 12 सुपरवाइजरी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं. एएसपी वैभव शर्मा को चुनाव सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा चार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और सात डीएसपी भी चुनाव ड्यूटी में तैनात रहेंगे.

 
 
 
03 Nov 2026, 7:46 AM

धौलपुर: 4.12 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

धौलपुर जिले की तीन पंचायत समितियों में कुल 4,12,371 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें सैपऊ पंचायत समिति में 1,40,229, धौलपुर में 1,33,023 और बाड़ी में 1,39,119 मतदाता शामिल हैं. सैपऊ में 74,076 पुरुष और 66,153 महिला मतदाता हैं. धौलपुर पंचायत समिति में 71,086 पुरुष और 61,937 महिला मतदाता मतदान करेंगे. वहीं, बाड़ी में 76,161 पुरुष और 62,958 महिला मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.

 

03 Nov 2026, 7:45 AM

धौलपुर: लुहारी सेंटर के बूथ संख्या 88 पर ईवीएम में खराबी, मतदान शुरू नहीं

धौलपुर जिले के लुहारी सेंटर पर बूथ संख्या 88 में अभी मतदान शुरू नहीं हो पाया है. यहां ईवीएम मशीन में कुछ खराबी आने के कारण मतदान प्रक्रिया रुकी हुई है. मशीन की खराबी को ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं.

 

03 Nov 2026, 7:44 AM

सवाई माधोपुर: बामनवास और बौली पंचायत समितियों में मतदान शुरू

सवाई माधोपुर जिले के बामनवास विधानसभा क्षेत्र की दो पंचायत समितियों में मतदान शुरू हो गया है. बामनवास पंचायत समिति के 23 वार्डों के लिए 156 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. वहीं, बौली पंचायत समिति में 99,572 मतदाता गांव की सरकार चुनेंगे. एसडीएम राजेश मीणा के साथ प्रशासनिक टीम मतदान केंद्रों का दौरा कर रही है. अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की निगरानी एसएचओ जितेंद्र सिंह कर रहे हैं.

 

03 Nov 2026, 7:44 AM

बारां: छह पंचायत समितियों में मतदान शुरू, 3.77 लाख मतदाता करेंगे गांव की सरकार का फैसला

बारां जिले में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है. छह पंचायत समितियों की 147 ग्राम पंचायतों के 418 मतदान केंद्रों पर शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे. चुनाव में कुल 3,77,853 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. जिला परिषद के 13 वार्डों में 42 और पंचायत समिति के 90 वार्डों में 300 प्रत्याशी मैदान में हैं. शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिले के मतदान केंद्रों पर 2,300 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.

 

03 Nov 2026, 6:45 AM

श्रीविजयनगर में भी मतदान की तैयारियां पूरी

श्रीगंगानगर जिले के श्रीविजयनगर क्षेत्र में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी हैं. मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा.

03 Nov 2026, 6:45 AM

जिला परिषद के वार्ड 27 से 37 तक मतदान

जयपुर जिले में जिला परिषद के वार्ड संख्या 27 से 37 तक मतदान कराया जाएगा. इसके साथ ही पांच पंचायत समितियों के 77 वार्डों में भी वोटिंग होगी.

03 Nov 2026, 6:44 AM

3.74 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान

जयपुर जिले में कुल 3,74,816 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इनमें 1,93,206 पुरुष और 1,81,609 महिला मतदाता शामिल हैं. मतदाता सूची में एक ट्रांसजेंडर मतदाता भी दर्ज है.

03 Nov 2026, 6:44 AM

जयपुर की 5 पंचायत समितियों में मतदान की तैयारी पूरी

जयपुर जिले की चाकसू, कोटखावदा, माधोराजपुरा, फागी और सांगानेर पंचायत समितियों में मतदान होगा. कुल 442 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे. जिला परिषद के 11 वार्डों में 32 उम्मीदवार और पंचायत समितियों के 77 वार्डों में 232 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है.आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES