SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language
LIVE NOW

Rajasthan Panchayat Chunav Live: राजस्थान पंचायत चुनाव का तीसरा चरण आज, जयपुर में सुबह 10 बजे तक 22.45% वोटिंग, आज ही आएंगे नतीजे

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 के तीसरे चरण में 27 जिलों की 3,716 ग्राम पंचायतों में मतदान शुरू हो गया है. 1.06 करोड़ से अधिक मतदाता सरपंच और वार्ड पंच चुनेंगे. आज ही मतगणना होगी.

Written By Sandhya Yadav
Published: Nov 05, 2026, 07:39 AM IST | Updated: Nov 05, 2026, 10:57 AM IST
Image Credit: राजस्थान पंचायत चुनाव 2026.
Join

राजस्थान के लिए आज का दिन बेहद खास है. पंचायतीराज चुनाव-2026 राजस्थान के गांवों में चुनावी महासंग्राम होना है. तीसरे चरण में आज गांवों की सरकार चुनी जाएगी. प्रदेश के 27 जिलों में सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान शुरू हो चुका है. 116 पंचायत समितियों की 3,716 ग्राम पंचायतों में वोटिंग शुरू हो चुकी है. सरपंच के साथ 34,218 वार्ड पंच पदों के लिए चुनाव हो रहा है. तीसरे चरण में 1 करोड़ 6 लाख 81 हजार 567 मतदाता 11,869 मतदान केंद्रों पर मताधिकार का प्रयोग करेंगे. सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे. आज बैलेट पेपर से  गांवों की सरकार चुनी जाएगी. मतदान दलों और चुनाव सामग्री की व्यवस्थाएं पूरी हैं. वोटिंग के बाद आज ही वोटों की गिनती होगी. ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर सरपंच और वार्ड पंच की मतगणना होगी. देर रात तक गांवों के नए मुखियाओं के नाम सामने आने लगेंगे. कल उपसरपंच पद के लिए चुनाव होगा. राजस्थान पंचायतीराज चुनाव-2026  से जुड़ी सभी खबरों से रूबरू रहने के लिए पढ़ते रहें ZEE Rajasthan लाइव ब्लॉग.
 

05 Nov 2026 10:57 IST

Bikaner: पंचायत चुनाव 2026 के तीसरे चरण में पंच-सरपंच के लिए मतदान जारी

तीन पंचायत समितियों की 108 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए मुकाबला, सरपंच पद के 483 प्रत्याशी चुनावी मैदान में, मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही जारी, शांतिपूर्ण मतदान के लिए बूथों पर पुलिस के पुख्ता इंतजाम, पुलिस और प्रशासन की टीमों द्वारा मतदान प्रक्रिया पर रखी जा रही नजर, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन कर रहे मॉनिटरिंग.
 

05 Nov 2026 10:57 IST

Dausa: पंचायत चुनाब के तीसरे चरण के लिए वोटिंग जारी

Dausa : पंचायत चुनाब के तीसरे चरण के लिए वोटिंग जारी, सरपंच के साथ 34,218 वार्ड पंच पदों के लिए चुनाव, कड़ी सुरक्षा के बीच डाले जा रहे हैं वोट, 27 जिलों में सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान जारी.

05 Nov 2026 10:45 IST

जयपुर पंचायत चुनाव-2026

तीसरे चरण में सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान जारी.
जयपुर की 133 ग्राम पंचायतों में गांव की सरकार चुनने के लिए वोटिंग.
सुबह 10 बजे तक जयपुर जिले में 22.45 प्रतिशत मतदान.
अब तक 84 हजार 137 मतदाताओं ने डाले वोट.
जयपुर की पांच पंचायत समितियों में मतदान जारी.
कोटखावदा में सर्वाधिक 23.91 प्रतिशत मतदान.
माधोराजपुरा में 23.45 प्रतिशत मतदान.
फागी पंचायत समिति में 21.83 प्रतिशत वोटिंग.
चाकसू पंचायत समिति में 21.72 प्रतिशत मतदान.
सांगानेर में सबसे कम 21.62 प्रतिशत मतदान.
कोटखावदा में 15 हजार 857 मतदाताओं ने डाले वोट.
माधोराजपुरा में 17 हजार 294 मतदाताओं ने किया मतदान.
चाकसू में 18 हजार 905 मतदाताओं ने डाले वोट.
फागी में 15 हजार 302 मतदाताओं ने किया मतदान.
सांगानेर में 16 हजार 779 मतदाताओं ने डाले वोट.
जयपुर की 133 ग्राम पंचायतों में कुल 3 लाख 74 हजार 816 मतदाता.
पांचों पंचायत समितियों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान.
गांव की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं में उत्साह.
आज मतदान के बाद सरपंच पदों के लिए होगी मतगणना.

05 Nov 2026 10:22 IST

Bundi: तालेड़ा में मतदान बहिष्कार पर ग्रामीण अड़े, प्रशासन की समझाइश बेअसर!

बंजारों की मराड़ी गांव में मतदान बहिष्कार जारी, लक्ष्मीपुरा से देवरिया में जोड़ने के फैसले का ग्रामीण कर रहे विरोध, देवरिया गांव करीब 7 किलोमीटर दूर, रास्ते में 4 नाले और जंगल बरसात में पानी भरने से रास्ता हो जाता है बंद, महिलाओं ने रास्ते में असुरक्षा को लेकर जताई चिंता, 700 की आबादी, 237 मतदाता कर रहे मतदान का बहिष्कार, रिटर्निंग अधिकारी गजेंद्र सिंह, पुलिस उपाधीक्षक गंगासहाय शर्मा भी भी कर चुके हैं समझाईश, पंचायत समिति के साथ सरपंच चुनाव का भी बहिष्कार जारी.
 

05 Nov 2026 09:16 IST

चित्तौड़गढ़ की 160 ग्राम पंचायतों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी

चित्तौड़गढ़ जिले में पंचायत राज चुनाव के तीसरे चरण के तहत गुरुवार को पांच पंचायत समितियों की 160 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान जारी है. सुबह 7 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया में मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है. इस चरण में 1125 सरपंच प्रत्याशी और 1217 वार्ड पंच प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. जिले के कुल 4 लाख 60 हजार 231 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे. इनमें 2 लाख 28 हजार 605 पुरुष, 2 लाख 31 हजार 620 महिला और 6 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं. मतदान के लिए जिले कुल 532 केंद्र बनाए गए हैं. इनमें 98 केंद्र संवेदनशील और अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं. वहीं, 82 वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं. प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं.
 

05 Nov 2026 09:15 IST

धौलपुर पंचायत चुनाव: तीसरे चरण में 123 पंचायतों में वोटिंग, फर्स्ट टाइम वोटरों में उत्साह

पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में धौलपुर जिले की 123 ग्राम पंचायतों में आज सरपंच चुनने के लिए मतदान जारी है. बड़ी संख्या में वोटर पोलिंग बूथ खुलने से पहले ही बूथों पर पहुंच गए और अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए.
 

05 Nov 2026 08:22 IST

हनुमानगढ़: नोहर में ठंड के बीच मतदान के लिए उमड़े मतदाता

हनुमानगढ़ जिले की नोहर तहसील की ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के लिए मतदान जारी है. सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू होने के बाद हल्की ठंड के बावजूद मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ जुटने लगी. कई केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं. टोपरिया, ढंढेला, भगवान, देईदास, किकराली और ढाणी लाल खां ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए रोचक मुकाबला है. मतदान में युवाओं और महिलाओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है. गांवों में चुनाव को लेकर मेले जैसा माहौल है. सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस जाब्ता तैनात है और नोहर तहसील में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है.

 
 
 
05 Nov 2026 08:21 IST

बयाना: 55 ग्राम पंचायतों में मतदान शुरू

भरतपुर जिले के बयाना क्षेत्र की 55 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान शुरू हो गया है. वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी. यहां 1 लाख 76 हजार 46 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. मतदान समाप्त होने के बाद आज ही मतगणना होगी और चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे. इससे पहले बंध बारैठा ग्राम पंचायत में सुषमा पटेल निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुईं. यहां सभी वार्ड पंच भी निर्विरोध चुने गए हैं, इसलिए इस ग्राम पंचायत में मतदान नहीं होगा. शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट है और संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है.

 

05 Nov 2026 08:21 IST

धौलपुर: 426 बूथों पर सुरक्षा के लिए 2020 जवान तैनात

धौलपुर जिले की 123 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए मतदान हो रहा है. इसके लिए 426 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के मद्देनजर 2020 जवानों की तैनाती की गई है. एएसपी वैभव शर्मा को पूरे चुनाव का प्रभारी बनाया गया है. चुनाव की निगरानी के लिए 4 एएसपी और 7 डीएसपी सहित कुल 11 अधिकारी लगाए गए हैं. धौलपुर पुलिस ने निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है.

 

05 Nov 2026 08:21 IST

धौलपुर: बाड़ी में सबसे ज्यादा 155 मतदान केंद्र

धौलपुर जिले में पंचायत चुनाव के तहत बाड़ी पंचायत समिति में सबसे ज्यादा 155 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है. सैंपऊ में 139 और धौलपुर में 132 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. प्रत्येक बूथ पर एक पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड जवान तैनात रहेगा. इस तरह बूथों की सुरक्षा के लिए कुल 852 जवान लगाए जाएंगे. संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सशस्त्र बल तैनात किया जाएगा, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो.

 

05 Nov 2026 08:21 IST

हनुमानगढ़: 204 ग्राम पंचायतों में सरपंच-पंच पदों के लिए वोटिंग

हनुमानगढ़ जिले की 204 ग्राम पंचायतों में आज सरपंच और पंच पदों के लिए मतदान शुरू हो गया है. जिले में 749 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं. तीसरे चरण में सरपंच पद के लिए 873 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जबकि दणियासर से इंद्रा देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं. जिले की 6 पंचायत समितियों में 7.28 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा. मतपेटियों के जरिए वोट डाले जा रहे हैं. मतदान समाप्त होते ही ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर मतगणना होगी. वहीं, 6 नवंबर को उपसरपंच पद के लिए चुनाव कराया जाएगा.

 

05 Nov 2026 08:21 IST

करौली: हिण्डौन, शेरपुर-सूरौठ और श्रीमहावीरजी में मतदान शुरू

करौली जिले में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण के तहत हिण्डौन, शेरपुर-सूरौठ और श्रीमहावीरजी पंचायत समितियों में मतदान शुरू हो गया है. हिण्डौन पंचायत समिति की 27 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 233 प्रत्याशी मैदान में हैं. वहीं, शेरपुर-सूरौठ की 25 ग्राम पंचायतों में 216 और श्रीमहावीरजी की 24 ग्राम पंचायतों में 215 सरपंच प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा. इस बार ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर से वोट डाले जा रहे हैं. मतदाता अपने गांव की नई सरकार चुन रहे हैं. निष्पक्ष और निर्भीक मतदान के लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट है. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगी हुई हैं.

 

05 Nov 2026 08:21 IST

धौलपुर: गांव-गांव गश्त कर रही 49 मोबाइल पार्टियां

पंचायत चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धौलपुर में 49 मोबाइल पार्टियां तैनात की गई हैं. ये सभी वायरलेस सेट के साथ लगातार गांवों में गश्त कर रही हैं. इसके अलावा 12 सुपरवाइजरी अधिकारी भी फील्ड में निगरानी कर रहे हैं. प्रत्येक अधिकारी के साथ 4 जवानों की टीम मौजूद है.

 

05 Nov 2026 08:20 IST

धौलपुर: चुनावी निगरानी के लिए 11 बड़े अधिकारी तैनात

धौलपुर में पंचायत चुनाव के दौरान सरपंच पद के लिए मतदान की निगरानी 11 बड़े अधिकारी कर रहे हैं. इनमें 4 एएसपी और 7 डीएसपी शामिल हैं. असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है. सुरक्षा व्यवस्था के लिए आरएएसी, अमृता देवी बटालियन और होमगार्ड के जवानों को भी तैनात किया गया है.

 

05 Nov 2026 08:20 IST

हनुमानगढ़: दणियासर में इंद्रा थालोड़ निर्विरोध सरपंच निर्वाचित

हनुमानगढ़ जिले की दणियासर ग्राम पंचायत से इंद्रा थालोड़ निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुई हैं. वहीं, पल्लू पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायतों में आज सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान हो रहा है. पल्लू ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए 7 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि केलनिया में सबसे ज्यादा 8 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है. नयासर ग्राम पंचायत में 7 वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. यहां सरपंच पद के लिए फूलीदेवी और मानी के बीच मुकाबला है. मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना होगी और तुरंत चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे.

 

05 Nov 2026 08:03 IST

धौलपुर: एसपी विकास सांगवान की मतदाताओं से अपील

धौलपुर के पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में सभी लोग बिना किसी डर के अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें. एसपी ने बताया कि शराब और पैसे बांटने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर है. सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी.

 
 
 
05 Nov 2026 08:03 IST

श्रीविजयनगर: 39 ग्राम पंचायतों में मतदान, सरपंच पद के 177 उम्मीदवार मैदान में

श्रीगंगानगर जिले के श्रीविजयनगर क्षेत्र की 39 ग्राम पंचायतों में आज पंचायतीराज चुनाव के तहत मतदान हो रहा है. सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू होते ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगने लगीं. मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा. सरपंच पद के लिए 177 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. इनमें 3SAD ग्राम पंचायत में सबसे ज्यादा 14 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है. मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना शुरू होगी और आज ही चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे. सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात है.

 

05 Nov 2026 08:03 IST

सांचौर: 111 पंचायतों में 3 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

सांचौर क्षेत्र की चार पंचायत समितियों की 111 ग्राम पंचायतों में आज पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान हो रहा है. कुल 3 लाख 2 हजार 64 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी. पंचायत समिति चितलवाना में 95, सरवाना में 117 और भादरूणा में 86 प्रत्याशी मैदान में हैं. सांचौर में सबसे ज्यादा 88 हजार 199 मतदाता हैं. वहीं, चितलवाना में 69 हजार 337, भादरूणा में 69 हजार 669 और सरवाना में 74 हजार 869 मतदाता वोट डालेंगे.

 

05 Nov 2026 08:02 IST

धौलपुर: 123 ग्राम पंचायतों में मतदान, 2 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

धौलपुर जिले में पंचायत चुनाव के तहत धौलपुर, बाड़ी और सैंपऊ पंचायत समितियों की 126 ग्राम पंचायतों में से 123 में मतदान कराया जा रहा है. तीन ग्राम पंचायतों में सरपंच निर्विरोध चुने जा चुके हैं. बाकी ग्राम पंचायतों में आज सरपंच पद के लिए वोट डाले जा रहे हैं. मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और चुनाव व्यवस्था संभालने के लिए 2,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.

 

05 Nov 2026 08:01 IST

टोंक: 153 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए चुनाव

टोंक जिले की 153 ग्राम पंचायतों में आज सरपंच पद के लिए मतदान हो रहा है. इस चुनाव में कुल 1,159 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा. सुबह 7 बजे से ही मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं. मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा. जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू की जाएगी.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है.आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES