SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जौहरी बाजार की चांदी और साड़ियों पर आया जीनत अमान का दिल, शूटिंग से ब्रेक लेकर रामबाग पैलेस में हाई टी का लिया मजा

Zeenat Aman: वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ की शूटिंग के बीच अभिनेत्री जीनत अमान ने जयपुर में अपना ऑफ-डे खास अंदाज में बिताया. उन्होंने परकोटा की गलियों और जौहरी बाजार में घूमकर चांदी की ज्वेलरी और साड़ी की खरीदारी की. इसके बाद रामबाग पैलेस पहुंचकर हाई टी का आनंद लिया और हस्तरेखा विशेषज्ञ को अपना हाथ भी दिखाया. जीनत ने सोशल मीडिया पर जयपुर की इस यात्रा की तस्वीरें और अनुभव साझा किए.

Written By Ansh Raj
Published: Oct 08, 2026, 10:08 AM IST | Updated: Oct 08, 2026, 10:09 AM IST
Image Credit: Zeenat Aman (Instagram)
Join

जयपुर में वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ की शूटिंग के बीच अभिनेत्री जीनत अमान ने शहर में अपने ऑफ-डे को यादगार अंदाज में बिताया. शूटिंग से एक दिन का ब्रेक मिलने पर जीनत अमान जयपुर की गलियों में घूमीं और शहर के मशहूर बाजारों से लेकर शाही विरासत तक का अनुभव लिया. उन्होंने अपने इस दिन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

जौहरी बाजार में की चांदी और साड़ियों की खरीदारी
जीनत अमान ने जयपुर के जौहरी बाजार में घूमते हुए चांदी की ज्वेलरी और साड़ियों की खरीदारी की. उन्होंने अपने पोस्ट में जयपुर के पुराने शहर की गलियों और बाजार के माहौल का जिक्र किया. जीनत ने बताया कि बाजार की संकरी और भीड़भाड़ वाली गलियां, दुकानों के बाहर सजा सामान, रंग-बिरंगी चीजें और दुकानदारों की आवाजाही इसे अलग अनुभव बनाती है. उन्होंने कहा कि यहां दुकानदार लगातार अलग-अलग सामान दिखाते हैं और ग्राहक अपनी पसंद की चीज तलाशता रहता है. जीनत के मुताबिक, जयपुर ने उनके ऑफ-डे को यादगार बना दिया.

 

 

 

रामबाग पैलेस में हाई टी और हस्तरेखा विशेषज्ञ से मुलाकात
जौहरी बाजार की चहल-पहल के बाद जीनत अमान रामबाग पैलेस पहुंचीं. यहां उन्होंने शाही वास्तुकला, बगीचों, फव्वारों और मोरों के बीच वक्त बिताया. उन्होंने रामबाग पैलेस में हाई टी का भी आनंद लिया. इसी दौरान जीनत अमान ने एक हस्तरेखा विशेषज्ञ को अपना हाथ दिखाया. उन्होंने इस अनुभव को हल्के-फुल्के अंदाज में सोशल मीडिया पर साझा किया और बताया कि हस्तरेखा विशेषज्ञ ने उनकी जिंदगी को लेकर ऐसी बातें कहीं, जिन्हें सुनकर वह खुश हुईं.

जीनत बोलीं- अब सफर अपनी गति से जीना पसंद है
जयपुर यात्रा के अनुभव को साझा करते हुए जीनत अमान ने बताया कि अब उन्हें यात्रा के दौरान हर जगह को किसी तय सूची के मुताबिक देखने की जल्दी नहीं रहती. उन्हें बाजार में यूं ही घूमना, किसी अपने के लिए खूबसूरत चीज खरीदना, धूप में बैठना, पुरानी इमारतों को देखना और कुछ स्वादिष्ट खाना ज्यादा पसंद है.

 

 

 

जैसलमेर की यादें भी कीं साझा
जीनत अमान इससे पहले जैसलमेर में बिताए समय की तस्वीरें भी साझा कर चुकी हैं. उन्होंने राजस्थान के सुनहरे बलुआ पत्थर, खूबसूरत इमारतों और वहां की खास खामोशी का जिक्र किया था. उनका कहना था कि लंबे समय तक फिल्म सेट पर काम करने के बाद कई बार शूट किए गए दृश्य नहीं, बल्कि किसी जगह की रोशनी, खिड़की से दिखने वाला नजारा या शूटिंग के बीच बिताया शांत पल ज्यादा याद रह जाता है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES