App

Zee राजस्थान ने दिखाया जर्जर तहसील का सच, तो हिला प्रशासन, भू-अभिलेख शाखा शिफ्ट करने के निर्देश

Zee राजस्थान पर खबर प्रसारित होने के बाद रामगंजमंडी तहसील प्रशासन हरकत में आया है. जर्जर भवन से भू-अभिलेख शाखा शिफ्ट होगी. PWD ने निरीक्षण कर भवन खाली करवाने की बात कही है. तहसीलदार ने मरम्मत के लिए पत्र लिखा है.

Zee राजस्थान ने दिखाया जर्जर तहसील का सच, तो हिला प्रशासन, भू-अभिलेख शाखा शिफ्ट करने के निर्देश
Image Credit: कई दिनों से खराब थी छत की हालत.

कोटा जिले के रामगंजमंडी तहसील कार्यालय के जर्जर भवन को लेकर Zee राजस्थान पर खबर प्रसारित होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है. छत से गिट्टियां गिरने और पटवारी के बाल-बाल बचने की घटना सामने आने के बाद तहसील प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर कदम उठाए हैं. तहसीलदार ने भू-अभिलेख शाखा को पुराने भवन के एक कमरे में शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं. वहीं, सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों ने भी भवन का निरीक्षण कर उसे जर्जर बताया है. अधिकारियों ने भवन को खाली करवाने की बात कही है.

Zee राजस्थान की खबर के बाद प्रशासन ने लिया एक्शन
रामगंजमंडी तहसील कार्यालय की छत से गिट्टियां गिरने की घटना के बाद कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे थे. इसी मामले को Zee राजस्थान ने प्रमुखता से दिखाया. खबर प्रसारित होने के बाद तहसील प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया. तहसीलदार ने भू-अभिलेख शाखा को पुराने भवन के एक कमरे में शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं, ताकि कर्मचारियों को जर्जर छत के नीचे बैठकर काम नहीं करना पड़े.

PWD अधिकारियों ने निरीक्षण में भवन को बताया जर्जर
मामले के सामने आने के बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने भी तहसील कार्यालय के भवन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भवन की हालत जर्जर बताई और इसे खाली करवाने की बात कही. वहीं, तहसीलदार ने भवन की मरम्मत करवाने के लिए संबंधित विभाग को पत्र भी लिखा है. अब भवन की मरम्मत और शाखा को शिफ्ट करने की प्रक्रिया को लेकर प्रशासन की ओर से कदम उठाए जा रहे हैं.

क्या था पूरा मामला?
रामगंजमंडी तहसील कार्यालय में सोमवार सुबह करीब 10 बजे यह घटना हुई थी. तहसील खुलने के बाद अचानक छत से गिट्टियां गिरने लगीं. इस दौरान वहां काम कर रहीं पटवारी प्रियंका कुमारी के ऊपर भी गिट्टियां गिरीं. हालांकि, वह इस हादसे में बाल-बाल बच गईं.

कई दिनों से खराब थी छत की हालत
बताया जा रहा है कि तहसील कार्यालय की छत की हालत कई दिनों से खराब थी. इसके बावजूद कर्मचारी इसी जर्जर भवन में बैठकर अपना काम कर रहे थे. छत से गिट्टियां गिरने की घटना के बाद कर्मचारियों में डर का माहौल बन गया था. अब प्रशासन की ओर से भू-अभिलेख शाखा को शिफ्ट करने और भवन की मरम्मत के लिए पत्र लिखने के बाद कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है.

 

Reporter- Rahul Joshi
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News की रीजनल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हाइपरलोकल खबरों, राजनीति, अपराध और जनहित से जुड़े मुद्दों की कवरेज उनकी खासियत है.उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. इसके बाद मीडिया जगत में अपने करियर की शुरुआत की. Zee News से पहले वे Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम कर चुकी हैं. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने न्यूज प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं.Mail : sandhya.yadav@zeemedia.comX Handle : https://x.com/JournosandhyaFacebook : https://www.facebook.com/sandhya.yadav.7906
Read More