)
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर चर्चा तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को 26 सीटों का प्रस्ताव दिया है. वहीं कांग्रेस 120 से 130 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए मांग पर अड़ी हुई है. इसको लेकर दोनों पार्टियों को लेकर मंथन लगातार चल रहा है.
वहीं यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन की बातचीत को लेकर सपा के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, "बैठक में जो कहना था, वो कल कहा था. मैंने उनको (कांग्रेस) अपनी 26 सीटें भी दे दी हैं और फिर आज बात करने जा रहे हैं."
#WATCH दिल्ली। यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन की बातचीत को लेकर सपा के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, "बैठक में जो कहना था, वो कल कहा था। मैंने उनको (कांग्रेस) अपनी 26 सीटें भी दे दी हैं और फिर आज बात करने जा रहे हैं।" https://t.co/BFvyBgb5hw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 24, 2026
इसके अलावा, समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि "26 सीटों पर हम चर्चा करेंगे. हमने उनको एक लिस्ट दी है."
#WATCH दिल्ली: SP-कांग्रेस सीट बंटवारे पर समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने कहा, "26 सीटों पर हम चर्चा करेंगे। हमने उनको एक लिस्ट दी है।" https://t.co/kqa5BTPo0E
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 24, 2026