SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

देर रात युवक ने कार को किया आग के हवाले: पड़ोसियों के चलते टला बड़ा हादसा, CCTV में वारदात कैद

Rajasthan News: कोटपूतली-बहरोड़ के नीमराना क्षेत्र के कुतीना गांव में देर रात घर के बाहर खड़ी कार में पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है. वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई. कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर जागे पड़ोसियों ने आग पर काबू पाया.

Written By Aman Singh
Published: Oct 12, 2026, 04:00 PM IST | Updated: Oct 12, 2026, 04:04 PM IST
Image Credit: Zee Media
Join

Rajasthan News: राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ में नीमराना के कुतीना गांव की कुन्दन दास बाबा की ढाणी में बाबा के गेट के पास एक घर के सामने खड़ी कार में पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है. आग लगने से कार धू-धू कर जलने लगी.

CCTV में वारदात कैद

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. फुटेज में एक सफेद रंग की गाड़ी दिखाई दे रही है. गाड़ी रुकने के बाद एक युवक नीचे उतरता है और कार पर पेट्रोल डालकर आग लगा देता है. इसके बाद वहां से सभी मौके से फरार हो जाते हैं.

कुत्तों के भौंकने से पड़ोसियों की खुली आंख

जानकारी के अनुसार, देर रात घर के सामने खड़ी कार में आग लगा दी गई. आग की लपटें उठने लगीं, तो आसपास कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर पड़ोसियों की नींद खुल गई. पड़ोसियों ने बाहर आकर देखा तो कार आग की चपेट में थी. इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोगों ने अपने स्तर पर प्रयास कर आग पर काबू पाया.

कार में CNG किट लगी हुई थी. CNG सिलेंडर में विस्फोट होने से बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन समय से पड़ोसियों के जगने से बड़े हादसे से बचाव हो गया. कार मालिक नरेंद्र सिंह पुत्र पूर्ण सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है. आग लगाने की घटना में सीसीटीवी फुटेज में एक सफेद रंग की गाड़ी मौके पर आती दिखाई दे रही है.

कार पर पेट्रोल डालकर युवक ने लगाई आग

गाड़ी रुकने के बाद एक अज्ञात युवक उतरता है और कार पर पेट्रोल डालकर आग लगा देता है. इसके बाद वह वहां से चला जाता है. घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है. पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद अब मामले में जांच और CCTV फुटेज के माध्यम से पहचान कर आरोपियों को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

धौलपुर के सरमथुरा थाना क्षेत्र में खरेर नदी के पास देर रात गाय को बचाने के प्रयास में 16 पहिया ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. हादसे में ट्रक चालक और खलासी को कोई चोट नहीं आई, जिससे बड़ा हादसा टल गया. जानकारी के अनुसार, ट्रक पाइप पाउडर भरकर जोधपुर से मध्य प्रदेश के सतना जा रहा था.

इसी दौरान खरेर नदी के पास अचानक सड़क पर गाय आ जाने से उसे बचाने के प्रयास में चालक ट्रक पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक पलट गया. हादसे की सूचना मिलने पर सरमथुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. बताया जा रहा है कि ट्रक में करीब 3 लाख रुपये का माल भरा हुआ था. हादसे में चालक और खलासी सुरक्षित रहे. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES