App

चूल्हे में केरोसिन डालते ही भड़की आग: महिला 90% झुलसी, जलन से हालत हो रही नाजुक

Alwar incident: अलवर के भजिट गांव में मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाते समय एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई. चूल्हे में केरोसिन डालते समय पंखे की हवा से अचानक आग भड़क गई और महिला के कपड़ों ने आग पकड़ ली. हादसे में महिला करीब 90 फीसदी झुलस गई. परिजन उसे तुरंत अलवर के सामान्य चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां बर्न वार्ड में उसका इलाज जारी है.

चूल्हे में केरोसिन डालते ही भड़की आग: महिला 90% झुलसी, जलन से हालत हो रही नाजुक
Image Credit: Rajasthan News

Rajasthan News: अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के भजिट गांव में शुक्रवार शाम खाना बनाते समय एक महिला हादसे का शिकार हो गई. मिट्टी के चूल्हे में केरोसिन डालते समय अचानक आग भड़क गई. आग ने देखते ही देखते महिला के कपड़ों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में महिला करीब 90 फीसदी तक झुलस गई. गंभीर हालत में उसे अलवर के सामान्य चिकित्सालय के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है.


खाना बनाते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार भजिट गांव निवासी कृष्ण कुमार की पत्नी तीजा शुक्रवार शाम अपने घर में मिट्टी के चूल्हे पर खाना बना रही थी. इसी दौरान चूल्हे की आग को तेज करने के लिए वह उसमें केरोसिन डाल रही थी. केरोसिन डालते ही अचानक आग भड़क उठी. बताया जा रहा है कि उस समय पंखा चल रहा था. पंखे की हवा के कारण आग तेजी से फैल गई और तीजा के कपड़ों ने आग पकड़ ली.


आग की लपटों से मची चीख-पुकार
अचानक कपड़ों में आग लगने से महिला घबरा गई. कुछ ही पलों में आग ने उसके शरीर को अपनी चपेट में ले लिया. महिला की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे. परिवार के लोगों ने किसी तरह मशक्कत कर आग पर काबू पाया. हादसे के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई.


90 फीसदी झुलसी महिला
परिजन गंभीर रूप से झुलसी तीजा को तुरंत अलवर के सामान्य चिकित्सालय लेकर पहुंचे. यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला के करीब 90 फीसदी झुलसने की बात बताई. इसके बाद उसे बर्न वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया. चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज किया जा रहा है.


परिजनों से ली जा रही जानकारी
हादसे के बाद घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई. पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है. महिला के पति कृष्ण कुमार ने हादसे के संबंध में जानकारी दी है. फिलहाल हादसा खाना बनाते समय केरोसिन डालने के दौरान आग भड़कने से होना बताया जा रहा है.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More