SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कन्हैयालाल हत्याकांड: मुस्लिम खान समेत 5 आरोपियों को जमानत नहीं, राजस्थान हाईकोर्ट ने याचिकाएं खारिज कीं

उदयपुर के कन्हैयालाल को बेहरमी से मौत केर घाट उतारने वाले कांड में राजस्थान हाईकोर्ट ने पांच आरोपियों को जमानत देने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने मुस्लिम खान, आशिफ हुसैन, मोहम्मद मोहसिन, मोहसिन खान और वसीम अली की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं. मुख्य न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल और जस्टिस समीर जैन की डिवीजन बेंच ने मामले की सुनवाई की.

Written By Ansh Raj
Published: Oct 04, 2026, 10:09 AM IST | Updated: Oct 04, 2026, 10:10 AM IST
Image Credit: Kanhaiya Lal Murder Case
Join

Kanhaiya Lal Murder Case: उदयपुर के चर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड से जुड़े मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने पांच आरोपियों को फिलहाल राहत नहीं दी है. हाईकोर्ट ने मुस्लिम खान, आशिफ हुसैन, मोहम्मद मोहसिन, मोहसिन खान और वसीम अली की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं. आरोपियों की ओर से जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर की गई थीं. मामले की सुनवाई राजस्थान हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने की. मुख्य न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल और जस्टिस समीर जैन की खंडपीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पांचों आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज करने का आदेश दिया.


NIA कर रही मामले की जांच
कन्हैयालाल हत्याकांड की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA को सौंपी गई थी. हाईकोर्ट में जमानत याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान NIA की ओर से स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर स्नेहदीप ख्यालिया ने एजेंसी का पक्ष रखा. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपियों को जमानत देने से इनकार कर दिया. इस आदेश के बाद मुस्लिम खान समेत पांचों आरोपियों को इस मामले में फिलहाल जमानत नहीं मिल सकी है. मामले से जुड़ी आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी.


आखिर क्या था कन्हैयालाल हत्याकांड?
यह मामला 28 जून 2022 को राजस्थान के उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की हत्या से जुड़ा है. कन्हैयालाल की उनकी दुकान के भीतर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड के बाद पूरे देश में मामला चर्चा में आया था और जांच बाद में NIA को सौंप दी गई थी.

किस पोस्ट को लेकर हुआ था विवाद?
हत्याकांड की पृष्ठभूमि सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट से जुड़े विवाद से सामने आई थी. रिपोर्टों के मुताबिक कन्हैयालाल के मोबाइल से एक ऐसी सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई थी, जिसे नूपुर शर्मा से जुड़े विवाद के संदर्भ में देखा गया था. इसके बाद उन्हें धमकियां मिलने की बात सामने आई थी.

कैसे हुई थी हत्या?
28 जून 2022 को उदयपुर के मालदास स्ट्रीट इलाके में कन्हैयालाल की दुकान पर दो आरोपी ग्राहक बनकर पहुंचे थे. पुलिस जांच के मुताबिक दुकान के अंदर धारदार हथियार से कन्हैयालाल पर हमला किया गया और उनकी हत्या कर दी गई. घटना का वीडियो भी आरोपियों की ओर से बनाया और प्रसारित किया गया था. इस घटना के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और मामले की जांच NIA ने अपने हाथ में ली.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES