SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

श्रीगंगानगर में बॉर्डर से 8 KM दूर मिला संदिग्ध ड्रोन: आसपास का इलाका कराया गया खाली

श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब 8 किलोमीटर अंदर कच्ची थेड़ी इलाके के रिहायशी क्षेत्र में संदिग्ध ड्रोन मिलने से हड़कंप मच गया. ड्रोन पर बैटरी और कैमरे लगे हुए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं. आसपास का इलाका खाली करवाकर 100 मीटर के दायरे में पुलिस और BSF के हथियारबंद जवान तैनात किए गए हैं.

Written By Pradeep Suthar
Published: Nov 19, 2026, 14:08 IST | Updated: Nov 19, 2026, 14:16 IST
Image Credit: पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां कर रही है जांच
Join

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर इलाके से बड़ी खबर सामने आई है, जहां अंतरराष्ट्रीय भारत-पाकिस्तान सीमा से करीब 8 किलोमीटर अंदर कच्ची थेड़ी इलाके के एक रिहायशी क्षेत्र में बड़ा संदिग्ध ड्रोन मिलने से हड़कंप मच गया. ड्रोन मिलने की सूचना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं.

जानकारी के अनुसार, मिले संदिग्ध ड्रोन के ऊपर बैटरी और कैमरे लगे हुए हैं. रिहायशी इलाके में ड्रोन मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के इलाके को खाली करवाया गया है.

100 मीटर के दायरे में हथियारबंद जवान तैनात
सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन मिलने वाली जगह के आसपास करीब 100 मीटर के दायरे में पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के हथियारबंद जवान तैनात किए गए हैं. आम लोगों की आवाजाही को रोकते हुए पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लिया गया है.

यह भी पढ़ेंः IAS शिखर अग्रवाल विला केस : 64 विला की खरीद से खुला भ्रष्टाचार का खेल, हाईकोर्ट सख्त -सरकार से 3 हफ्ते में मांगा जवाब

सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू किया सर्च अभियान
संदिग्ध ड्रोन मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मामले की जांच में जुट गई हैं. पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है. सुरक्षा एजेंसियां ड्रोन से जुड़ी परिस्थितियों और उसके यहां मिलने के कारणों की पड़ताल कर रही हैं.

फिलहाल ड्रोन किसका है और यह रिहायशी इलाके तक कैसे पहुंचा, इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. सुरक्षा एजेंसियों की जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा.

खबर अपडेट की जा रही है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी राजस्थान में कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत प्रदीप सुथार पत्रकारिता के क्षेत्र में विगत 6 वर्षों से सक्रिय हैं. जी मीडिया में वे श्री गंगानगर और हनुमानगढ से विभिन्न  विषय से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से कवर करते हैं. बात चाहे किसान आंदोलन की हो, या क्राइम से जुड़ी और बॉर्डर इलाके से जुड़ी कोई भी खबर हो  सभी क्षेत्रों में प्रदीप सुथार  सक्रिय रूप से न्यूज कवर करते रहे हैं. इसके साथ  कृषि और पशुपालन और क्राइम से जुड़ी खबरों पर भी गहरी पकड़ रखते हैं. किसानों की जमीनी हकीकत और विभिन्न मामलों में तह तक जाकर रिपोर्टिंग करना इनकी खासियत है. प्रदीप सुथार जी मीडिया समूह से पहले NDTV और दैनिक भास्कर से भी जुड़े रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES