App

अमेरिका में होता इलाज तो लगते 14 लाख, जयपुर में 20 हजार में हो गया काम

Jaipur News : अमेरिका की 28 साल की एमेथिस्ट मैकएडोरी की जयपुर के SMS में सर्जरी हुई. पित्त की थैली में पथरी से जुड़ी ये सर्जरी एमेथिस्ट मैकएडोरी ने महज 209 अमेरिकी डॉलर में करा ली. अगर अमेरिका में इलाज होता तो चौदह लाख लगते जबकि जयपुर में ये काम बीस हजार में ही हो गया.

अमेरिका में होता इलाज तो लगते 14 लाख, जयपुर में 20 हजार में हो गया काम
Image Credit: sms hospital jaipur american patient gallbladder surgery

Jaipur News : आमतौर पर आप ,जयपुर के सरकारी अस्पताल SMS की लंबी लाइन और बदहाली की खबरों के आदी हो चुके हैं, लेकिन इस बार खबर अलग है, दरअसल अमेरिका से एक महिला अपनी सर्जरी कराने इस अस्पताल में पहुंची थी. अमेरिका की  28 साल की एमेथिस्ट मैकैडोरी, पित्त की थैली में पथरी से परेशान थी. जब उन्होंने अमेरिका में इसके इलाज का खर्च पता किया. तो ये लगभग 15,000 अमेरिकी डॉलर (भारतीय रुपयों में लाखों) खर्च के आस पास था. फिर इंटरनेट और रिसर्च के जरिए एमेथिस्ट ने सस्ता इलाज ढूंढा और भारत के राजस्थान में जयपुर SMS अस्पताल के बारे में जानकारी मिली. अस्पताल के सर्जिकल यूनिट-5 के सीनियर प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र बागड़ी से बात करने के बाद, ये तय हुआ की इलाज के लिए एमेथिस्ट मैकैडोरी जयपुर आएगी.Jaipur News


मात्र 209 डॉलर में सफल लैप्रोस्कोपिक सर्जरी
SMS अस्पताल में पहुंचने के बाद सरकारी नियमों के तहत निर्धारित न्यूनतम शुल्क पर उनका लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन हुआ. उनकी पूरी सर्जरी का खर्च 209 अमेरिकी डॉलर आया. एमेथिस्ट ने बताया कि भारत आने-जाने का किराया, ठहरने का खर्च और इलाज का कुल बजट भी अमेरिका में होने वाली, केवल सर्जरी की अनुमानित लागत से काफी कम था.

जनरल वार्ड में चला इलाज
ये ही नहीं महंगे प्राइवेट रूम या वीआईपी  ट्रीटमेंट से दूर एमेथिस्ट ने SMS अस्पताल के जनरल वार्ड में इलाज कराया था. जहां डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के व्यवहार और देखभाल से भी वो बहुत खुश थी.

कुलमिलाकर अमेरिका से आई एमेथिस्ट मैकएडोरी ने अमेरिका में होने वाले 15 हजार डॉलर की सर्जरी को जयपुर के सरकारी अस्पताल में महज 209 डॉलर के आसपास के खर्च पर करवाया है,  यानी कि इलाज का खर्च अमेरिका के मुकाबले लगभग 98.61 फीसदी कम हो गया.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Pragati Pant Awasthi

Pragati Pant Awasthi

मीडिया की दुनिया में 18 साल का सफर... एंकरिंग से लेकर डिजिटल की स्क्रीन तक, हर नया बदलाव दिल से अपनाया, जो सोचती हूं, वही कहती हूं, बातों को घुमाना मेरी आदत नहीं, दिल की बात जुबां पर रखना पहचान है. फिलहाल 'ज़ी राजस्थान डिजिटल' के साथ सफर जारी है और हर दिन कुछ नया सीखने की ललक बरकरार है और रहेगी. Pragati.Pant@india.com ईमेल के जरिए आप संपर्क कर सकते हैं.
Read More