SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गहलोत के लिए पायलट का बड़ा बयान-आप हम सबके इंचार्ज हो और परमानेंट इंचार्ज हो

Ashok Gehlot: जयपुर स्थित कांग्रेस के वॉर रूम में बैठक के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच हल्का-फुल्का संवाद देखने को मिला. गहलोत ने पायलट की ओर इशारा करते हुए कहा कि पहले सुखजिंदर सिंह रंधावा उनके प्रभारी थे, अब पायलट रंधावा के प्रभारी बन गए हैं. इस पर पायलट ने मुस्कुराते हुए कहा कि गहलोत तो राजस्थान हो या पंजाब, सभी के इंचार्ज हैं.

Written By Ansh Raj
Published: Oct 07, 2026, 01:26 PM IST | Updated: Oct 07, 2026, 01:31 PM IST
Image Credit: Congress War Room
Join

Rajasthan Congress War Room: जयपुर स्थित कांग्रेस के प्रदेश वॉर रूम में बुधवार को पंचायत चुनाव को लेकर बैठक चल रही थी. बैठक में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे. इसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच हुआ हल्का-फुल्का संवाद चर्चा का विषय बन गया. दोनों नेताओं की बातचीत के दौरान बैठक में मौजूद नेताओं के बीच ठहाके भी लगे.


बैठक के दौरान अशोक गहलोत ने सचिन पायलट की ओर इशारा करते हुए कहा कि पहले सुखजिंदर सिंह रंधावा आपके इंचार्ज थे, अब आप रंधावा जी के इंचार्ज बन गए हैं. गहलोत की इस बात पर बैठक का माहौल कुछ देर के लिए हल्का हो गया. दरअसल, सचिन पायलट वर्तमान में पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हैं, जबकि सुखजिंदर सिंह रंधावा राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी हैं. इसी संदर्भ में गहलोत ने पायलट से मजाकिया अंदाज में यह बात कही.

पायलट का जवाब- ‘हम तो परमानेंट इंचार्ज हैं
गहलोत की बात पर सचिन पायलट ने भी मुस्कुराते हुए जवाब दिया. पायलट ने गहलोत की ओर इशारा करते हुए कहा, “आप तो हम सबके इंचार्ज हो... पंजाब हो या राजस्थान, क्या फर्क पड़ता है इससे?” इसके बाद गहलोत ने भी जवाब देते हुए कहा, “हम तो परमानेंट इंचार्ज हैं.” दोनों नेताओं के इस संवाद पर बैठक में मौजूद नेताओं के बीच हंसी का माहौल बन गया.

रंधावा भी बैठक में रहे मौजूद
गहलोत और पायलट के इस रोचक संवाद के दौरान राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी बैठक में मौजूद थे. पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच चुनावी रणनीति और संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई. बैठक के दौरान सामने आए इस हल्के-फुल्के प्रसंग ने राजनीतिक चर्चा के बीच माहौल को कुछ देर के लिए खुशनुमा बना दिया.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES