SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

यूक्रेन में रूसी ड्रोन ने किया भरतपुर के कारोबारी की फैक्ट्री पर हमला, इंजीनियर की मौत

Russia Drone Attack: भरतपुर के कारोबारी राजीव गुप्ता की यूक्रेन के सूमी शहर स्थित दवा बनाने वाली फैक्ट्री पर 4 अक्टूबर की सुबह ड्रोन से हमला हुआ. हमले में एक इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. फैक्ट्री की मुख्य इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है. राजीव गुप्ता सुरक्षित हैं और कीव में हैं.

Written By Ansh Raj
Published: Oct 06, 2026, 08:02 AM IST | Updated: Oct 06, 2026, 08:05 AM IST
Image Credit: Russia Drone Attack
Join

Bharatpur Businessman Rajiv Gupta Pharma: यूक्रेन के सूमी शहर में राजस्थान के भरतपुर निवासी कारोबारी राजीव गुप्ता की दवा बनाने वाली फैक्ट्री पर 4 अक्टूबर की सुबह ड्रोन हमला हुआ. शुरुआती जानकारी के अनुसार, रूस की ओर से किए गए इस हमले में फैक्ट्री की मुख्य इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है. हमले में एक इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि कई अन्य कर्मचारी घायल बताए जा रहे हैं. शुरुआती अनुमान में कंपनी को करीब 400 करोड़ रुपये के नुकसान की बात सामने आई है.

राजीव गुप्ता कीव में सुरक्षित

हमले के समय राजीव गुप्ता यूक्रेन की राजधानी कीव में मौजूद थे. उनके चचेरे भाई राजकुमार गुप्ता के मुताबिक, राजीव गुप्ता पूरी तरह सुरक्षित हैं. बताया गया है कि सूमी स्थित फैक्ट्री रूसी सीमा से करीब 23 किलोमीटर दूर है. ड्रोन हमले के बाद फैक्ट्री परिसर से धुएं का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया. अधिकारियों के अनुसार, हमले में हताहतों की संख्या में बदलाव संभव है.

फैक्ट्री में उत्पादन हुआ बंद

हमले में क्षतिग्रस्त हुई इकाई कुसुम ग्रुप का प्रमुख विनिर्माण केंद्र बताई जा रही है. मुख्य इमारत को भारी नुकसान पहुंचने के कारण यहां दवाओं का उत्पादन फिलहाल पूरी तरह ठप हो गया है. युद्ध के बावजूद फैक्ट्री में दवाओं का निर्माण जारी था. अब हमले के बाद परिसर से मलबा हटाने और नुकसान का विस्तृत आकलन करने का काम किया जा रहा है.

भारत से यूक्रेन तक कारोबार

राजीव गुप्ता ने भारत से दवाओं के कारोबार के जरिए अपनी व्यावसायिक यात्रा शुरू की थी. कुसुम ग्रुप ने वर्ष 2009 में यूक्रेन के सूमी में दवा विनिर्माण संयंत्र स्थापित किया था. कंपनी के मुताबिक, वह जेनेरिक दवाओं के कई ब्रांड बनाती है. भारत में समूह की उत्पादन सुविधाएं राजस्थान के भिवाड़ी और मध्य प्रदेश के पीथमपुर में भी हैं. कंपनी के उत्पाद यूक्रेन के अलावा कई अन्य देशों में भी उपलब्ध हैं.

युद्ध के बीच बढ़ी चुनौतियां

सूमी रूस की सीमा के नजदीक होने के कारण युद्ध के दौरान संवेदनशील क्षेत्र रहा है. रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष में ड्रोन हमले लगातार चुनौती बने हुए हैं. इस हमले के बाद दवा फैक्ट्री को हुए नुकसान ने वहां जारी औद्योगिक गतिविधियों पर भी असर डाला है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES