App

RPSC SI PET Result 2026: राजस्थान SI-प्लाटून कमांडर PET रिजल्ट जारी, अब 4019 अभ्यर्थीयों की इंटरव्यू की बारी

RPSC SI PET Result 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सब-इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2025 के तहत आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी PET का रिजल्ट जारी कर दिया है. PET में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. आयोग ने रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया है, जिसमें सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल हैं.

RPSC SI PET Result 2026: राजस्थान SI-प्लाटून कमांडर PET रिजल्ट जारी, अब 4019 अभ्यर्थीयों की इंटरव्यू की बारी
Image Credit: RPSC SI PET Result 2026

अगस्त से 13 अगस्त 2026 के बीच आयोजन किए गए RPSC SI/Platoon Commander PET एग्जाम के परिणाम आयोग ने जारी कर  दिए हैं.  कुल 4,019 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया है. PET में सफल अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी साक्षात्कार में शामिल होना होगा.

अभी आयोग की ओर से इंटरव्यू की तारीख जारी नहीं की गई है. ऐसे में सफल अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया और इंटरव्यू शेड्यूल के लिए RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखते रहने की सलाह दी गई है.

1015 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिए राजस्थान में कुल 1,015 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं. इनमें सब-इंस्पेक्टर के 951 पद और प्लाटून कमांडर के 64 पद शामिल हैं. PET में सफल अभ्यर्थियों के लिए अब इंटरव्यू भर्ती प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण होगा.

 

RPSC SI PET Result 2026

 

ऐसे डाउनलोड करें RPSC SI PET Result

अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं. इसके बाद वेबसाइट के News and Events सेक्शन में जाएं. यहां SI/Platoon Commander PET Result 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें. लिंक खुलने के बाद रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर दिखाई देगी. अभ्यर्थी PDF में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं और भविष्य की जरूरत के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रख सकते हैं.

इंटरव्यू की तारीख का इंतजार

PET में सफल घोषित किए गए 4,019 उम्मीदवारों को अब इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इंटरव्यू की तारीख और इससे जुड़ी अन्य जानकारी RPSC की ओर से अलग से जारी की जाएगी. इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर आने वाले नोटिस को नियमित रूप से चेक करते रहें.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More