भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /राजस्थान
  • /रितु बराला को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन जारी: डोटासरा के पैर में लगी चोट

रितु बराला को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन जारी: डोटासरा के पैर में लगी चोट

जयपुर में रितु बराला मामले में जीरो FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना जारी है. डोटासरा और टीकाराम जूली दूसरी रात भी कमिश्नरेट में डटे रहे. प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प हुई और डोटासरा के पैर में चोट लगी.

Written BySandhya Yadav
Published: Oct 21, 2026, 10:03 AM IST|Updated: Oct 21, 2026, 12:14 PM IST
joinshare
रितु बराला को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन जारी: डोटासरा के पैर में लगी चोट
Image Credit: जीरो FIR की जिद पर अड़े डोटासरा-जूली.

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है.आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

5

Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

जयपुर में रितु बराला प्रकरण को लेकर कांग्रेस नेताओं का धरना लगातार जारी है. मामले में जीरो FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली समेत कई नेता लगातार दूसरी रात जयपुर पुलिस कमिश्नरेट परिसर में मौजूद रहे. प्रदर्शन के बीच पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच टकराव भी देखने को मिला. वहीं, सुबह कांग्रेस नेताओं ने कमिश्नरेट परिसर में साफ-सफाई भी की.

कमिश्नरेट के गेट पर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
रितु बराला को न्याय दिलाने और मामले में FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है. मंगलवार को कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिस कमिश्नरेट के अंदर जाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया. इसके बाद कमिश्नरेट के गेट पर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई. घटना के बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई.

कमिश्नरेट में एंट्री नहीं मिलने पर प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम करने की कोशिश की. पुलिस ने उन्हें सड़क से हटाया. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झड़प हुई. प्रदर्शन कर रहे कुछ कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स उठाकर सड़क पर पटक दिए. हालात को देखते हुए पुलिस कमिश्नरेट के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. वहीं, आज कमिश्नरेट परिसर में मीडिया के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है.

यह भी पढ़ें- रितु बराला के समर्थन में उतरे राहुल गांधी: जारी किया 12 मिनट का वीडियो

डोटासरा के पैर में लगी चोट, डॉक्टरों को बुलाया
प्रदर्शन के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के पैर में चोट लगने की जानकारी सामने आई है. बताया गया कि पुलिस कमिश्नरेट परिसर के अंदर उनका पैर फिसल गया, जिससे उन्हें चोट लगी. इसके बाद जांच के लिए डॉक्टरों को बुलाया गया. वहीं, कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास को भी पुलिस ने कमिश्नरेट के अंदर जाने से रोक दिया.

#WATCH | Jaipur, Rajasthan: State Congress leaders stage a dharna inside the Police Commissionerate office amid ongoing protests demanding a Zero FIR over the alleged assault on NSUI National Secretary Ritu Barala. During the demonstration, State Congress President Govind Singh Dotasra reportedly sustained a leg injury. (Source: Congress)

— ANI (@ANI) October 21, 2026

सुबह नेताओं ने की परिसर की सफाई
धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने बुधवार सुबह उठकर पुलिस कमिश्नरेट परिसर में साफ-सफाई की. यह सफाई PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर की गई. दूसरी रात भी परिसर में नेताओं के मौजूद रहने से प्रदर्शन जारी रहने के संकेत मिले.

डोटासरा ने लाठीचार्ज की निंदा की
गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रितु बराला को न्याय दिलाने की मांग कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पत्रकारों पर लाठीचार्ज की निंदा की. उन्होंने कहा कि लाठियों के दम पर अन्याय के खिलाफ उठने वाली आवाज को दबाया नहीं जा सकता.

यह भी पढ़ें- कौन है EO अनीता कुशवाह, जिन्हें विधायक ऋतु बनावत से बहस के बाद कर दिया गया सस्पेंड

डोटासरा ने आरोप लगाया कि राजस्थान की बेटी को न्याय दिलाने की मांग कर रहे कार्यकर्ताओं और सच्चाई दिखाने वाले पत्रकारों पर बल प्रयोग करना सरकार की दमनकारी मानसिकता को दिखाता है. उन्होंने मांग की कि पत्रकारों और कार्यकर्ताओं पर हुई कार्रवाई की जवाबदेही तय की जाए. साथ ही रितु बराला मामले में कानून के मुताबिक FIR दर्ज कर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

रितु बराला केस में कोर्ट जा सकती है कांग्रेस
रितु बराला मामले में कांग्रेस अब कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में है. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इसके संकेत देते हुए कहा कि अगर पुलिस उनकी बात नहीं सुनेगी तो कांग्रेस कोर्ट जाएगी. उन्होंने साफ किया कि पार्टी इस मामले में सड़क से लेकर कोर्ट तक लड़ाई लड़ेगी. वहीं, कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि जब तक रितु बराला मामले में FIR दर्ज नहीं होगी, तब तक कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौके पर डटे रहेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Rajasthan Politics