)
EWS Simplification Yatra: आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी EWS के नियमों में सरलीकरण और व्यावहारिक बदलाव की मांग को लेकर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी की EWS सरलीकरण यात्रा मंगलवार देर शाम नागौर पहुंची. भाटी के कार्यक्रम के अनुसार उन्हें दोपहर करीब 1 बजे नागौर पहुंचना था, लेकिन वे लगभग सात घंटे की देरी से शहर पहुंचे. इसके बावजूद पशु मेला मैदान स्थित सभा स्थल पर बड़ी संख्या में समर्थक उनके इंतजार में मौजूद रहे.
नागौर की धन्य धरा को बारम्बार धन्यवाद....... #सरलीकरण https://t.co/M4NxsMucb9
— Ravindra Singh Bhati (@RavindraBhati__) October 7, 2026
बीकानेर रोड से शुरू हुआ स्वागत
भाटी के नागौर पहुंचने से पहले ही बीकानेर रोड पर समर्थकों की भीड़ जुट गई थी. शहर में प्रवेश के बाद कई स्थानों पर जेसीबी और क्रेन के जरिए उनके काफिले पर पुष्पवर्षा की गई. सड़क के दोनों ओर खड़े समर्थकों ने उनका स्वागत किया. इसके बाद भाटी को हाथी पर सवार कर सभा स्थल की ओर ले जाया गया.
कदम कदम पर लड़े हैं, कदम कदम पर लड़ेंगे, सच की राह में हर ज़ुल्म से भिड़ते रहेंगे। https://t.co/Rlj5t7ArXp
— Ravindra Singh Bhati (@RavindraBhati__) October 6, 2026
हाथी पर सवार होकर पहुंचे, 1100 किलो की माला पहनाई
भाटी के हाथी पर सवार होकर सभा स्थल पहुंचने का कार्यक्रम करीब एक किलोमीटर का प्रस्तावित था, लेकिन समय के अभाव में इसे सभा स्थल से लगभग 100 मीटर पहले तक ही रखा गया. इसके बाद वे मंच पर पहुंचे. सभा स्थल पर समर्थकों ने उन्हें करीब 1100 किलो की फूलों की माला पहनाई. मंच पर जाने से पहले भाटी ने मैदान में स्थित मिर्धा स्मारक पहुंचकर नागौर के पूर्व लोकसभा सांसद और राजस्थान विधानसभा के सदस्य रहे स्वर्गीय नाथूराम मिर्धा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.
बीकानेर भीतरी शहर में सरलीकरण यात्रा को मिलें अपार स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद हेतु हृदयतल से कोटि-कोटि आभार। #सरलीकरण https://t.co/CsFjR2csMU
— Ravindra Singh Bhati (@RavindraBhati__) October 7, 2026
‘नागौरी सूरा अपनी पर आए तो जेल कम पड़ जाएगी’
सभा को संबोधित करते हुए रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि वे शोषित वर्ग के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं. उन्होंने EWS व्यवस्था में सरलीकरण और व्यावहारिक बदलाव की मांग दोहराई. भाटी ने कहा कि यदि आम जनता उनका साथ देती है तो केंद्र सरकार को उनकी बात माननी पड़ेगी.
इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस प्रशासन पर नाराजगी भी जताई.
भाटी ने आरोप लगाया कि युवाओं की आवाज दबाने और कार्यक्रम में बदलाव के लिए कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाया गया. प्रशासन की ओर से जेल में डालने की धमकी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “नागौरी सूरा अपनी पर आ गए तो जेल कम पड़ जाएगी.
बीकानेर से नागौर तक निकली यात्रा
EWS सरलीकरण यात्रा के तहत भाटी बीकानेर से रवाना हुए थे. यात्रा देशनोक, मुकाम, नोखा और गोगेलाव होते हुए नागौर पहुंची. रास्ते में कई स्थानों पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया. नागौर पहुंचने से पहले बीकानेर रोड पर भी बड़ी संख्या में युवा और समर्थक जुटे रहे.