SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रामदेवरा में पहुंचा अत्याधुनिक फायर ब्रिगेड वाहन: ग्राम पंचायत ने 80 लाख में खरीदा, आगजनी से निपटने में मिलेगी तुरंत मदद

Jaisalmer News: राजस्थान के जैसलमेर स्थित रामदेवरा ग्राम पंचायत ने आगजनी और आपात स्थिति से निपटने के लिए करीब 80 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक दमकल वाहन खरीदा है। पंचायत ने यह वाहन अपनी निजी आय से खरीदा है और इसके संचालन व रखरखाव का खर्च भी खुद उठाएगी.

Written By Aman Singh
Published: Sep 20, 2026, 07:39 PM IST | Updated: Sep 20, 2026, 07:59 PM IST
Image Credit: Ramdevra Gram Panchayat
Join

Jaisalmer News: राजस्थान के जैसलमेर के रामदेवरा क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही दमकल वाहन की मांग अब पूरी हो गई है. ग्राम पंचायत रामदेवरा ने अग्नि हादसों से निपटने और आपात स्थिति में तत्काल राहत पहुंचाने के उद्देश्य से पंचायत की निजी आय से करीब 80 लाख रुपए की लागत से अत्याधुनिक दमकल वाहन खरीदा है.

ग्राम पंचायत ने खरीदा अपना खुद का निजी दमकल वाहन

ग्राम पंचायत रामदेवरा संभवत प्रदेश की पहली ग्राम पंचायत के रूप में सुमार हो गई है, जिसका अपना खुद का निजी दमकल वाहन है. दमकल वाहन शनिवार को ग्राम पंचायत मुख्यालय रामदेवरा पहुंचा. ग्राम पंचायत प्रशासन के अनुसार क्षेत्र में पिछले एक दशक के दौरान आगजनी की कई घटनाओं में करोड़ों रुपए की संपत्ति का नुकसान हो चुका है.

ऐसे में स्थानीय स्तर पर दमकल वाहन की उपलब्धता की ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही थी. अब पंचायत की ओर से अपने स्तर पर दमकल वाहन खरीदने से आगजनी की घटनाओं के दौरान त्वरित कार्रवाई की सुविधा उपलब्ध होगी.

दमकल वाहन का पूरा खर्च उठाएगा ग्राम पंचायत

बताया गया कि दमकल वाहन आधुनिक सुविधाओं से युक्त है और आग बुझाने में सक्षम है. वाहन के संचालन, रखरखाव और अन्य व्यवस्थाओं का खर्च भी ग्राम पंचायत की ओर से वहन किया जाएगा. ग्राम पंचायत प्रशासन ने इसे स्थानीय स्तर पर आपदा प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया है.

पंचायत की ओर से दावा किया गया कि रामदेवरा देश की ऐसी पहली ग्राम पंचायत बनने जा रही है, जिसने अपनी निजी आय से दमकल वाहन खरीदा है. दमकल वाहन के ग्राम पंचायत मुख्यालय पहुंचने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा. पंचायत प्रशासन ने कहा कि वाहन का उपयोग रामदेवरा सहित आसपास के क्षेत्र में आवश्यकता पड़ने पर आगजनी की घटनाओं में किया जाएगा.

 पढ़ें आग से जुड़ी बड़ी खबर

अलवर में 60 फीट रोड स्थित सैनी धाम मंदिर के पास फोटोग्राफर कुलदीप साहू के मकान में देर रात भीषण आग लग गई. हादसे के वक्त कुलदीप साहू अपने परिवार के साथ जोबनेर माता के दर्शन के लिए गए हुए थे. इस दौरान घर में आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि घर में रखा करीब 30 लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर खाक हो गया. जिसमें दो ड्रोन, दो लैपटॉप, छह DSLR कैमरे सहित घर का अन्य सामान शामिल है.

बताया जा रहा है कि आग रात करीब ढाई बजे लगी. परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना देने की कोशिश की, लेकिन फोन नहीं उठने का आरोप लगाया गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, तब तक घर का काफी सामान जल चुका था. आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES