App

राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद बढ़ी गर्मी: पिलानी-फलोदी में 41 डिग्री पहुंचा तापमान, जानें मौसम का ताजा अपडेट

Rajasthan Weather: राजस्थान से मानसून पूरी तरह से वापस जा चुका है. प्रदेश से मानसून के विदाई के बाद मौसम शुष्क बना हुआ है. दिन में गर्मी तो रात में सर्दी का एहसास हो रहा है.

राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद बढ़ी गर्मी: पिलानी-फलोदी में 41 डिग्री पहुंचा तापमान, जानें मौसम का ताजा अपडेट
Image Credit: Zee Media

Rajasthan Weather: राजस्थान से मानसून पूरी तरह से वापस जा चुका है. सितंबर महीने के आखिरी दिनों तक चले बारिश के दौर के बाद अक्टूबर के शुरू होते ही पहले सप्ताह में ही मानसून की विदाई हो गई. प्रदेश से मानसून के विदाई के बाद मौसम शुष्क बना हुआ है. दिन में गर्मी तो रात में सर्दी का एहसास हो रहा है.

मौसम विभाग ने आज 5 अक्टूबर सोमवार को प्रदेश के किसी भी हिस्से में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. हालांकि अभी मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना जताई जा रही है. प्रदेश के सभी हिस्सों से मानसून वापस जा चुका है. इस साल मानसून सामान्य समय से तीन-चार दिन की देरी से गया है. इस साल मानसून अक्टूबर के पहले सप्ताह में प्रदेश से विदा हुआ है. वहीं अगर पिछले साल की बात करें, तो साल 2025 में 26 सितंबर को मानसून प्रदेश से विदा हो गया था. पिछले साल के मुकाबले इस साल मानसून 3-4 दिन देरी से वापस गया है.

एक सप्ताह तक राज्य में मौसम शुष्क

मानसून की विदाई के बाद ये अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री अधिक दर्ज किया जाएगा. हालांकि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक कोई विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की है.

मानसून के वापस जाने के साथ ही राज्य में दिन और रात के तापमान में अंतर देखने को मिला. दिन के समय तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास हुआ, जबकि रात और सुबह के समय तापमान में थोड़ी गिरावट के चलते हल्की ठंडक महसूस हुई. सोमवार 5 अक्टूबर को पिलानी और फलोदी में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर

अक्टूबर महीने की शुरुआत में पश्चिमी राजस्थान के जिलों में गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है. जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानरे और आसपास के क्षेत्रों में दिन के समय तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है. तो वहीं पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान के कई हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट से मौसम सुहावना महसूस हो रहा है. जो कि हल्की ठंड का अहसास करा रही है.

गर्मी से बचने की सलाह

अक्टूबर के महीने में भी अभी गर्मी का दौर जारी है. लोगों को दोपहर की तेज गर्मी से बचने और सुबह-शाम बदलते तापमान के अनुसार सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. प्रदेश में मानसून की विदाई के साथ-साथ मौसम धीरे-धीरे शुष्क हो रहा है. हालांकि दिन में गर्मी का असर अभी बरकरार है, जबकि रात और सुबह हल्की ठंडक अक्टूबर में बदलते मौसम का संकेत दे रही है.

सर्दी से बचने के उपाय

प्रदेश में जल्द ही सर्दी शुरू हो सकती है. ऐसे में सर्दी का मौसम शुरू होने से पहले ठंड से बचाव की तैयारी कर लें. सर्दी शुरू होते ही सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनें और सिर, कान व पैरों को ढककर रखें. शरीर को गर्म रखने के लिए गुनगुना पानी पिए. इसके साथ ही पौष्टिक और गर्म भोजन लें. जिस कमरे में सोते हों उस कमरे को गर्म रखें, लेकिन बंद कमरे में अंगीठी या कोयला जलाने से बचें.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More