SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद बढ़ी गर्मी: अगले एक सप्ताह शुष्क रहेगा Weather, जानें मौसम अपडेट

Rajasthan Weather: राजस्थान से मौसम की विदाई हो चुकी है.मौसम विभाग द्वारा आज 4 अक्टूबर को प्रदेश के किसी भी हिस्से में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. वहीं अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

Written By Aman Singh
Published: Oct 04, 2026, 12:52 PM IST | Updated: Oct 04, 2026, 12:59 PM IST
Image Credit: AI Image
Join

Rajasthan Weather: राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. प्रदेश से मानसून की विदाई हो चुकी है. मानसून के विदाई के साथ ही मौसम शुष्क हो गया है. मौसम विभाग द्वारा आज 4 अक्टूबर को प्रदेश के किसी भी हिस्से में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. हालांकि आज मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है.

दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के सभी हिस्सों से मानसून वापस चला गया है, जो सामान्य समय से तीन दिन की देरी है. इस बात की प्रबल संभावना है कि अगले एक सप्ताह तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री अधिक दर्ज किया जाएगा. मौसम विभाग ने पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक कोई विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की है.

मानसून की वापसी के साथ ही राज्य में दिन और रात के तापमान में अंतर देखने को मिला. दिन के समय तेज धूप के कारण गर्मी का असर महसूस हो रहा है, जबकि रात और सुबह के समय तापमान में छोड़ी गिरावट के चलते हल्की ठंडक महसूस हुई. रविवार 4 अक्टूबर को पिलानी और फलोदी में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि श्रीगंगानगर में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.

पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर

अक्टूबर महीने की शुरुआत में पश्चिमी राजस्थान के जिलों में गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है. जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानरे और आसपास के क्षेत्रों में दिन के समय तेज धूप लोगों को परेशान कर सकती है. वहीं पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान के कई हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट से मौसम सुहावना महसूस हो रहा है. जो कि हल्की ठंड का अहसास करा रही है.

गर्मी से बचने की सलाह

अक्टूबर के महीने में भी अभी गर्मी का दौर जारी है. लोगों को दोपहर की तेज गर्मी से बचने और सुबह-शाम बदलते तापमान के अनुसार सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. प्रदेश में मानसून की विदाई के साथ-साथ मौसम धीरे-धीरे शुष्क हो रहा है. हालांकि दिन में गर्मी का असर अभी बरकरार है, जबकि रात और सुबह हल्की ठंडक अक्टूबर में बदलते मौसम का संकेत दे रही है.

सर्दी से बचने के उपाय

प्रदेश में जल्द ही सर्दी शुरू हो सकती है. ऐसे में सर्दी का मौसम शुरू होने से पहले ठंड से बचाव की तैयारी कर लें. सर्दी शुरू होते ही सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनें और सिर, कान व पैरों को ढककर रखें. शरीर को गर्म रखने के लिए गुनगुना पानी पिए. इसके साथ ही पौष्टिक और गर्म भोजन लें. जिस कमरे में सोते हों उस कमरे को गर्म रखें, लेकिन बंद कमरे में अंगीठी या कोयला जलाने से बचें.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES