SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राजस्थान के 7 पुलिस अफसरों को राष्ट्रीय सम्मान, 6 IPS और 1 RPS का चयन

राजस्थान पुलिस के 7 अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक-2026 के लिए चुना गया है. इनमें 6 IPS और 1 RPS अधिकारी शामिल हैं। सभी का चयन साइबर फ्रॉड, हथियार तस्करी और ब्लाइंड मर्डर जैसे मामलों की उत्कृष्ट जांच के लिए हुआ है. देशभर में कुल 490 पुलिसकर्मियों को यह सम्मान मिलेगा.

Written By Vishnu Prakash Sharma
Published: Nov 05, 2026, 08:44 PM IST | Updated: Nov 05, 2026, 08:48 PM IST
Image Credit: केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक-2026
Join

राजस्थान पुलिस के लिए गर्व की खबर है. प्रदेश के सात पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित 'केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक-2026' के लिए चुना गया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी चयन में राजस्थान के छह भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और एक राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) के अधिकारी शामिल हैं. खास बात यह है कि इन सभी सात अधिकारियों का चयन उत्कृष्ट अनुसंधान यानी इन्वेस्टिगेशन श्रेणी में किया गया है.

जटिल मामलों की जांच में दिखाया दम 
इस सम्मान के लिए चयनित अधिकारियों ने जटिल आपराधिक मामलों की जांच में अपनी दक्षता और पेशेवर क्षमता का परिचय दिया है. इनमें साइबर फ्रॉड नेटवर्क, अंतरराज्यीय हथियार तस्करी और ब्लाइंड मर्डर जैसे चुनौतीपूर्ण मामलों का अनुसंधान शामिल है. इन अधिकारियों ने गंभीर और पेचीदा आपराधिक मामलों की गुत्थियां सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनके इसी उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना है.

यह भी पढ़ेंः भजनलाल सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर जयपुर में होगा भव्य आयोजन: PM मोदी भी हो सकते हैं शामिल
 

राजस्थान के 7 पुलिस अधिकारियों को मिला सम्मान
राजस्थान के जिन सात पुलिस अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक के लिए चयनित किया गया है, उनमें डॉ. अजेय सिंह राठौड़ (IPS), प्रेम कुमार (RPS), अनुष्ठा कालिया (IPS), कांबले शरण गोपीनाथ (IPS), रोशन मीणा (IPS), मनीष कुमार (IPS) और जतिन जैन (IPS) शामिल हैं. इन सभी अधिकारियों को अलग-अलग आपराधिक मामलों के अनुसंधान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा.

देशभर के 490 पुलिसकर्मी और अधिकारी चयनित
गौरतलब है कि साल 2026 में देशभर के कुल 490 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक के लिए चुना गया है. यह सम्मान पुलिसिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, उच्च पेशेवर मानकों और अनुसंधान में विशेष योगदान को मान्यता देने के उद्देश्य से प्रदान किया जाता है.

यह भी पढ़ेंः  दिवाली से पहले मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई: 4000 लीटर दूध और 1400 किलो मावा नष्ट

31 अक्टूबर को होती है सम्मान की घोषणा
केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक की घोषणा हर साल 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर की जाती है. इस सम्मान के जरिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के उन प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलती है, जिन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बेहतर अनुसंधान और प्रभावी पुलिसिंग का उदाहरण पेश किया है.

राजस्थान पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि
राजस्थान के सात अधिकारियों का इस सूची में शामिल होना प्रदेश पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. इससे न केवल राजस्थान पुलिस की जांच क्षमता और पेशेवर दक्षता को राष्ट्रीय पहचान मिली है, बल्कि अन्य पुलिसकर्मियों को भी उत्कृष्ट अनुसंधान और बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रेरणा मिलेगी. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी राजस्थान में सीनियर कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत विष्णु प्रकाश शर्मा पत्रकारिता के क्षेत्र में विगत 30 वर्षों से सक्रिय हैं. जी मीडिया में वे BJP, तीसरा मोर्चा,  RSS सहित अन्य राजनीतिक विषय या गृह, वित्त और क्राइम से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से कवर करते हैं. बात चाहे बीजेपी संगठन में किसी भी हलचल की या फिर पार्टी के वीवीआईपी दौरों से लेकर कानून व्यवस्था से जुड़ी खबरों की, विष्णु शर्मा सक्रिय रूप से इन सभी की न्यूज कवर कर दर्शकों तक पहुंचाते हैं। राजनीतिक और गृह-पुलिस की खबरों पर भी गहरी पकड़ रखते हैं. राजनीति से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों को भी दर्शकों तक पहुंचाते हैं.  विष्णु प्रकाश शर्मा जी मीडिया समूह से पहले दैनिक भास्कर में 10 साल, राजस्थान पत्रिका में 12 साल, फर्स्ट इंडिया न्यूज 7 महीने कार्य कर चुके हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES