)
Dhan Lakshmi Potli Kaise Banaye: धनतेरस और दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा तो की जाती है लेकिन विशेष फल प्राप्ति के लिए अगर कुछ उपाय कर लें तो जल्दी ही शुभ फलों की प्राप्ति की जा सकती है. इस साल 6 नवंबर को धनतेरस और 8 नवंबर को दिवाली का पर्व मनाया जाएगा. इन दोनों दिनों में से किसी भी एक दिन पूजा के समय अगर धन लक्ष्मी पोटली बनाकर उसकी पूजा करें और फिर पोटली को सही जगह पर रख दें तो एक साथ कुबेर देव और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सकती है. आइए इस लेख में विस्तार से जानें कि धार्मिक मान्यता के अनुसार, धन लक्ष्मी पोटली कैसे बनाएं और इनमें किन सामग्री को रखें. इसकी पूजा विधि क्या है.
धन लक्ष्मी पोटली बनाने के लिए कुछ जरूरी सामग्री को इकट्ठा करें. ये सामग्री घर पर आसानी से उपलब्ध होती हैं. ये चीजें कौन-सी हैं, आइए इसकी पूरी लिस्ट देख लें.
लाल या पीले रंग का कपड़ा
5 या 7 कौड़ियां, कुछ कमलगट्टे
हल्दी की एक गांठ, एक सिक्का
थोड़े से साबुत चावल यानी अक्षत
एक छोटी सुपारी, लाल मौली या कलावा
लाल या पीले कपड़े में कमलगट्टे, हल्दी की गांठ, कौड़ियां, अक्षत, सुपारी और सिक्का रखें. अब इसे कलावे से अच्छी तरह बांधकर एक पोटली बना लें. इस तरह आपकी धन लक्ष्मी पोटली बन जाएगी.
धनतेरस या दिवाली के दिन सबसे पहले स्नान आदि कर लें.
पूजा स्थल को अच्छे से साफ कर लें.
अब मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा कर लें.
धन लक्ष्मी पोटली पर रोली, अक्षत और फूल चढ़ाएं.
मां लक्ष्मी से परिवार की सुख-शांति की कामना करें.
धार्मिक मान्यता है कि कौड़ी हो या कमलगट्टा, इसका मां लक्ष्मी से गहरा संबंध है. हल्दी को भी अति शुभ माना जाता और अक्षत पूर्णता का प्रतीक है. सिक्का धन-संपन्नता को दर्शाता है. पोटली में इन चीजों को रखने और इसकी पूजा करने से घर में सब मंगल ही मंगल होता है. जब धन लक्ष्मी पोटली बन जाए तो पोटली को पूजा घर में अच्छे से रख दें. अलमारी को अच्छे से साफ कर लें और वहां भी पोटली को रख सकते हैं. तिजोरी में भी इस धन लक्ष्मी पोटली को रख सकते हैं. ध्यान रखें कि जहां भी धन लक्ष्मी पोटली को रखें उस जगह को हमेशा साफ और सुरक्षित रखें.
(डिस्क्लेमर: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और लोक परंपराओं पर आधारित है. इसका उद्देश्य केवल जानकारी देना है. किसी भी उपाय को अपनाने से पहले अपनी श्रद्धा और सुविधा के अनुसार निर्णय लें। हम किसी चमत्कारिक लाभ का दावा नहीं करते हैं.)