App

आलिया से अनन्या तक को लॉन्च करने वाले करण जौहर, क्यों नहीं चाहते कि उनके बच्चे फिल्मों में आएं?

करण जौहर इंडस्ट्री में अब तक कई स्टार किड्स को लॉन्च कर चुके हैं. वहीं, उनक कहना है कि वह नहीं चाहते हैं कि उनके बच्चे इंडस्ट्री में आएं.क्योंकि वह उनकी रक्षा नहीं कर पाएंगे.

आलिया से अनन्या तक को लॉन्च करने वाले करण जौहर, क्यों नहीं चाहते कि उनके बच्चे फिल्मों में आएं?
Image Credit: बॉलीवुड स्टार किड्स को लॉन्च करने वाले करण जौहर, अपने ही बच्चों को फिल्म इंडस्ट्री से रखना चाहते हैं दूर

बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर अब तक कई स्टार किड्स को फिल्मों में लॉन्च कर चुके हैं. करण जौहर को स्टार किड्स को लॉन्च करने के लिए काफी ट्रोल भी किया गया था. फिल्ममेकर ने खुलासा किया है कि वह अपने बच्चों को फिल्मों में नहीं लाना चाहते हैं. करण का कहना है कि उनके बच्चे फिल्मी दुनिया कदम नहीं रखेंगे तो वह उनकी रक्षा नहीं कर पाएंगे.

पैरेंटिग पर बोले करण जौहर

करण ने सैफ अली खान और करीना कपूर खान से पैरेंटिंग पर बात करते हुए कहा कि भले ही वह खुद इस बिजनेस में हैं, लेकिन वह चैलेंज और प्रेशर के बारे में जानते हैं जो बॉलीवुड का हिस्सा है. करण बोले, देखो ये कोई आसान जगह नहीं है. करण ने बोला कि ये आसान जगह नहीं है. मैं अपने बच्चों को इस बिजनेस से लगभग दूर ही रख रहा हूं. सब बोल रहे हैं  कि तुम ऐसा क्यों कर रहे हो?

फिल्म इंडस्ट्री से बच्चों को क्यों दूर रख रहे हैं करण

करण ने बोला कि मैं बोलता हूं देखों मैं तक तक काफी बूढ़ा हो जाऊंगा. करीना इसके जवाब में बोलती हैं कि शायद इसकी मेन वजह प्रोटेक्शन हो सकती है. मुझे लगता है कि इसे जाने देना चाहिए. हम सब जानते हैं कि हम काफी प्रोटेक्टिव हैं अपने बच्चों को लेकरमुझे लगता है कि कभी-कभी हमारे माता-पिता बस हमें जाने देते है, कहते हैं अगर करना है तो करो, जाना है तो बहुत मेहनत करनी होगी. करण भी इस बात पर हामी भरते हैं.

दो बच्चों के पिता हैं करण जौहर

करण जौहर के दो बच्चे हैं यश और रूही. दोनों का जन्म सरोगेसी से साल 2017 में हुआ था. करण अक्सर इंस्टाग्राम पर बच्चों के साथ अपनी फनी वीडियो शेयर करते रहते हैं. करण और उनके बच्चों की फनी वीडियो को लोग काफी पसदं करते हैं. करण के दोनों बच्चों अक्सर उन्हें ट्रोल करते हैं. लोगों को बच्चों का कूल अंदाज काफी पसंद आता है.

कॉफी विद करण शो कर रहे हैं होस्ट?

करण जौहर कॉफी विद करण सीजन 9 को होस्ट कर रहे हैं. करण ने शो की शुरुआत में घोषणा की है कि यह सीजन उनका आखिरी सीजन होगा. ऐसे में वह इस सीजन को शानदार बनाना चाहते हैं. कॉफी विद करण के पहले एपिसोड में सलमान खान बतौर गेस्ट आते हैं. इसके बाद शो में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आते हैं. रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को काफी ट्रोल किया जाता है. क्योंकि रश्मिका ने विजय से 100 बार पूछा था मुझसे शादी कर लो. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More